कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
देश के लोकतांत्रिक ढाँचे को मज़बूत करने के लिये भारत में चुनाव आयोग की भूमिका को कैसे सशक्त किया जा सकता है?
19 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सूफीवाद से आप क्या समझते हैं? वर्तमान समय में सूफीवाद कैसे प्रासंगिक है? स्पष्ट कीजिये।
18 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध का विषय
"दोस्त बदले जा सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं।"
16 Oct, 2021 निबंध लेखन -
प्र. अंतर्राष्ट्रीय कानून और संधियाँ समकालीन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिक मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में कार्य करती हैं। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
14 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) से आप क्या समझते हैं? भारत में EIA से जुड़ी चुनौतियाँ और महत्त्व क्या हैं? (250 शब्द)
13 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपदा पश्चात् प्रबंधन दोनों ही विषयों में ’पंचायती राज संस्थाओं’ (PRIs) की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। चर्चा कीजिये।
12 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सामाजिक परिवर्तन लाने में कानून की अपनी सीमा है। इस संदर्भ में गंभीर रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके आसपास पितृसत्ता की पकड़ को कमज़ोर करने के लिये उठाए गए कदमों की प्रभावकारिता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द )
11 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध का विषय
सुशासन, प्रशासन और जनता दोनों द्वारा ज़िम्मेदारी लेने की क्षमता पर निर्भर करता है।
09 Oct, 2021 निबंध लेखन -
आप पंचायत के सरपंच हैं। आपके क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित एक प्राथमिक विद्यालय है। स्कूल में आने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रधानाध्यापक ने अब भोजन तैयार करने के लिये स्कूल में एक नया रसोइया नियुक्त किया है। हालाँकि जब यह पता चलता है कि रसोइया दलित समुदाय से है, तो उच्च जातियों के लगभग आधे बच्चों को उनके माता-पिता भोजन करने की अनुमति नहीं देते हैं। नतीजतन स्कूल में बच्चों की उपस्थिति में तेज़ी से गिरावट आती है। इसके परिणामस्वरूप मध्याह्न भोजन योजना को बंद करने, उसके बाद शिक्षण स्टाफ को हटाने और बाद में स्कूल बंद करने तक की आशंका जताई जा रही है।
A. इस मामले में निहित नैतिक मुद्दों का उल्लेख कीजिये और संघर्ष को दूर करने तथा सही माहौल बनाने के लिये कुछ संभावित रणनीतियों पर भी चर्चा कीजिये ।
B. ऐसे परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिये सकारात्मक सामाजिक माहौल बनाने हेतु विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों और एजेंसियों की ज़िम्मेदारियाँ क्या होनी चाहिये?
09 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रासंगिक उदाहरणों के साथ निम्नलिखित का परीक्षण कीजिये:
(क) एक कार्रवाई कानूनी रूप से गलत हो सकती है लेकिन नैतिक रूप से सही और इसके विपरीत।
07 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(ख) किन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को उसके कार्यों के बावजूद अनैतिक के रूप में नहीं देखा जा सकता, जो कि अनैतिक या अवैध प्रतीत होता है। -
हीट वेव्स प्राकृतिक खतरों में सबसे खतरनाक हैं, जिनकी आवृत्ति एवं तीव्रता 21वीं सदी में जलवायु परिवर्तन के कारण और अधिक बढ़ेगी। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)।
06 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के चुनाव आयोग द्वारा निभाई गई भूमिका ने देश में निर्वाचित विधायी निकायों की शुद्धता सुनिश्चित करने में भारतीय नागरिकों के मन में बहुत उच्च स्तर का विश्वास दिलाया है। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
05 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्ष 1969 में बैंकों के राष्ट्रीयकरण ने भारत को लाभ के बजाय हानि अधिक पहुँचाई। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
04 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'भारत छोड़ो' आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि इसने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारतीय जनता को एकजुट किया। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)।
01 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सभी मनुष्य सुख की कामना करते हैं। क्या आप इस बात से सहमत हैं? आपके लिये सुख का क्या मतलब है? उदाहरण सहित समझाइये। (150 शब्द)
30 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial resistance) आधुनिक चिकित्सा की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।' चर्चा कीजिये। साथ ही इस समस्या से निपटने के लिये कुछ उपाय भी सुझाइये। (250 शब्द)।
29 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
दलबदल विरोधी कानून का नेक मकसद सरकारों में स्थिरता लाना है। हालाँकि इसे कभी-कभी लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध भी कहा जाता है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
28 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय आबादी में व्याप्त पोषण की कमी को दूर करने हेतु फूड फोर्टिफिकेशन एक रामबाण इलाज है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
27 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आपदाओं को पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता है लेकिन उनके प्रभाव को कम किया जा सकता है।
25 Sep, 2021 निबंध लेखन -
किसी भी संगठन की कार्य संस्कृति में बड़े पैमाने पर समाज की नैतिकता परिलक्षित होती है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
24 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्राकृतिक कानून नैतिकता से आप क्या समझते हैं? नैतिकता की इस शाखा की आलोचना क्यों की जाती है? उदाहरण सहित विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
23 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ऐसा माना जाता है कि निष्क्रिय सार्वजनिक संपत्तियों के मुद्रीकरण से आवश्यक पूंजी प्राप्त होगी और इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये नए बुनियादी ढाँचे के निर्माण में मदद मिलेगी। हाल ही में शुरू की गई राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के आलोक में इस कथन पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
22 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में भारतीय महिलाओं ने गतिविधि के सभी क्षेत्रों में काफी प्रगति की है, फिर भी बहुत कुछ हासिल करना अभी बाकी है। इस कथन के आलोक में महिला शिक्षा विशेषकर उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर फिर से विचार करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्राचीन भारत में गुप्त काल कला, वास्तुकला, विज्ञान, धर्म और दर्शन के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिये जाना जाता है। टिप्पणी कीजिये।
20 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
केवल दूसरों के लिये जिया गया जीवन ही सार्थक जीवन है।
18 Sep, 2021 निबंध लेखन -
अभिषेक सिंह एक प्रभावशाली ज़मींदार परिवार से हैं। दिल्ली के एक शीर्ष कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के कारण उन्होंने सिविल सेवाओं में चयन को अपना लक्ष्य बनाया और IRS में चयनित हुए तथा एक आयकर अधिकारी के रूप सिविल सेवा में शामिल भी हो गए। सिविल सेवा की एक महत्त्वपूर्ण शाखा में शामिल होने के बावजूद वह मित्रों के साथ डिस्को और नाइट क्लबों में जाने तथा शराब पीने की अपनी प्रवृत्ति को नियंत्रित नहीं कर सके।
हाल के दिनों में उन्होंने प्रत्येक सप्ताहांत पर बाहर जाना शुरू किया है और सोमवार को समय पर कार्यालय नहीं पहुँच पाते हैं। शुक्रवार के दिन वह काम में मन नहीं लगा पाते। संयोग ऐसा होता है कि उनका सप्ताहांत गुरुवार से ही शुरू हो जाता है। सोमवार की सुबह कार्यालय में उपस्थित होना उनके लिये महत्त्वपूर्ण है क्योंकि उस दिन आयुक्त द्वारा पिछले सप्ताह के दौरान प्राप्त परिणामों की समीक्षा की जाती है और साथ ही आगामी सप्ताह के लिये योजना बनाई जाती है। प्रत्येक सोमवार को कार्यालय में देर से पहुँचने पर वह इस देरी का कारण समझाने की कोशिश करते हैं और कई मनगढ़ंत कहानियाँ बनाते हैं। उनका समग्र कार्य प्रदर्शन अच्छा होने के कारण उच्च अधिकारियों के समक्ष उनकी कोई नकारात्मक छवि नहीं है लेकिन उनके तत्काल अधीनस्थों को पता है कि वह सोमवार को देर से क्यों आते हैं और कहानियाँ सुनाते समय क्यों मुस्कुराते हैं।
इस मामले में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? अभिषेक के पास कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं और इनमें सबसे उपयुक्त विकल्प कौन-सा है?
17 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
नैतिक उत्तरदायित्व से आप क्या समझते हैं? सरकारी सेवकों की आमतौर पर मान्य नैतिक ज़िम्मेदारियाँ क्या हैं? (150 शब्द)
16 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
'वर्तमान समय में अमेरिका, भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है।' इस कथन के आलोक में दोनों देशों के व्यापार संबंधों में मौजूदा मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
15 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
SCO, यूरेशियाई दिक् में एक प्रमुख क्षेत्रीय संगठन के रूप में उभरा है। इस कथन के आलोक में भारत द्वारा अपने राष्ट्रीय हित को पूरा करने के लिये उपलब्ध अवसर की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘बेहतर-मानव अधिकारों के लिए फिर से खड़े हो जाओ'
13 Sep, 2021 निबंध लेखन