कुल प्रश्नों की संख्या : 4302
-
एमएसएमई विकासशील देशों, विशेषकर भारत में कृषि एवं कृषि-संबद्ध क्षेत्र के बाद एकमात्र दूसरा महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है जो उद्यमिता, रोज़गार, स्वरोज़गार के नए अवसरों का सृजन करता है। भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका को स्पष्ट करते हुए इसके उत्थान के लिये भारत सरकार द्वारा लाई गई प्रमुख योजनाओं के बारे में बताएँ।
28 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘भावनात्मक बुद्धिमत्ता कई योग्यताओं का सामूहिक परिणाम है।’ स्पष्ट करें। बताएँ कि एक लोक सेवक के लिये यह क्यों आवश्यक है?
28 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अपवाह तंत्र (Drainage System) और अपवाह प्रतिरूप (Drainage Pattern) के मध्य अंतर स्पष्ट करते हुए अपवाह प्रतिरूप के प्रकारों को सोदाहरण समझाएँ।
27 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) की मुख्य विशेषताओं को रेखांकित करते हुए सतत् विकास लक्ष्यों से जुड़े ग्रामीण मुद्दों के समाधान हेतु इसकी भूमिका पर प्रकाश डालें।
27 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘वित्तीय समावेशन तभी सही मायने में पूरा होगा जब शहरों के साथ-साथ गाँव और अर्द्ध-शहरी इलाके भी वित्तीय व्यवस्था में बराबरी का हक रखते हों।’ इस कथन के समर्थन में अपने तर्क प्रस्तुत करते हुए सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डालिये।
27 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रथम विश्वयुद्ध में अमेरिका के शामिल होने की कारणों की व्याख्या करें।
24 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पुरुष किसानों की तुलना में महिला किसानों की स्थिति अधिक खराब है, कम वेतन के साथ बढ़े हुए काम का बोझ उन्हें हाशिये पर ले जाता है। कथन के संदर्भ में महिला किसानों की समस्याएँ तथा उनके समाधान पर चर्चा कीजिये।
18 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
यद्यपि ‘समान नागरिक संहिता’ हेतु भारत को अभी लंबी यात्रा तय करनी है परंतु ‘तीन तलाक’ पर उच्चतम न्यायालय का फैसला इसके पहले पड़ाव का प्रमाण है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
06 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्षों की तैयारी के बाद अविनाश सरकारी सेवा में चयनित हो गया। कम उम्र में ही उसके पिता की मृत्यु हो गई और उसने नौकरी के लिये जीवन में कड़ा संघर्ष किया। वह बहुत खुश था और आगे अपना उज्ज्वल भविष्य देख रहा था। नियुक्त होने के बाद उसने पाया कि उसने जैसा सोचा था व्यवस्था वैसी नहीं है। उसे अपने अधीनस्थों द्वारा प्रत्येक आवंटित निविदा पर सौदे का कुछ प्रतिशत दिया जाता था और पक्ष में निर्णय लेने के लिये टेबल के नीचे से धन दिये जाने का प्रस्ताव दिया जाता था। उसने अपने वरिष्ठों से निवेदन किया और औपचारिक शिकायत दर्ज की। हालाँकि शिकायत के बाद ऐसे उपागम और धन देने के प्रस्तावों में कमी आ गई लेकिन उसने महसूस किया कि वह अपने सहकर्मियों से अलग-थलग पड़ गया है। सामाजिक परिप्रेक्ष्य में उसके सहकर्मी उसे नजरअंदाज कर रहे थे और केवल पेशेवर स्तर पर उससे बातचीत होती थी और वह भी बहुत सीमित मात्रा में। परिस्थिति तब दुष्कर हो गई जब उसने मानसिक दबाव महसूस करना शुरू किया। उसका सरकारी आवंटित आवास अलग सरकारी क्वार्टर में स्थानांतरित कर दिया गया जो कि बहुत दूर है। बाद में, एक अनौपचारिक बैठक में उसे परामर्श दिया गया कि या तो वह सबके साथ चले या फिर अपना स्थानांतरण करा ले। उसने आपसे अपनी बात कही और सुझाव मांगा। आप उसके बचपन के नजदीकी मित्र हैं और आप जानते हैं कि वह बहुत ईमानदार है और जीवन में उसने कई संघर्षों का सामना किया और साथ ही उसकी माँ के प्रयासों से वह इस स्तर तक पहुँच सका। आप उसे क्या सलाह देंगे? कारण बताइये।
21 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समस्या न तो लोकतंत्र में है और न ही संसदीय प्रणाली में, बल्कि मूल समस्या हमारे नैतिक मूल्यों के पतन की है जिसके कारण लोकतंत्र तथा जनमत के मूल्यों को पूर्ण सम्मान के साथ नहीं देखा जा रहा है। कथन को स्पष्ट करें।
18 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नृत्य की ‘लास्य’ शैली अपनी प्रकृति में ‘ताण्डव’ से भिन्न है। इसकी विशेषताओं तथा शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न प्रकारों पर इसके प्रभाव की चर्चा करें।
18 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में एनपीए की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके कारणों को स्पष्ट करते हुए समाधान के उपायों पर चर्चा करें।
18 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
राजनीति के बढ़ते अपराधीकरण को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ दिशा-निर्देश ज़ारी किये हैं। ये दिशा-निर्देश कहाँ तक कारगर साबित होंगे? समीक्षा कीजिये।
17 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या कारण है कि गंभीर और भयानक चक्रवात अक्तूबर में ही आते है?
