कुल प्रश्नों की संख्या : 4302
-
"मनुष्य अपनी स्वतंत्रता के लिये अभिशप्त है क्योंकि एक बार विश्व में झोंक दिये जाने के बाद वह उस प्रत्येक चीज़ के लिये ज़िम्मेदार होता है जो वह करता है।"
06 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
उपरोक्त नैतिक विचार का वर्तमान संदर्भ में आपके लिये क्या महत्त्व है? -
रवीन्द्रनाथ टैगोर तथा महात्मा गांधी दोनों महान सुधारक थे एवं टैगोर, गांधीजी की नेतृत्व क्षमता के बड़े प्रशंसक थे, तथापि कई मुद्दों पर टैगोर की गांधीजी से गंभीर मतभिन्नता थी। विश्लेषित करें।
06 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने में दार्शनिक विचारों और परंपराओं की क्या भूमिका रही? चर्चा करें ।
05 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग ने मंत्रियों के लिये निर्धारित नैतिक संहिता में किन नीतियों एवं सिद्धांतों को शामिल किया है? ये मंत्री-सिविल सेवक संबंधों को यह किस प्रकार दिशा प्रदान करेंगे?
05 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘‘सर्वोत्तम (लोग) कोई दृढ़ धारणा नहीं होती, जबकि बुरे (लोग) मनोवेगी प्रबलता से भरे होते हैं।’’ सिविल सेवकों में ‘आशावादिता’ एवं ‘साहस’ जैसे मूल्यों की उपयोगिता के संदर्भ में उक्त कथन की सोदाहरण व्याख्या करें।
04 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्लासी से विभाजन तक भारत के प्रति अंग्रेज़ों के कार्यक्रम, नीतियाँ और दृष्टिकोण न केवल घरेलू कारकों से निर्धारित होते थे बल्कि इन्हें अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के आयामों ने भी लगातार आकार दिया। टिप्पणी करें।
04 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अफगानिस्तान के प्रति ब्रिटिश ‘कुशल अकर्मण्यता’ की नीति 1860 के दशक में अफगानिस्तान में चल रही आंतरिक राजनीतिक उठा- पटक के प्रति ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा अपनाई गई कपटपूर्ण उदासीनता की प्रवृत्ति पर आधारित थी। चर्चा करें।
03 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल ही में भारत द्वारा इंडो-पैसिफिक मामलों के लिये एक समर्पित इंडो-पैसिफिक डिवीज़न की स्थापना की गई है। इस क्षेत्र के प्रति भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए पृथक इंडो-पैसिफिक विंग के लाभ बताएं।
03 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में स्वयं सहायता समूहों के प्रसार को इन समूहों की प्रभावशीलता के संकेतक के रूप में देखा गया था लेकिन हालिया अध्ययन बताते हैं कि स्वयं सहायता समूह शासन, गुणवत्ता, पारदर्शिता और अपने क्रियाकलापों में अनियमितता से संबंधित मुद्दों से जूझ रहे हैं। चर्चा करें।
02 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बिस्मार्क की विदेश नीति उस समय तक सफल रही जब तक वह जर्मनी का चांसलर रहा। आलोचनात्मक विश्लेषण करें।
02 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कृषि : ज़रूरी या मज़बूरी।
01 Mar, 2020 निबंध लेखन -
19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में भारत की व्यापार प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ। इन परिवर्तनों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर इनके प्रभावों का वर्णन करें।
29 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"वरिष्ठ नागरिक मानव संसाधन के एक अनमोल कोष के रूप में विभिन्न प्रकार के अनुभवों और गहरी अंतर्दृष्टि से संपन्न होते हैं।" इन सब के बावजूद, क्या विश्वास के साथ यह कह सकते हैं कि हम स्नेहपूर्वक इस धरोहर को संरक्षित रखे हुए हैं? चर्चा करें।
29 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
कांट का नैतिक दर्शन कठोर है तथा वह मानवीय प्रवृत्ति एवं कर्त्तव्यों के बीच लगातार संघर्ष को देखता है। टिप्पणी करें।
29 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आधुनिक भारतीय वास्तुकला के विकास पर टिप्पणी लिखें।
28 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
‘जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान में ‘जलवायु वित्तीयन’ की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता; टिप्पणी करें।
27 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘नागरिक अधिकार-पत्र’ (Citizen Charter) से आप क्या समझते हैं? इसके मुख्य संघटकों की चर्चा करते हुए यह स्पष्ट करें कि किस प्रकार यह एक नागरिक केंद्रित तंत्र के निर्माण में सहायक है?
27 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की शुरुआत क्यों की गई? इसकी उपलब्धियों की चर्चा करें।
26 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘महासागरीय डीऑक्सीजनेशन’ से क्या आशय है? महासागरीय डीऑक्सीजनेशन के कारणों की चर्चा करें तथा बताएं कि यह महासागरीय पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करता है?
26 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘भारत और पाकिस्तान की वर्तमान दशाओं का मूल कारण वास्तव में नेहरू तथा जिन्ना के व्यक्तित्व में ढूंढा जा सकता है; टिप्पणी कीजिये।
25 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘भ्रष्टाचार जोखिम प्रबंधन’ से क्या आशय है?भ्रष्टाचार जोखिम को उत्पन्न करने वाले राजनीतिक-प्रशासनिक कारकों की चर्चा करते हुए इसके प्रभावी प्रबंधन की रणनीति बताएँ।
25 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्षेत्रवाद की भावना बढ़ने के पीछे निहित कारणों की चर्चा करते हुए बताएं कि क्या क्षेत्रवाद प्रत्येक रूप में राष्ट्र विरोधी है?
24 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने तेल तथा गैस फर्मों को अपतटीय एवं तटवर्ती उत्खनन अन्वेषणों के लिये पर्यावरणीय मंज़ूरी लेने से छूट देने हेतु एक अधिसूचना जारी की है। भारत में अपतटीय एवं तटवर्ती उत्खनन की चर्चा करते हुए उत्खनन के पर्यावरणीय प्रभावों पर प्रकाश डालें।
24 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अधिकार का सुख कितना मादक और सारहीन होता है।
24 Feb, 2020 निबंध लेखन -
हाल ही में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा ‘स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक’ नाम से एक पोर्टल जारी किया गया। स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक से क्या आशय है? ‘स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक’ की कार्यप्रणाली से संबद्ध चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
22 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग विधेयक, 2019 का मसौदा चर्चा में क्यों है? इस विधेयक की प्रमुख विशेषताएँ बताते हुए NSC की शक्तियों और कार्यों पर प्रकाश डालें।
22 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की धीमी आर्थिक वृद्धि हेतु किन तत्त्वों को ज़िम्मेदार माना है। IMF द्वारा प्रस्तुत नीतिगत सुधारों की चर्चा करें।
21 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2019 को लोकसभा में पुर:स्थापित किया गया। इस संहिता के प्रावधान तथा उनके महत्त्व को रेखांकित करें।
21 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण ने कच्छ की खाड़ी में प्रवाल भित्तियों को बायोरॉक तकनीक का उपयोग करते हुए पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया है। बायोरॉक तकनीक से क्या आशय है? प्रवाल के विकास की आदर्श दशाओं की चर्चा करते हुए प्रवाल विरंजन की समस्या पर प्रकाश डालें।
20 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में राज्यसभा के एक सदस्य द्वारा ‘दो बच्चों की नीति’ से संबंधित एक निजी विधेयक या गैर-सरकारी विधेयक सदन में प्रस्तुत किया गया है। विधेयक में निहित प्रमुख बिंदुओं की चर्चा करते हुए ‘दो बच्चों की नीति’ के पक्ष तथा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करें।
20 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज