कुल प्रश्नों की संख्या : 4194
-
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की शुरुआत क्यों की गई? इसकी उपलब्धियों की चर्चा करें।
26 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘भारत और पाकिस्तान की वर्तमान दशाओं का मूल कारण वास्तव में नेहरू तथा जिन्ना के व्यक्तित्व में ढूंढा जा सकता है; टिप्पणी कीजिये।
25 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘भ्रष्टाचार जोखिम प्रबंधन’ से क्या आशय है?भ्रष्टाचार जोखिम को उत्पन्न करने वाले राजनीतिक-प्रशासनिक कारकों की चर्चा करते हुए इसके प्रभावी प्रबंधन की रणनीति बताएँ।
25 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने तेल तथा गैस फर्मों को अपतटीय एवं तटवर्ती उत्खनन अन्वेषणों के लिये पर्यावरणीय मंज़ूरी लेने से छूट देने हेतु एक अधिसूचना जारी की है। भारत में अपतटीय एवं तटवर्ती उत्खनन की चर्चा करते हुए उत्खनन के पर्यावरणीय प्रभावों पर प्रकाश डालें।
24 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्षेत्रवाद की भावना बढ़ने के पीछे निहित कारणों की चर्चा करते हुए बताएं कि क्या क्षेत्रवाद प्रत्येक रूप में राष्ट्र विरोधी है?
24 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
अधिकार का सुख कितना मादक और सारहीन होता है।
24 Feb, 2020 निबंध लेखन -
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग विधेयक, 2019 का मसौदा चर्चा में क्यों है? इस विधेयक की प्रमुख विशेषताएँ बताते हुए NSC की शक्तियों और कार्यों पर प्रकाश डालें।
22 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा ‘स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक’ नाम से एक पोर्टल जारी किया गया। स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक से क्या आशय है? ‘स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक’ की कार्यप्रणाली से संबद्ध चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
22 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2019 को लोकसभा में पुर:स्थापित किया गया। इस संहिता के प्रावधान तथा उनके महत्त्व को रेखांकित करें।
21 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की धीमी आर्थिक वृद्धि हेतु किन तत्त्वों को ज़िम्मेदार माना है। IMF द्वारा प्रस्तुत नीतिगत सुधारों की चर्चा करें।
21 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण ने कच्छ की खाड़ी में प्रवाल भित्तियों को बायोरॉक तकनीक का उपयोग करते हुए पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया है। बायोरॉक तकनीक से क्या आशय है? प्रवाल के विकास की आदर्श दशाओं की चर्चा करते हुए प्रवाल विरंजन की समस्या पर प्रकाश डालें।
20 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में राज्यसभा के एक सदस्य द्वारा ‘दो बच्चों की नीति’ से संबंधित एक निजी विधेयक या गैर-सरकारी विधेयक सदन में प्रस्तुत किया गया है। विधेयक में निहित प्रमुख बिंदुओं की चर्चा करते हुए ‘दो बच्चों की नीति’ के पक्ष तथा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करें।
20 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेलवे के संगठनात्मक पुनर्गठन को स्वीकृति प्रदान की है। पुनर्गठन की आवश्यकता के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए रेलवे के पुनर्गठन हेतु अनुमोदित सुधारों की चर्चा करें।
19 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत सरकार ने कृषि निर्यात नीति-2018 के तहत कृषि क्लस्टर को बढ़ावा देने का फैसला लिया है। कृषि क्लस्टर से क्या आशय है? भारत में कृषि क्लस्टर की संभावनाओं तथा चुनौतियों की चर्चा करते हुए समाधान के बिंदु प्रस्तुत करें।
19 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘यदि संवैधानिक पद प्राप्त व्यक्ति अपने राजनीतिक दल से असंम्बद्ध रहने में असमर्थ है, तटस्थता तथा स्वतंत्रता की भावना के विरुद्ध व्यवहार करता है तो ऐसा व्यक्ति लोक विश्वास तथा भरोसे का पात्र होने की संभावना की उपेक्षा कर देता है।’ ‘तटस्थता’ के सिद्धांत को समझाते हुए संवैधानिक पदों के संदर्भ में तटस्थता के सिद्धांत के महत्त्व की विवेचना कीजिये।
18 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक सुव्यवस्थित डिजिटल भू-रिकॉर्ड प्रणाली भारत में भू-स्वामित्व की समस्याओं का बेहतर समाधान प्रस्तुत करती है।’ चर्चा करें।
18 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
शीत युद्ध से आप क्या समझते हैं? इसके उद्भव के कारणों का परीक्षण करते हुए शीत युद्ध के दौरान घटित प्रमुख घटनाओं का विवरण दीजिये ।
17 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
त्रि-आयामी (3D) मुद्रण तकनीक किस प्रकार कार्य करती है? इस तकनीक के गुण एवं दोषों की विवेचना कीजिये।
17 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भ्रष्ट केवल ‘तंत्र’ नहीं अपितु ‘लोक’ भी होता है।
16 Feb, 2020 निबंध लेखन -
सामाजिक मूल्य.आर्थिक मूल्यों की अपेक्षा अधिक महत्त्वपूर्ण है।” राष्ट्र की समावेशी संवृद्धि के संदर्भ में उपर्युक्त कथन पर उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये।
14 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
खाद्यान्न फसलों को होने वाला नुकसान भारत में अनाज भंडारण की समस्या को उजागर करता है। भारत में खाद्यान्न संग्रहण एवं प्रबंधन पर प्रकाश डालें तथा खाद्यान्न संग्रहण में आने वाली समस्याओं का उल्लेख करते हुए खाद्यान्न भंडारण में वृद्धि हेतु दलवई समिति की अनुशंसाओं की चर्चा करें।
14 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘महिला संगठनों को लैंगिक भेदभाव से मुक्त रखने के लिए यह आवश्यक है की उसमें पुरुषों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए’ टिप्पणी करें।
13 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
‘भावनात्मक बुद्धिमत्ता’ से क्या आशय है, इसे लोगों में किस प्रकार विकसित किया जा सकता है? किसी व्यक्ति को नैतिक निर्णय लेने में यह कैसे सहायक सिद्ध होती है?
13 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विभिन्न पशुओं के क्लोन बनाने में सफलता प्राप्ति के बाद वर्तमान में मानव क्लोनिंग बहस का मुद्दा है, मानव क्लोनिंग से जुड़े नैतिक तथा अनैतिक पक्षों पर विचार कीजिये।
12 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एज कंप्यूटिंग क्या है? एज कंप्यूटिंग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसमें निहित संभावित चुनौतियों की चर्चा करें।
12 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करें।
11 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘स्वतंत्रता संग्राम का अटूट हिस्सा रहे नैतिक आचरणों के ऊँचे मापदंड भारतीय राजनीति में समय के साथ कमज़ोर होते जा रहे हैं।’ जनप्रतिनिधियों और उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिये आचार संहिता की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए इस संदर्भ में द्वितीय प्रशासनिक आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में निहित महत्त्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख कीजिये।
11 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सर्वहित में ही प्रत्येक व्यक्ति का हित निहित है’ सार्वजानिक जीवन में इस सिद्धांत का पालन कैसे किया जा सकता है?
10 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
उपनिवेशवाद तथा साम्राज्यवाद में अंतर स्पष्ट करते हुए नवीन साम्राज्यवाद के प्रेरक तत्त्वों पर प्रकाश डालें।
10 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘पाश्चात्य शिक्षा का प्रसार यद्यपि प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिये किया गया था परंतु इससे नवशिक्षित वर्ग के लिये पाश्चात्य उदारवादी विचारधारा के द्वार खुल गए,’ टिप्पणी करें।
07 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास