कुल प्रश्नों की संख्या : 4302
-
सिविल सेवाओं के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण करें। (250 शब्द)
09 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(a) दृढ़-संकल्प
(b) साहस
(c) विषयनिष्ठता/वस्तुनिष्ठता
(d) लचीलापन -
उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में विकासमान ‘मध्यवर्गीय चेतना’ जहाँ लोकप्रिय असंतोषों को संगठित कर राष्ट्रीय चेतना के विकास की महत्त्वपूर्ण कारक सिद्ध हुई, वहीं वायसराय लिटन की प्रतिक्रियावादी नीतियों ने इसे सशक्त बनाया। विवेचना करें। (250 शब्द)
08 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जब से भारत ने 1974 में शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण किया, तब से यह परमाणु प्रौद्योगिकी हस्तांतरण व्यवस्था की अस्वीकृति के निशाने पर रहा है। हालाँकि, अब भारत परमाणु क्लब के लिये परित्यक्त देश नहीं रहा है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रवासियों द्वारा अर्थव्यवस्था में पर्याप्त योगदान देने के बावजूद, उनके योगदान के लाभार्थी राज्य/शहर उनके लिये अनुकूल नज़र नहीं आते हैं। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
05 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल के वर्षों में, देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के एक के बाद एक कई मामले प्रकाश में आए, इसने युवाओं में निराशा व गुस्से का संचार किया। इस पूरे प्रकरण में सम्मिलित नैतिक मुद्दों की जाँच करें तथा इस समस्या के समाधान के लिये कुछ प्रभावी व नवाचारी उपाय सुझाएँ। (250 शब्द)
05 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एस.सी.ओ. और अश्गाबात समझौते में भारत की सदस्यता इस सच्चाई की अभिव्यक्ति है कि भारत के हित जितने हिंद महासागर से जुड़े हैं उतने ही यूरेशियाई भू-भाग से भी। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सुस्पष्ट कीजिये कि उपनिवेशवाद (Colonialism) ने किस प्रकार से औपनिवेशिक समाज (Colonial society) को मौलिक रूप से परिवर्तित कर दिया एवं उसे विश्व पूंजीवादी व्यवस्था का अभिन्न अंग बना दिया? (250 शब्द)
04 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हालाँकि अनुच्छेद 15 और अनुच्छेद 16 देश में सभी विभेदों से नागरिकों का बचाव करते हैं लेकिन कुछ विशेष प्रावधानों के तहत उनमें भेद भी स्थापित करते हैं। स्पष्ट करें। (250 शब्द)
28 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विकास पर प्रकाश डालें। इसके कार्यों और उत्तरदायित्वों को लेकर भी संक्षिप्त विवरण दें। (250 शब्द)
28 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
स्वतंत्रता के पश्चात् भाषाई आधार पर राज्यों के गठन हेतु कई प्रयास हुए। इन प्रयासों ने भारतीय अखंडता और एकता पर भी प्रभाव डाला। स्पष्ट करें। (250 शब्द)
27 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
लोकसेवकों के लिये अभिवृत्ति का क्या महत्त्व है? सोदाहरण व्याख्या करें। नौकरशाही में अभिवृत्ति को प्रभावित करने वाले कारकों को भी रेखांकित करें। (250 शब्द)
27 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
दीन-दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना पर प्रकाश डालें। योजना के प्रमुख घटक एवं मुख्य विशेषताओं को भी रेखांकित करें। (250 शब्द)
26 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
ग्रामीण अवसंरचना विकास के संदर्भ में किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा करें। सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का उल्लेख भी करें। (250 शब्द)
26 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ज्वालामुखी क्रियाओं से निर्मित स्थलाकृतियों के बारे में उदाहरण सहित व्याख्या करें। (250 शब्द)
25 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
स्वामी विवेकानंद का संक्षिप्त जीवन परिचय दें। (250 शब्द)
25 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘राष्ट्रवाद की बिकृत होती परिभाषा ने विश्व के समक्ष नई समस्याएँ पैदा कर दी हैं।’ टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
23 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
चुनाव आयोग द्वारा लागू की जाने वाली आदर्श आचार संहिता (Model code of conduct) क्या है? इस आदर्श आचार संहिता की कुछ प्रमुख विशेषताएँ बताइये।(250 शब्द)
23 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘सरकारी गोपनीयता कानून’ (Official Secrets Act), 1923 के बारे में बताएँ। क्या यह कानून लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है? स्पष्ट करें। (250 शब्द)
22 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति’ के बारे में एक सांक्षिप्त विवरण दें। इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी चर्चा करें। (250 शब्द)
22 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
‘हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद के मुद्दे पर चीन द्वारा वीटो का इस्तेमाल किया गया।’ कथन की व्याख्या भारतीय अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के परिपेक्ष्य में करते हुए ‘वीटो पावर’ को भी समझाएँ। (250 शब्द)
20 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
बायो-एथिक्स (जैव नीतिशास्त्र) से आप क्या समझते हैं? भारत में बायो-एथिक्स से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करें। (250 शब्द)
20 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चक्रवात क्या होते हैं? अवस्थिति के आधार पर चक्रवात के प्रकार स्पष्ट करें। (250 शब्द)
19 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
REDD तथा REDD+ में अंतर बताते हुए इसके लाभ बताएँ। REDD+ पर भारत की स्थिति और पहल भी स्पष्ट करें।(250 शब्द)
19 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वित्तीय समावेशन के संदर्भ में सरकार द्वारा हाल ही में किये गए प्रयासों को रेखांकित करें। इस संदर्भ में ग्रामीण क्षेत्र के प्रोत्साहन प्रयासों पर भी चर्चा करें। (250 शब्द)
18 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पंडित दीन दयाल उपाध्याय पर संक्षिप्त लेख लिखें। (250 शब्द)
18 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सुशासन को परिभाषित करने के प्रयासों पर चर्चा करते हुए इसके जरिए समावेशी विकास से जुड़ी संभावनाओं पर प्रकाश डालिए। उपलब्ध या संभावित सुधारों का उल्लेख भी वांछनीय है। (250 शब्द)
16 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नीति आयोग ने भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए व्यापक परिपत्र सामने रखा है- ‘‘स्ट्रेटजी फॉर न्यू इंडिया @75’’ । टिप्पणी करें (250 शब्द)
16 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नीति आयोग ने नए भारत के संदर्भ में अपने परिपत्र में लोक सेवा, कानूनी/न्यायिक और पुलिस सुधारों के बारे में अनेक सुझाव दिये हैं। चर्चा करें। (250 शब्द)
15 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
टिप्पणी करें (250 शब्द)
15 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
(a) आकांक्षी जिला कार्यक्रम
(b) प्रत्यक्ष लाभ अंतरण -
भारतीय कला, सभ्यता-संस्कृति तथा अन्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान करने वाले व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। विवरण दें। (250 शब्द)
14 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति