कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
हाल ही में पश्चिमी दिल्ली में घटी एक दुखद घटना में एक 20 वर्षीय युवती नग्न और मृत पाई गई। उसे 12 किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटा गया है। खबरों के अनुसार कार में सवार लोगों को यह पता था कि युवती कार के नीचे फंसी हुई है लेकिन पकड़े जाने से बचने के लिये इन लोगों ने कार चलाते रहना जारी रखा। इसके अतिरिक्त सत्तारूढ़ राजनीतिक दल द्वारा पुलिस पर मामले को जल्द से जल्द हल करने और अभियुक्तों को बचाने के लिये दबाव बनाने की भी सूचना है।
एक आईपीएस अधिकारी के रूप में आपको इस मामले को हल करने की जिम्मेदारी दिये जाने के आलोक में इस परिदृश्य में आप क्या करेंगे ?
20 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'सही', 'गलत', 'प्रेम' और 'करुणा' जैसे प्रमुख नैतिक शब्दों का क्या अर्थ है? ये शब्द नैतिकता और नैतिक सिद्धांतों की हमारी समझ से कैसे संबंधित हैं? (150 शब्द)
19 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ऐसे पाँच नैतिक सिद्धांतों की पहचान कीजिये जिनके आधार पर किसी सिविल सेवक के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सकता है और उन्हें नैतिक प्रतिमानों (मैट्रिक्स) में शामिल करने का औचित्य सिद्ध कीजिये। (150 शब्द)
19 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपदा प्रभावों को परिभाषित करने में भेद्यता मूल्यांकन (vulnerability assessment) की क्या भूमिका है और संवेदनशील समुदायों हेतु खतरे की पहचान करने के लिये इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है? (150 शब्द)
18 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
वर्तमान परिदृश्य में आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम में भारत के समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
18 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत में सामाजिक न्याय पर आर्थिक नीतियों के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये और समावेशी एवं न्यायसंगत आर्थिक विकास सुनिश्चित करने हेतु उपाय बताइये। (150 शब्द)
17 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत सरकार के स्वैच्छिक (मनमाने) कार्यों की संभावना को कैसे कम करता है? अपने उत्तर को स्पष्ट करने के लिये उदाहरण दीजिये। (250 शब्द)
17 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में प्राकृतिक खेती की अवधारणा तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
16 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में संग्रहालयों तथा संस्थानों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
16 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध लेखन
1. भारत में लैंगिक दृष्टिकोण से संवेदनशील नीति निर्माण की आवश्यकता और इसमें निहित चुनौतियाँ।
14 Jan, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा एवं राज्य की जवाबदेहिता सुनिश्चित करने में भारतीय न्यायपालिका की भूमिका। -
एक भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी को किसी देश में भारत के राजदूत के रूप में तैनात किया जाता है। इसे भारत के हितों का प्रतिनिधित्व करने और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया है। हालांकि संबंधित देश का मानवाधिकार रिकॉर्ड खराब होने के साथ यहाँ की सरकार पर जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है।
इन अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधियों ने इस IFS अधिकारी से संपर्क किया है और इस संदर्भ में इसने भारत सरकार से सहायता एवं समर्थन का अनुरोध किया है। इन प्रतिनिधियों ने अधिकारी को मानवाधिकार हनन के साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। हालांकि इस अधिकारी को विदेश मंत्रालय द्वारा संबंधित देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने तथा संबंधित सरकार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की सलाह दी गई है।
अगर आप IFS अधिकारी के पद पर होते तो इस स्थिति में आप क्या करते?
13 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
शिक्षा के क्षेत्र में नैतिक दुविधाओं को हल करने के क्रम में तर्कसंगत दृष्टिकोण की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
युद्ध और सशस्त्र संघर्षों में प्रौद्योगिकी के उपयोग से संबंधित नैतिक दुविधाएँ क्या हैं और इनका समाधान कैसे किया जा सकता है? (150 शब्द)
12 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मेटावर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास से उत्पन्न चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए इन चुनौतियों के समाधान हेतु उपाय बताइए। (250 शब्द)
11 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत के पर्यटन उद्योग पर जलवायु परिवर्तन के संभावित प्रभावों की चर्चा करते हुए इसके अनुकूलन हेतु सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
11 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत के पड़ोस में अफीम की अवैध खेती का सबसे बड़ा क्षेत्र होना, भारत के युवाओं के लिये खतरा है। इस खतरे को रोकने के लिये आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों पर चर्चा कीजिये? (250 शब्द)
10 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
ई-गवर्नेंस जैसे तकनीकी नवाचारों ने भारत में सरकार के कार्यों और नागरिकों के साथ इसके संवाद के तरीकों को किस प्रकार प्रभावित किया है? (150 शब्द)
10 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आधुनिक विश्व के विकास पर द्वितीय विश्व युद्ध के प्रभाव का परीक्षण कीजिये, जिसमें वैश्विक शक्ति संतुलन में स्थानांतरण और नई विचारधाराओं का उदय शामिल है। (250 शब्द)
09 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पृथ्वी के भौतिक भूगोल पर मानवीय गतिविधियों के प्रभाव की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
09 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध लेखन
1. परिवहन का भविष्य: इलेक्ट्रिक वाहन और स्वचालित कार।
07 Jan, 2023 निबंध लेखन भूगोल
2. विवेकपूर्ण विदेश नीति हेतु व्यावहारिकता और अवसरवाद दोनों की आवश्यकता होती है। -
एक सिविल सेवक के रूप में आपको अपने ज़िले के ज़िला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। एक दिन आपको एक स्थानीय एनजीओ से शिकायत मिलती है कि आपके ज़िले के एक दूरस्थ गाँव का एक सरकारी स्कूल छात्रों को उचित सुविधाएँ और बुनियादी ढाँचा प्रदान नहीं कर रहा है। इस एनजीओ ने आपको स्कूल की खराब स्थिति के सबूत के तौर पर तस्वीरें और वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं।
जाँच करने पर आपको पता चलता है कि एनजीओ द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं और आपके ज़िले के स्कूल वास्तव में दयनीय स्थिति में हैं। आपको यह भी पता चलता है कि उनके पास बुनियादी सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, उचित वातावरण और स्वच्छता आदि का भी अभाव है।
इस स्थिति में आप दुविधा में हैं - एक तरफ तो आप तत्काल कार्रवाई द्वारा छात्रों को बेहतर माहौल प्रदान करने के लिये अपने ज़िले के स्कूलों की स्थिति में सुधार करना चाहते हैं। दूसरी ओर आप जानते हैं कि स्कूल की सुविधाओं की सुधार प्रक्रिया में समय और धन की आवश्यकता होगी और आप यह भी सुनिश्चित नहीं हैं कि ज़िले के लिये आवंटित धन इन खर्चों को पूरा करने के लिये पर्याप्त होगा भी या नहीं।
ज़िला कलेक्टर के रूप में आप इस स्थिति में क्या करेंगे?
06 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
संगठन और संस्थान, भ्रष्टाचार और भेदभाव जैसी नैतिक चुनौतियों का समाधान कैसे करते हैं? (150 शब्द)
05 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक नीति निर्माण में नैतिक दृष्टिकोण से क्या आशय है। इसका नागरिकों के कल्याण पर क्या प्रभाव पड़ता है? (150 शब्द)
05 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में स्टार्टअप्स के समक्ष आने वाली कुछ चुनौतियों पर चर्चा करते हुए बताइए कि उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है? (150 शब्द)
04 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित चुनौतियों के समाधान हेतु विनियमन की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए इन चुनौतियों से निपटने हेतु संभावित उपाय बताइए। (250 शब्द)
04 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के सामरिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
03 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में चुनाव सुधारों की सख्त जरूरत है। भारत में चुनाव से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु कुछ उपाय बताइए। (250 शब्द)
03 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. 19वीं और 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में भारत की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रणाली पर उपनिवेशवाद के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। औपनिवेशिक शासन की प्रतिक्रिया में उदित होने वाले प्रतिरोध के विभिन्न रूपों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
02 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. भारत में जाति व्यवस्था की अवधारणा की व्याख्या कीजिये और समाज के विभिन्न समूहों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
02 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध लेखन
1. सतत विकास को बढ़ावा देने में ‘नागरिक समाज संगठनों’ की भूमिका।
31 Dec, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. जीवन एक ऐसी परीक्षा है जहाँ पाठ्यक्रम अज्ञात होने के साथ प्रश्नपत्र भी निर्धारित नहीं होते हैं।