कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के बीच की कड़ी को स्पष्ट करते हुए अवैध मादक पदार्थों द्वारा समाज के समक्ष प्रस्तुत चुनौतियों को बताइये। इसके खतरों को रोकने के लिये उठाए गए कदमों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
10 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
निम्नलिखित में से इस उद्धरण का वर्तमान में आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
10 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
‘‘लगभग सभी लोग विपत्ति का सामना कर सकते हैं पर यदि किसी के चरित्र का परीक्षण करना है तो उसे शक्ति/अधिकार दे दो।’’- अब्राहम लिंकन (150 शब्द) -
प्र. आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में सोशल नेटवर्किंग साइटों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्र. चर्चा कीजिये कि भारतीय रेलवे के विभिन्न मुद्दों को हल करने में रेलवे की संपत्ति का मुद्रीकरण कैसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। (250 शब्द)
09 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सतत् कृषि में सूक्ष्म सिंचाई के महत्त्व और ऐसी सिंचाई प्रणालियों को अपनाने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में राजकोषीय संघवाद को बनाए रखने में वित्त आयोग की भूमिका का आकलन कीजिये। क्या आप इसे स्थायी दर्जा दिया जाने से सहमत हैं? (250 शब्द)
08 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी घाट में भूस्खलन के कारणों में अंतर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
07 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. “दोनों विश्व युद्धों के बीच लोकतांत्रिक राज्य प्रणाली के लिये एक गंभीर चुनौती उत्पन्न हुई।” इस कथन का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
07 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय
1. मानवीय नियमों का साहसपूर्वक सामना किया जा सकता है किंतु प्राकृतिक नियमों का नहीं।
05 Feb, 2022 निबंध लेखन
2. आवश्यकता लोभ की जननी है तथा लोभ का आधिक्य नस्लें बर्बाद करता है। -
प्रश्न. सरकार की संसदीय प्रणाली के गुण और दोष क्या हैं? भारत में संसदीय प्रणाली को अपनाने के क्या कारण थे? (250 शब्द)
04 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. आप एक सिविल सेवा प्रतियोगी हैं और आपने इस परीक्षा के प्रथम दो चरण उत्तीर्ण कर लिये हैं और हाल ही में आपको साक्षात्कार हेतु कॉल लेटर मिला है। आपने इस अवसर पर परमात्मा के प्रति अपना आभार जताने हेतु अपने निवास के पास के पवित्र तीर्थस्थल पर जाने का फैसला किया। तीर्थस्थल में प्रवेश करते ही आप एक भूत भगाने की क्रिया को देखते हैं। जहाँ एक दबंग धार्मिक व्यक्ति दो महिलाओं पर चिल्लाते हुए लगातार थप्पड़ मार रहा है तथा उसके पास ही उनका परिवार मूक-दर्शक बनकर खड़ा है। आप इस बात से आश्वस्त हैं कि महिलाएँ मनोवैज्ञानिक रूप से पीड़ित हैं किंतु इनके परिवार के सदस्यों द्वारा उनकी इस स्थिति को उनके शरीर में बुरी आत्मा की उपस्थिति के लक्षण के रूप में पेश किया जा रहा है। आप इन महिलाओं की दुर्दशा से गहराई से प्रभावित हैं तथा उनके प्रति समानुभूति रखते हैं।
(a) आपके पास इस स्थिति में कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं तथा आप इस स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देंगे?
04 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) भूत भगाने की प्रथा में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? (250 शब्द) -
प्रश्न. निम्नलिखित उद्धरण का वर्तमान में आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
‘‘प्रतिभा और कुछ नहीं बल्कि धैर्य के प्रति एक महान अभिरचि है।’’- बेंजामिन प्रैंकलिन। (150 शब्द)
03 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. 'मनरेगा न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे और संपत्ति के निर्माण में प्रत्यक्ष योगदान देता है, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण मांग और रोज़गार को बढ़ाने में भी मदद करता है।' इस योजना से जुड़ी उपलब्धियों और मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘उत्तर-आधुनिक कृषि' से आप क्या समझते हैं ? वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता और इसे प्राप्त करने की रणनीति पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आभासी मुद्राओं द्वारा प्रदत्त लाभ विवाद योग्य हो सकते हैं परंतु उनमें अंतर्निहित प्रौद्योगिकी में निश्चित रूप से उज्ज्वल संभावनाएँ समाहित हैं। विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
02 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. चर्चा कीजिये कि कैसे नागरिक घोषणा पत्र यह सुनिश्चित करता है कि जनता की शक्ति, सत्ता में बैठे लोगों के अपेक्षाकृत अधिक मज़बूत बनी रहे। नागरिक घोषणा पत्र की भावना को साकार करने के मार्ग में मौजूद चुनौतियों का भी उल्लेख कीजिये। (150 शब्द)
01 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. ब्रिक्स एक हद तक सफल रहा है लेकिन अब उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में समूह की स्थिरता बनाए रखने के लिये उठाए जाने वाले कदमों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यक्रमों को स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
31 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यंग बंगाल और ब्रह्म समाज के विशेष संदर्भ में सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलनों के उत्थान और विकास को रेखांकित कीजिये। (150 शब्द)
31 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
इतिहास स्वयं को दोहराता है, पहली बार एक त्रासदी के रूप में, दूसरी बार एक प्रहसन के रूप में।
29 Jan, 2022 निबंध लेखन राजव्यवस्था -
जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके किसी काम की नहीं!
29 Jan, 2022 निबंध लेखन -
प्रश्न. किसी भी महामारी के सफल प्रबंधन में सामाजिक प्रभाव और अनुनय की भूमिका का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
28 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत ने पारंपरिक रूप से आपदा प्रबंधन के लिये प्रतिक्रियात्मक दृष्टिकोण अपनाया है। क्या आपको लगता है कि हमें अपनी परंपरागत आपदा प्रबंधन नीति से एक नवीन नीति की ओर बढ़ने की आवश्यकता है?
28 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. "बढ़ती कट्टरता भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये एक बड़ा खतरा है।" इस कथन के आलोक में संवैधानिक मूल्यों के संबंध में किये जा सकने वाले उपायों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. एक नैतिक दुविधा क्या है? सरकारी संस्थाओं में विभिन्न प्रकार की नैतिक दुविधाओं का उल्लेख कीजिये तथा उनके समाधान के उपाय भी सुझाइये। (150 शब्द)
27 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्रों की व्याख्या कीजिये। विवादों को निपटाने के पारंपरिक तरीकों की तुलना में वे क्या लाभ प्रदान करते हैं? (250 शब्द)
25 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. संरक्षणवाद अल्पावधि में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि में, यह अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाता है।” टिप्पणी कीजिये।
25 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के प्रमुख शहरों में आईटी उद्योगों के विकास से उत्पन्न होने वाले मुख्य सामाजिक-आर्थिक प्रभाव क्या हैं? (250 शब्द)
24 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भक्ति साहित्य की प्रकृति और भारतीय संस्कृति में इसके योगदान का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
24 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
निबंध के विषय
1. धीमे और स्थिर तरीके से दौड़ जीत सकते हैं।
22 Jan, 2022 निबंध लेखन
2. सत् ही यथार्थ है और यथार्थ ही सत् है।