कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
प्र. नृजातीयता से आपका क्या तात्पर्य है और यह नस्ल से किस प्रकार भिन्न है? नृजातीयता की विशेषताओं पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
11 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्र. लैंगिक रूढ़ीवादिता क्या है? भारतीय समाज में महिलाओं पर इसके निहितार्थों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
11 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध के विषय
1. सारी शक्ति तुम्हारे भीतर है, तुम कुछ भी और सब कुछ कर सकते हो।
09 Apr, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. 'सौम्य तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं'। -
'संवैधानिक नैतिकता' की जड़ संविधान में ही निहित है और इसके तात्त्विक फलकों पर आधारित है। प्रासंगिक न्यायिक निर्णयों की सहायता से 'संवैधानिक नैतिकता' के सिद्धांत की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
08 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ऊर्जा प्रत्येक समाज या राष्ट्र की मूलभूत आवश्यकता है क्योंकि यह विकास की सीढ़ी के साथ आगे बढ़ती है। इस कथन के आलोक में परमाणु ऊर्जा की भूमिका की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उस नैतिकता अथवा नैतिक आदर्श जिसको आप अंगीकर करते हैं, से समझौता किये बिना क्या भावनात्मक बुद्धि अंतरात्मा के संकट की स्थिति से उबरने में मदद करती है? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
07 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"शरणार्थियों को उस देश में वापस नहीं भेजा जाना चाहिये जहाँ उन्हें उत्पीड़न या मानवाधिकार उल्लंघन का सामना करना पड़ेगा"। खुले समाज और लोकतांत्रिक होने का दावा करने वाले किसी राष्ट्र के द्वारा नैतिक आयाम के उल्लंघन के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
07 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एस-400 वायु रक्षा प्रणाली, दुनिया में वर्तमान में उपलब्ध किसी भी अन्य प्रणाली से तकनीकी रूप से कैसे बेहतर है? (150 शब्द)
06 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भूस्खलन के विभिन्न कारणों और प्रभावों का वर्णन कीजिये। राष्ट्रीय भूस्खलन जोखिम प्रबंधन रणनीति के महत्त्वपूर्ण घटकों का उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
06 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. "ग्रामीण विकेंद्रीकरण के लिये भारत की प्रतिबद्धता के बावजूद, पंचायतें अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं हैं।" चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
05 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में न्यायालय की अवमानना का वैधानिक आधार क्या है? आप कहाँ तक सहमत हैं कि न्यायिक संस्थाओं को सुरक्षा की आवश्यकता है? (150 शब्द)
05 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दुनिया भर में ब्रिटिश वर्चस्व स्थापित करने में औद्योगीकरण और औपनिवेशीकरण एक दूसरे के पूरक थे। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
04 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
“गरीबी केवल आर्थिक अपर्याप्तता की स्थिति नहीं है; यह सामाजिक और राजनीतिक बहिष्कार भी है।" पुष्टि कीजिये। (250 शब्द)
04 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध के विषय
1. जीवन समय में कैद एक यात्रा है, कुछ पलों के अतिरिक्त जो स्वतंत्र होते हैं।
02 Apr, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. “समृद्धि उसे छोड़ देती है जो धन से संतुष्ट है।" -
पवन पिछले दस वर्षों से सरकार में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। नियमित स्थानांतरण के अंतर्गत उसे दूसरे विभाग में तैनात किया गया। उसने अन्य पाँच साथियों के साथ एक नए कार्यालय कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय का प्रमुख एक वरिष्ठ अधिकारी था, जो अपने कार्यालय की कार्यप्रणाली में निपुण था। सामान्य पूछताछ के दौरान पवन को पता चला कि वरिष्ठ अधिकारी का खुद का पारिवारिक जीवन अशांत होने के साथ- साथ वह कठोर और असंवेदनशील छवि वाला है। शुरू में लगा कि सब ठीक चल रहा है। हालाँकि, कुछ समय बाद ही पवन ने महसूस किया कि उसका वरिष्ठ अधिकारी आमतौर पर उसको अपमानित करता था और कभी- कभी अविवेकी था। बैठकों में पवन जो भी सुझाव देता था उन्हें सिरे से खारिज कर दिया जाता था और दूसरों की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारी नाराज़गी व्यक्त करता था। यह वरिष्ठ अधिकारी के कामकाज की शैली का तरीका बन गया जिसमें उसको गलत ढंग से दिखाया जाता, उसकी कमजोरियों को उजागर किया जाता और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता था। यह स्पष्ट हो गया कि यद्यपि ये काम संबंधित कोई गंभीर समस्याएँ / कमियाँ नहीं थीं लेकिन वरिष्ठ अधिकारी हमेशा उसे किसी- न - किसी बहाने से उसे डाँटता और उस पर चिल्लाता। पवन के लगातार उत्पीड़न और सार्वजनिक आलोचना के परिणामस्वरूप उसके आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और चिंतित एवं समभाव का नुकसान पहुँचा। पवन ने महसूस किया कि वरिष्ठ अधिकारी के साथ उसके संबंध और अधिक विषाक्त होते जा रहे हैं । तथा वह निरंतर तनावग्रस्त, चिंतित व दबाव महसूस करने लगा है। उसका मन नकारात्मकता से भरा हुआ था और उसे मानसिक यातना, पीड़ा और व्यथा को झेलना पड़ रहा था। आखिरकार, इसने उसके व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। घर पर भी वह अब उल्लसित, प्रसन्न और संतुष्ट नहीं रहता था बल्कि बिना किसी कारण के वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपना आपा खो देता था। पारिवारिक वातावरण अब सुखद और अनुकूल नहीं रह गया था। उसकी पत्नी जो हमेशा उसका साथ देती थी, वह भी नकारात्मकता और शत्रुतापूर्ण व्यवहार का शिकार हो गई । कार्यालय में उसके अपमान और उत्पीड़न के कारण उसके जीवन से आराम और खुशी लगभग गायब हो गई । इस प्रकार इसने उसके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाया ।
(a) इस स्थिति से निबटने के लिये पवन के पास कौन - से विकल्प उपलब्ध हैं?
01 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) कार्यालय और घर में शांति, प्रशांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण लाने के लिये पवन को क्या दृष्टिकोण अपनाना चाहिये?
(c) एक बाहरी व्यक्ति के रूप में वरिष्ठ अधिकारी तथा अधीनस्थ दोनों के लिये इस स्थिति से उबरने और कार्य निष्पादन, मानसिक तथा भावात्मक स्वास्थ्य में सुधार के लिये आपके क्या सुझाव हैं ?
(d) उपर्युक्त परिदृश्य में, आप सरकारी कार्यालयों में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के लिये किस प्रकार के प्रशिक्षण का सुझाव देंगे? -
प्र. कृषि क्षेत्र से उच्च जीएचजी उत्सर्जन के कारणों और उत्सर्जन को कम करने के लिये उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
निम्नलिखित उद्धरण का आपके लिये क्या अर्थ है?
“प्रत्येक कार्य की सफलता से पहले उसे सैकड़ों कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। जो दृढ़ निश्चयी हैं, वे देर-सबेर प्रकाश को देख पाएँगे।" - स्वामी विवेकानंद (150 शब्द)
31 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अभिवृत्ति एक महत्त्वपूर्ण घटक है जो मनुष्य के विकास में इनपुट(निवेश) के रूप में काम करती] है। ऐसी उपयुक्त अभिवृत्ति का विकास कैसे करें, जो एक लोक सेवक के लिये आवश्यक है? (150 शब्द)
31 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के जल संकट के समाधान में सूक्ष्म सिंचाई कैसे और किस सीमा तक सहायक होगी ? (150 शब्द)
30 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. सरकारी नीतियों के प्रभावी कामकाज और कार्यान्वयन के लिये नियामकों की संसदीय निगरानी आवश्यक है। विश्लेषण कीजिये।
29 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में मानवाधिकारों की रक्षा और बढ़ावा देने में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
29 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
द्वितीय विश्व युद्ध के प्रसार के लिये किस हद तक 'तुष्टिकरण' की नीति को दोषी ठहराया जा सकता है? (150 शब्द)
28 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
विश्व में खनिज तेल के असमान वितरण के बहुआयामी प्रभावों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
28 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध के विषय
1. केवल मृत लोगों ने युद्ध के अंत को देखा है।
26 Mar, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. अज्ञान, सभी प्रकार की बुराईयों का मूल है। -
प्रश्न. आर्कटिक की बर्फ और अंटार्कटिक के ग्लेशियरों का पिघलना किस तरह अलग-अलग ढंग से पृथ्वी पर मौसम के स्वरुप और मानवीय गतिविधियों पर प्रभाव डालते हैं? स्पष्ट कीजिये।(250 शब्द)
25 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. आप एक कानूनी फर्म में भागीदार हैं। आपकी फर्म के ग्राहकों में एक उच्च सामाजिक ख्याति का व्यक्ति है और उसका व्यवसाय समृद्धशाली है। यह ग्राहक आपकी फर्म से पिछले पाँच वर्षों से जुड़ा है। लेकिन अब यह ग्राहक भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी का भागीदार घोषित किया गया है। ग्राहक फरार है और यह माना जा रहा है कि वह एक ऐसे देश में भाग गया है जो केवल पर्याप्त दस्तावेज़ों को प्रस्तुत करने पर ही उसे प्रत्यर्पित कर सकता है। इस मामले में जाँच एजेंसियों ने आपकी फर्म पर छापा मारा है और ऐसे दस्तावेज़ प्राप्त किये हैं जो ग्राहक के अपराधी होने का संकेत देते हैं। परंतु आप जानते हैं कि अभी भी फर्म के पास बहुत सी ऐसी जानकारियाँ उपलब्ध हैं जो ग्राहक का अपराध सिद्ध करने के लिये अति महत्त्वपूर्ण हैं। आपको अहसास है कि उस ग्राहक को गिरफ्तार करना और उसे न्याय हेतु प्रस्तुत करना देश हित में होगा। ऐसी परिस्थितियाँ सामने आने पर आप क्या करेंगे? विभिन्न हितों के संघर्ष का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये और देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी ज़िम्मेदारियों की व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
25 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. तर्कसंगत निर्णय लेने के लिये निवेश (इनपुट) के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रभाव एक बहस का मुद्दा है। उपयुक्त उदाहरण के साथ समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
24 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. नैतिक दुविधाओं का समाधान करते समय एक लोक अधिकारी को कार्यक्षेत्र के ज्ञान के अलावा परिवर्तनशीलता और उच्च क्रम की रचनात्मकता की भी आवश्यकता होती है। उपयुक्त उदाहरण सहित विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
24 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. आतंकवाद की जटिलता और तीव्रता, इसके कारणों, संबंधों तथा अप्रिय गठजोड़ का विश्लेषण कीजिये। साथ ही आतंकवाद के खतरे के उन्मूलन के लिये आवश्यक उपाय भी सुझाइये। (250 शब्द)
23 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. देश के कुछ हिस्सों में भूमि सुधारों ने सीमांत और लघु किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिये किस प्रकार की सहायता की है? (150 शब्द)
23 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था