17 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
राष्ट्रीय डिज़िटल संचार नीति-2018 के लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए इसके उद्देश्यों पर चर्चा करें। साथ ही इसके प्रभावों को भी लिखें।
17 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केस अध्ययन : आप विभाग प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। 6 माह पहले आपके कार्यालय में एक लड़की का स्थानांतरण हुआ है। उसका स्वभाव अत्यंत सौम्य और शालीन है। उसका कार्य प्रदर्शन भी बेहतर है। एक दिन वह आपके ऑफिस में आती है और 50 हज़ार रुपए की मांग करती है और इसके पीछे वह पारिवारिक समस्या को कारण बताती है। आप उसे अगले दिन आने के लिये कहते हैं। जब आप उसके परिवार की जानकारी जुटाते हैं तो आपको ऐसी किसी समस्या का पता नहीं चलता है। दूसरे दिन जब वह आपसे पैसे लेने आती है तो आप उसको झूठ बोलने के लिये डाँटते हैं। लेकिन वह लड़की आपको धमकी देती है कि यदि उसे पैसे नहीं दिये तो वह आप पर उत्पीड़न का केस कर देगी। प्रश्न : ऐसी स्थिति में आपकी ओर से क्या कार्रवाई होगी? प्रश्न : सभी कार्रवाइयों के गुण-अवगुण बताते हुए अंतिम फैसले का उल्लेख करें।
17 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिये। (1) अंतःकरण की आवाज़ (2) विवेक का संकट
16 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जनसंख्या के वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिये।
16 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हाल ही में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद और राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी को मिलाकर राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की स्थापना की गई है। इसके कार्यों पर चर्चा करते हुए लाभों को स्पष्ट करें।
16 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान युग चौथी औद्योगिक क्रांति का युग है। चौथी औद्योगिक क्रांति की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए बताएँ कि यह अपनी पूर्ववर्ती क्रांतियों से किस प्रकार भिन्न है?
16 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विचार और व्यवहार, किसी व्यक्ति की अभिवृत्ति से संबंधित हैं और ये आपस में एक-दूसरे को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं। टिप्पणी करें।
15 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में लोगों का जीवन धर्म के आधार पर संचालित होता है जिसमें विभिन्न धर्मों के कानून मुख्य भूमिका निभाते हैं। ऐसे में क्या आप मानते हैं कि भारत में समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया जाना चाहिये? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिये।
15 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत सरकार द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम में कुछ संशोधनों का प्रस्ताव रखा गया है। ये संशोधन क्या हैं और इनका सूचना का अधिकार अधिनियम पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
15 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बुलेट ट्रेन परियोजना का भारत की आधारभूत संरचना पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को होने वाले लाभों की चर्चा कीजिये।
15 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि भूमि उपयोग संबंधी वान थ्यूनेन के सिद्धांत का संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
13 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय संविधान में उल्लिखित केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि जीएसटी ने इन संबंधों को किस प्रकार पुनः परिभाषित किया है?
13 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पिछले तीन वर्षों में आरबीआई ने ‘स्ट्रेस्ड असेट’ की समस्या से निपटने के लिये कई योजनाएँ लागू की हैं। इन योजनाओं की संक्षिप्त व्याख्या करें।
13 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केस अध्ययन : आप एक ज़िले के ज़िलाधीश हैं। आपके ज़िले के एक प्रमुख स्थान पर मंदिर/मस्जिद में सुबह-शाम उपासना/नमाज़ के समय काफी शोर-शराबा होता है। उस क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों का एक समूह आपसे शिकायत करता है कि इस शोर के कारण वे पढ़ नहीं पाते हैं। आपके ज़िले में इस समय सांप्रदायिकता का माहौल नहीं है किंतु आपको डर है कि कोई कदम उठाने से माहौल बिगड़ सकता है। प्रश्न : आप क्या कदम उठाएंगे और क्यों ?
13 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
अभिवृत्ति से क्या तात्पर्य है? इसके क्या-क्या कृत्य हैं? समझाएँ।
12 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बंगाल का नील आंदोलन अपने समकालीन आंदोलनों में सर्वाधिक व्यापक और जुझारू आंदोलन के रूप में जाना जाता है। नील आंदोलन की उपलब्धियों के संदर्भ में चर्चा करें।
12 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास