कुल प्रश्नों की संख्या : 4300
-
खुशी तब होती है जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं उसमें सामंजस्य हो।
15 May, 2021 निबंध लेखन -
जवाहरलाल नेहरू की नीतियों ने किस प्रकार राष्ट्र-निर्माण और स्वतंत्रता के बाद भारत के एकीकरण में मदद की? विवेचना कीजिये।
13 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये नागरिक पहलों की उत्पत्ति एक सक्रिय सामाजिक चेतना से होती है। विवेचना कीजिये।
12 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वन हेल्थ का सिद्धांत कोविड-19 महामारी के संदर्भ में अधिक प्रासंगिक हो गया है। टिप्पणी कीजिये।
11 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
यद्यपि अध्यादेशों की परिकल्पना अस्थायी प्रकृति के रूप में की गई थी, लेकिन इनका पुनः प्रवर्तन इस सीमा को समाप्त कर देता है और उन्हें स्थायी बना देता है। चर्चा कीजिये।
10 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
शिक्षा वह सबसे शक्तिशाली शस्त्र है जिसका उपयोग दुनिया को बदलने के लिये किया जा सकता है।
08 May, 2021 निबंध लेखन -
नमामि गंगे परियोजना, गंगा नदी को साफ करने हेतु सही दिशा में उठाया गया एक कदम है। भारत की अन्य नदियों में प्रदूषण से निपटने के लिये भी इसका अनुकरण किया जाना चाहिये। टिप्पणी कीजिये
07 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
समानुभूति से आप क्या समझते हैं, उदाहरण सहित समझाइये। वर्तमान सिविल सेवकों के लिये यह किस प्रकार एक महत्त्वपूर्ण विशेषता है? चर्चा कीजिये।
06 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति में सुधार करने तथा उनके लिये राजनीतिक हस्तक्षेप मुक्त कार्य सुनिश्चित करने के लिये निजीकरण से बेहतर समाधान उनकी स्वायत्तता हो सकती है। कथन के पक्ष में तर्क दीजिये।
05 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सहयोग और क्षेत्रीय एकीकरण के स्तर को बढ़ाने के लिये बिम्सटेक में एक प्रतिमान बदलाव की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये।
04 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
बी.आर. अंबेडकर द्वारा निभाई गई भूमिका ने राष्ट्र निर्माण में मदद की है और वर्तमान भारतीय सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक व्यवस्था पर भी इसका प्रभाव जारी है। चर्चा कीजिये।
03 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ज्ञान एकमात्र अच्छाई है और अज्ञानता एकमात्र बुराई है।
01 May, 2021 निबंध लेखन -
संदीप पटेल नाम के IAS अधिकारी की नियुक्ति परिवहन आयुक्त के रूप में की गई है। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए उन्होंने पाया कि मंत्री सहित पूरा परिवहन विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है।
यह व्यापक रूप से माना जाता है कि संबंधित विभाग के मंत्री ने केवल खुद को लाभान्वित करने के एकमात्र उद्देश्य से संवेदनशील नौकरियों में 'बुरे या असामाजिक तत्त्वों' को नियुक्त करने की व्यवस्था की है। जिसके चलते मुख्य रूप से चेक-पोस्टों पर भ्रष्ट गतिविधियाँ हुई हैं।
पड़ोसी राज्य जिसमें कई बंदरगाह विद्यमान हैं, में ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है। एक पार्किंग क्षेत्र है जहाँ ट्रकों के चालक पहले वाहन पार्क करते हैं और फिर चालान जारी करने वाले अधिकारियों की खिड़की के सामने लंबी कतार में खड़े होने के बाद चालान (डिमांड नोट) प्राप्त करते हैं।
क्लर्क से चालान प्राप्त करने के लिये ड्राइवर को भी 15 मिनट से लेकर एक घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ सकता है। चालान जारी करने वाले कर्मचारियों द्वारा एक सांकेतिक भाषा में अतिरिक्त राशि की मांग भी की जाती है इस प्रकार ट्रक ड्राइवरों को चालान राशि के साथ-साथ अतिरिक्त राशि का भुगतान भी करना पड़ता है।
30 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
इसके अलावा, मानवीय प्रणाली होने की कारण वाहनों को चेक-पोस्ट पर काफी समय तक रोक दिया जाता है।
यदि संदीप के स्थान पर आप होते तो इस व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आप कैसे प्रयास करते? -
"संसद की निष्क्रियता भारत में लोकतंत्र को मृत बनाती है।” इसे अपने संवैधानिक जनादेश को पूरा करने के लिये संसद के कामकाज में गिरावट को रोकने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये।
29 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में आज के राजनीतिक नेतृत्व के संदर्भ में कौटिल्य के दर्शन "यथा राजा तथा प्रजा" (जैसा राजा है, वैसे ही प्रजा होगी) पर चर्चा कीजिये।
28 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय मानसून सबसे जटिल भू-भौतिकीय घटनाओं में से एक बना हुआ है। इस कथन के आलोक में भारतीय मानसून के आरंभ की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिये।
27 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
चुनाव प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग ने साइबर सुरक्षा को एक महत्त्वपूर्ण मुद्दा बना दिया है। विश्लेषण कीजिये।
26 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
'यद्यपि पल्लवों की स्थापत्य शैली धार्मिक भावनाओं से प्रेरित प्रतीत होती है, फिर भी उनकी सांस्कृतिक उपलब्धि भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने के साथ अमूल्य धरोहर का एहसास देती है।' विवेचना करें।
24 Apr, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
पड़ोसी देशों के लिये भारत की विदेश नीति के कार्यक्षेत्र में बिम्सटेक सार्क के उपयुक्त प्रतिस्थापन के रूप में कार्य कर सकता है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
23 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
'अमेरिका ने भले ही कभी प्रत्यक्ष रूप से साम्राज्यवाद का समर्थन नहीं किया किंतु अपनी व्यापारिक नीतियों के माध्यम से विभिन्न देशों में प्रभावकारी परिवर्तन किये।' टिप्पणी करें।
23 Apr, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
भारत के विकास पथ में जैव प्रौद्योगिकी की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये।
22 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
'त्रिपक्षीय संघर्ष में भले ही कोई भी शक्ति भारत में एक बड़ा साम्राज्य स्थापित करने में सफल नहीं हुईं लेकिन इसमें तनिक भी संदेह नहीं कि इसने राजनीतिक शून्यता को काफी लम्बे समय तक भरने में कामयाब रहीं।' टिप्पणी करें।
22 Apr, 2021 रिवीज़न टेस्ट्स इतिहास -
पश्चिमी विक्षोभ की व्याख्या करते हुए भारतीय मौसम प्रणालियों पर उसके प्रभाव का वर्णन कीजिये।
21 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘सत्यनिष्ठा’ को परिभाषित कीजिये तथा भारत की नागरिक सेवाओं में इसकी प्रासंगिकता का वर्णन कीजिये।
20 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पीएम-किसान योजना में पीढ़ीगत गरीबी और किसानों की कम आय के चक्र को तोड़ने की क्षमता है। आलोचनात्मक चर्चा कीजिये।
19 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नारीवाद सबके लिये है।
17 Apr, 2021 निबंध लेखन -
राज्य में चुनाव घोषित हो चुके हैं। चुनाव आचार संहिता के अनुसार, सभी बड़े निर्णयों पर रोक लगा दी गई है। इस स्थिति में मुख्य सचिव, दीपंकर प्रकाश को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की विफलता से उत्पन्न एक नाजुक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में किसानों को सिंचाई पंप सेट चलाने में सक्षम बनाने के लिये अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति की जानी चाहिये। पेयजल आपूर्ति की समस्याओं से निपटने के लिये भी बिजली की आवश्यकता है। इस स्थिति ने सार्वजनिक असंतोष को जन्म दिया और मुख्यमंत्री को पता था कि यह पार्टी की चुनाव संभावनाओं को प्रभावित भी करेगा। हालाँकि राज्य के पास उत्पादन क्षमता न होने के कारण बिजली को उच्च लागत पर खरीदना पड़ता है। इसके अलावा राज्य बिजली बोर्ड के पास धन भी नहीं है। आकस्मिक निधि से बड़ी राशि निकालकर ही बोर्ड को फंड दिया जा सकता है।
इस स्थिति में मुख्यमंत्री ने दीपंकर प्रकाश से मामले के बारे में कुछ निर्णय लेने को कहा है। अपने आप को मुख्य सचिव मानते हुए इस स्थिति में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कीजिये और बताइये कि आप इस मामले में कैसे प्रतिक्रिया देंगे?
16 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
‘कल्याणकारी राज्य’ पद की व्याख्या कीजिये? चर्चा कीजिये कि भारतीय, कल्याणकारी राज्य होने के मापदंड को किस हद तक पूरा करते हैं?
15 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विश्व भर में महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति के लिये उत्तरदायी प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिये।
14 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सिटीजन चार्टर का उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करना है ताकि ये सेवाएँ लोगों की जरूरतों और इच्छाओं के अनुरूप प्रतिक्रिया कर सकें। इस कथन के आलोक में सिटीजन चार्टर की मूलभूत विशेषताओं पर चर्चा कीजिये और बताइये कि नागरिक इससे क्या अपेक्षा कर सकते हैं।
13 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न