कुल प्रश्नों की संख्या : 4302
-
उन परिस्थितियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये जिनके कारण भारत को बांग्लादेश के उदय में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करना पड़ा।
14 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
समाज में असमानता एवं अंतर का विद्यमान होना व्यवसाय और व्यापार के लिये सही नहीं होता। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी को व्यापार के साथ उलझा हुआ एक कारक माना जाता है। अगर सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों का अच्छे से ध्यान रखा जाए तो यह व्यवसाय के लिये अच्छा होता है। भारत के संदर्भ में इस पर चर्चा करें।
14 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
अंतरिक्ष में अन्वेषण से संबंधित चुनौतियाँ, अंतरिक्ष यात्रा और अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी के उपयोग पर आधारित पर्यटन अनुप्रयोग कार्यक्रम नई पीढ़ी के लिये कई अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। ज़रूरत है साहस कर इसमें प्रवेश करने और लाभ उठाने की। क्या नया भारत इसके लिये तैयार है? टिप्पणी करें।
14 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
फ्राँसीसी क्रांति उस विशाल नदी की तरह रही, जो उच्च पर्वत शिखर से प्रारंभ होकर मार्ग में अनेक छोटे-मोटे पर्वतों को लाँघती हुई कभी तीव्र गति से तो कभी मंद गति से प्रवाहमान रही। उपर्युक्त कथन के संदर्भ में फ्राँसीसी क्रांति के स्वरूप का निर्धारण कीजिये।
12 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं क्राइम ऑफिस (UNODC) द्वारा जारी वैश्विक रिपोर्ट दर्शाती है कि यूरोप में मानव तस्करी मुख्यत: भारत, बांग्लादेश सहित दक्षिण-एशियाई देशों से की गई। क्या आपको लगता है कि कुछ समय पूर्व लाया गया व्यक्तियों की तस्करी(रोकथाम,सुरक्षा और पुनर्वास) विधेयक,2018 मानव तस्करी को रोकने में अपर्याप्त है।समालोचनात्मक टिप्पणी कीजिये।
12 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में व्यापार घाटे का एक प्रमुख कारण रहे, स्वर्ण आयात, में कमी लाने के उद्देश्य से लाई गई स्वर्ण मुद्रीकरण योजना को आप किस हद तक सफल और असफल मानेंगे। हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वर्ण मुद्रीकरण योजना में किये जा रहे बदलाव के मद्देनजर इस पर चर्चा करें।
12 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ज्वालामुखी की प्लेट विवर्तनिकी और परंपरागत वितरण प्रणाली को ध्यान में रखते हुए ज्वालामुखियों की मेखलाबद्ध वितरण प्रणाली को विस्तार में बताएँ।
11 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के साथ पाकिस्तान एवं चीन के संबंधों और इसमें उपस्थित बाधाओं को देखते हुए क्या आपको लगता है कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट नीति’ इस दिशा में सकारात्मक परिणाम दे पाएगी? पाकिस्तान की नई सरकार भारत के साथ संबंधों में बदलाव लाने में कितनी सक्षम है? परीक्षण करें।
11 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
उच्च शिक्षा वह है जो हमें केवल ज्ञान नहीं देती है बल्कि हमारे जीवन में अस्तित्व के साथ समरसता लाती है। आज ज़रूरत है कि भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवचार संबंधी पहल की जाए। इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा की जा रही पहलों पर प्रकाश डालें।
11 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मौर्यकालीन मूर्तियाँ शानदार और पॉलिशयुक्त तो थीं परंतु इनकी कोई स्पष्ट मूर्ति निर्माण शैली नहीं थी, जैसा कि गांधार या मथुरा कला शैली में देखने को मिलता है; फिर भी मौर्यकालीन मूर्तियाँ विशिष्ट हैं। विश्लेषण करें।
10 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
हाल ही में लोकसभा द्वारा मंज़ूरी प्रदान किये गए ‘आधार और अन्य विधियाँ संशोधन विधेयक, 2018’ के प्रमुख प्रावधानों और उद्देश्यों को स्पष्ट करें।
10 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत द्वारा 2022 तक ‘सिंगल-यूज़ प्लास्टिक’ के प्रयोग को पूरी तरह खत्म करने की प्रतिबद्धता के तहत किये जा रहे ‘प्लास्टिक बैन’ का क्रियान्वयन क्या पूरी तरह संभव है? अगर नहीं तो, जरूरी है कि इसकी सफलता हेतु ऑल सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जन आंदोलन का प्रयोग किया जाए। चर्चा कीजिये।
10 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
गांधी एक राजनीतिज्ञ, संगठनकर्त्ता, जनता के नेता और नैतिक सुधारक के रूप में महान हैं, परंतु वह मनुष्य के रूप में उससे भी अधिक महान हैं क्योंकि ये सभी पक्ष उनकी मानवता को सीमित नहीं करते है। वास्तव में सभी को इससे शक्ति मिलती है। गांधी जी के संदर्भ में कहे गए उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिये।
09 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत का वास्तविक विकास ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण द्वारा ही संभव है एवं ग्रामीण विकास के लिये ज़रूरी है ग्रामीण युवाओं का सर्वांगीण विकास। इस लिहाज से ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हो जाती है। इन तीनों में अंतर्संबंध स्थापित करते हुए बताएँ कि इस दिशा में सफलता हेतु और क्या प्रयास किये जाने की आवश्यकता है?
09 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत उस औद्योगिक क्रांति में पीछे रह गया, जिसने पिछली सदी में पूरी दुनिया को प्रभावित किया। परंतु, आज का समय ज्ञान आधारित क्रांति का है जिसमें योगदान देने के लिये भारत के पास कई अवसर है। क्या इस दिशा में अटल नवाचार मिशन कोई महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है? टिप्पणी कीजिये।
09 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
विभिन्न महासागरों में तापमान की स्थानिक एवं उर्ध्वाधर भिन्नता पाई जाती है। महासागरीय जल के तापमान वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।
08 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
नीति आयोग द्वारा जारी ‘अभिनव भारत @75 के लिये कार्यनीति’ जिसमें 2022-23 हेतु उद्देश्यों को परिभाषित किया गया है, के चार खंडों वाहक, अवसंरचना, समावेशन और गवर्नेंस पर प्रकाश डालें।
08 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंज़ूर की गई कृषि निर्यात नीति जिसमें आधारभूत संरचना का आधुनिकीकरण, उत्पादों का मानकीकरण, नियमों को सुव्यवस्थित करना और अनुसंधान तथा विकास गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है, की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं पर चर्चा करें।
08 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
महासागरीय धाराओं से आपका क्या तात्पर्य है? महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।
07 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सुप्रीम कोर्ट का कथन है कि वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों को प्रदान किये गए अपर्याप्त कल्याणकारी अधिकारों की जवाबदेही में सरकार ‘आर्थिक बजट’का बहाना नहीं बना सकती है। देश में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी को देखते हुए उनके अधिकारों को संविधान में नई परिस्थितियों के अनुरूप परिभाषित करना आवश्यक हो गया है। कथन की विवेचना करें।
07 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
बहुविषयक साइबर-फिजिकल प्रणालियों के राष्ट्रीय मिशन (NM-ICPS) क्या है? इसके उद्देश्यों, संभावित लाभों एवं इसे लाने के पीछे की आवश्यकता पर चर्चा करें।
07 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
मूल्य, धर्म और आचार-नीति मानवीय व्यवहार को नियंत्रित करने वाले महत्त्वपूर्ण कारक हैं।
07 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चित्रकला की मुगल शैली और राजपूत शैली में क्या बुनियादी अंतर है? स्पष्ट कीजिये।
05 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
वैश्विक जगत में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराने और द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाने के लिये भारत द्वारा कई देशों के साथ मंज़ूरी दिये गए सहयोग समझौतों को विस्तारपूर्वक समझाएँ।
05 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रकाशित 18वीं वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) पर प्रकाश डालते हुए वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की कार्यप्रणाली पर चर्चा करें।
05 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति केवल समुद्रों पर ही क्यों होती है? ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात के किस भाग में मूसलाधार वर्षा होती है तथा उच्च वेग की पवनें चलती हैं और क्यों?
04 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
स्थानीय स्तर पर सुशिक्षित और व्यवस्थित शासन-व्यवस्था की अनुपस्थिति में ‘पंचायतें’और समितियाँ मुख्यत: राजनीतिक संस्थाएँ बन रही है, न कि शासन के प्रभावी उपकरण। समालोचनात्मक चर्चा करें।
04 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक तथा देना बैंक के विलय की योजना को मंज़ूरी दी गई है। विलय से होने वाले लाभों पर चर्चा करते हुए बताएँ कि विलय के बाद बैंकों के शक्तियों संबंधी अधिकार क्या होंगे?
04 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आज भी भारतीय समाज में संबंध गुण, मानवीय कारक एवं शिक्षा पर आधारित न होकर जाति, धर्म एवं क्षेत्रवाद से प्रेरित होते हैं। आलोचनात्मक परीक्षण करें।
03 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
लोकतंत्र को एक अनोखा समताकारी उपकरण माना जाता है जो न सिर्फ घरेलू राजनीति बल्कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में भी संकटों को उसी प्रकार दूर करता है जिस तरह से वे उत्पन्न होते हैं। इस कथन के आलोक में बताएँ कि मालदीव के नए राष्ट्रपति की सत्ता में वापसी भारत के साथ नए संबंधों को कौन-सी दिशा प्रदान करेगा? विवेचना करें।
03 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध