कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
"पी-नोट्स (P-notes) अवश्य ही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये निवेश का एक माध्यम है किंतु यह भारत के लिये चिंता का विषय भी है।" पी-नोट्स से संबंधित सरकार की चिंताओं को स्पष्ट करते हुए इन चिंताओं को दूर करने के लिये सरकार द्वारा किये गए प्रयासों का उल्लेख करें?
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्ष 1854 के ‘वुड्स डिस्पैच’ को ‘भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा’ क्यों कहा जाता है?
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"भारतीय संघवाद की वर्तमान प्रवृत्ति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि देश में सफल प्रतिस्पर्धी संघवाद (Competitive Federalism) के लक्षण दिखाई देने लगे हैं।" भारत में प्रतिस्पर्धी संघवाद के मामले में हुई प्रगति को देखते हुए उदाहरणों द्वारा इस कथन की पुष्टि करें।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोक-प्रशासन में स्व-विवेक निर्णयन से आपका क्या तात्पर्य है? इसे प्रायः अवांछनीय क्यों माना जाता है? इस स्थिति को कम करने उपायों को सुझाइये।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुए किसान आंदोलनों का चरित्र, उद्देश्य व दृष्टिकोण ही इन आंदोलनों को राष्ट्रवादी आंदोलन से नहीं जोड़ पाया। विवेचना कीजिये।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में सुरक्षा के समक्ष प्रस्तुत चुनौतियों को देखते हुए विशेषज्ञों ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत’ (National security Doctrine) की स्थापना के पक्ष में अपनी राय दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत वर्तमान परिस्थितियों केा देखते हुए क्यों आवश्यक है? चर्चा करें।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत अनाज/‘प्रत्यक्ष लाभ अंतरण’ के लाभार्थियों के घर की बाहरी दीवार पर ‘मैं गरीब हूँ’ लिखवाया है ताकि गरीब परिवारों की पहचान सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में नैतिक दृष्टिकोण से अपने विचार प्रकट करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रौद्योगिकी के विकास के साथ-साथ महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराधों में भारी वृद्धि हुई है। महिलाओं के विरुद्ध इन अपराधों से निपटने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा करते हुए इन अपराधों की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा किए गये प्रयासों का उल्लेख करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उत्तराखंड न्यायालय द्वारा गंगा और यमुना नदियों को ‘जीवित इकाई’ (living entities) का दर्जा दिया गया। न्यायालय के इस फैसले के प्रभाव एवं इसे लागू करने के समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"आसियान (ASEAN) के साथ संबंध भारत के लिये न केवल आर्थिक बल्कि सामरिक, भू-राजनीतिक एवं ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्त्वूपर्ण हैं।" भारत-आसियान संबंधों के इतिहास के क्रमिक विकास का वर्णन करते हुए इस कथन की पुष्टि करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
"आधुनिक लोकतंत्रों में ‘जनमत संग्रह (Referendum)’ का बढ़ता प्रचलन लोकतांत्रिक व्यवस्था के सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध होगा" इस कथन का विश्लेषण करें।
24 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘कार्य-संस्कृति’ से आपका क्या तात्पर्य है? क्या किसी समाज/देश की संस्कृति वहाँ के संगठनों की कार्य-संस्कृति को प्रभावित करती है?
24 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘ऊर्जा गंगा परियोजना (Urja Ganga Project)’ क्या है? इस योजना की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करते हुूए बतायें कि इस योजना का भारत के लिये क्या महत्त्व है?
24 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
18वीं शताब्दी के प्रारम्भिक वर्षों तक अपनी विशेषताओं के कारण मजबूत विकसित रही भारतीय अर्थव्यवस्था बाद के दशकों में विभिन्न कारकों के दबाव में पिछड़ती चली गई। विवेचना कीजिये।
24 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
फिल्म सेंसरशिप के संबंध में ‘श्याम बेनेगल समिति’ की प्रमुख अनुशंसााओं का उल्लेख करें। फिल्मों की प्री-सेंसर शिप के विरोध में हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में उठाए गए मुद्दों की विवेचना करें।
23 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आपकी राय में भारत जैसे आधुनिक, लोकतांत्रिक व कल्याणकारी राज्य में सरकार एक अच्छी सेवा प्रदाता कैसे बन सकती है?
23 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत सरकार किरोसीन (Kerosene) के लिये ‘प्रत्यक्ष लाभ अंतरण’ (DBT) योजना प्रारंभ कर रही है, लेकिन इसके कार्यान्वयन में अनेक व्यावहारिक चुनौतियाँ हैं। चर्चा करें।
23 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वेलेजली की ‘सहायक संधि’ जहाँ कंपनी को सैन्य व वित्तीय दृष्टिकोण से सुदृढ़ करने में सफल रही, वहीं भारतीय राज्यों के लिये एक मीठा विष सिद्ध हुई। विवेचना कीजिये।
23 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल ही में स्थापित ‘रेलवे विकास प्राधिकरण’ (Railway Development Authority) की स्थापना के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए इसके समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करें।
22 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
परिवार की ऐसी दो स्थितियों की संक्षेप में चर्चा कीजिये, जहाँ भावनात्मक प्रज्ञता (Emotional Intelligence) सहायक हो सकती है।
22 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट-III सम्मेलन में अपनाए गए ‘नया शहरी एजेंडा’ (New Urban Agenda) के प्रमुख घटकों का उल्लेख करते हुए इस एजेंडा की भारत के लिये प्रासंगिकता की विवेचना करें।
22 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बौद्धिक क्रांति के प्रबुद्ध विचारों से तैयार फ्राँस की भूमि पर अमेरिकी क्रांति के बीज ने फ्राँसीसी क्रांति का बीज बोया। चर्चा कीजिये।
22 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘वापस बुलाने का अधिकार’ (Right to Recall: RTR) का क्या अर्थ है? भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में इसके महत्त्व का वर्णन करते हुए भारत में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर इसे लागू करने से संबंधित चुनौतियों का उल्लेख करें।
21 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कृत्रिम वर्षा की विभिन्न प्रविधियों की चर्चा करते हुए भारत के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा की व्यवहार्यता पर प्रकाश डालें।
21 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वतर्मान में शासन-व्यवस्था में प्रायः नैतिक मूल्यों का अभाव देखा जाता है। आपके विचार से शासन-व्यवस्था में नैतिक-मूल्यों का सुदृढ़ीकरण कैसे संभव है?
21 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कागज उद्योग (Paper Industry) का महत्त्व बताते हुए भारत में इस उद्योग के विकास के समक्ष आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करें। कागज उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिये भारत सरकार के प्रयासों का बिंदुवार वर्णन करें।
21 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2017 के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि इस विधेयक के अधिनियम बनने से संभावित लाभ क्या-क्या होंगे?
20 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘नैतिक दुविधा’ से आपका क्या तात्पर्य है? नैतिक दुविधा की स्थिति उत्पन्न होने पर आपका नैतिक तौर पर मजबूत निर्णय किन आधारों पर अवलम्बित होगा?
20 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में गांधी जी के ‘सविनय अवज्ञा’ की प्रथम प्रयोगशाला चम्पारण की भूमि थी। चर्चा कीजिये?
20 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
देश की सीमाओं की सुभेधता को देखते हुए हाल ही में गृह मामलों पर संसदीय पैनल द्वारा की गई प्रमुख अनुशंसाओं का उल्लेख करते हुए यह भी बताएँ कि आतंकवाद से निपटने में राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (NCTC) का गठन कितना कारगार होगा?
20 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा