कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
मादक पदार्थों के दुरुपयोग से संबंधित संवैधानिक उपबंध/उपबंधों का उल्लेख करते हुए इस कथन पर चर्चा करें कि मादक पदार्थ का दुरुपयोग भारत के लिये गंभीर सामाजिक-आर्थिक चिंता बनकर उभरा है।
16 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चाणक्य ने अर्थशास्त्र में दर्शाया है कि
16 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय शिक्षा पर ‘चार्ल्स वुड डिस्पैच’ समेत स्वतंत्रता पूर्व बने विभिन्न आयोगों के महत्त्वपूर्ण सुझावों पर प्रकाश डालें।
16 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, भारत को जनसांख्यिकीय लाभांश का फायदा दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करें तथा उनसे निपटने के लिये उपाय भी सुझाएँ।
15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विद्यापति की कविता की प्रमुख विशेषताएँ। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 5 क)
15 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
अंतर्राज्यीय परिषद के कार्यों का उल्लेख करें। अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में यह किस हद तक सफल रही है?
15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में दो राज्यों के मध्य जल विवाद के मुद्दे ने एक विकृत रूप धारण कर लिया। इससे न केवल दोनों राज्यों के मध्य संबंध कमज़ोर हुए बल्कि दोनों राज्यों में आगजनी, एक-दूसरे राज्य के निवासियों के साथ अभद्र व्यवहार और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान होने जैसी घटनाएँ भी हुईं। एक राज्य के मुख्य सचिव के रूप में इस मुद्दे के समाधान, कानून व्यवस्था के निर्माण तथा आपसी भ्रातृत्व एवं सौहार्द्र को पुनः स्थापित करने के लिये आपके पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं? अपने विकल्पों के गुण-दोषों का विवेचन करते हुए सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताइये।
15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
दूरदर्शन ने आम लोगों के जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है? निजी चैनलों से प्रतिस्पर्द्धा करने में यह किस प्रकार सक्षम है?
15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
खुसरो की कविता के आधार पर उनकी लोक-चेतना पर संक्षिप्त निबंध लिखिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 2 ख)
14 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
वर्तमान में राजनीतिक परिवारों के युवा राजनीति के प्रति सकारात्मक अभिवृत्ति की अपेक्षा अपने परिवार की महत्त्वाकांक्षाओं के कारण राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा मिलने से न केवल लोकतंत्र की मूल भावना प्रभावित हो रही है बल्कि राजनीति में नैतिक मूल्यों में भी गिरावट आई है। इस संदर्भ में अपनी सहमति या असहमति को उदाहरण देकर समझाएँ।
14 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
युराशियों के वर्गीकरण को स्पष्ट करते हुए वाताग्र-जनन (Frontogenesis) में उनकी भूमिका का उल्लेख करें।
14 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के समक्ष पारंपरिक भू-राजनीतिक खतरों से लेकर परोक्ष युद्ध के प्रसार के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के खतरे भी मौजूद हैं। इस कथन पर चर्चा करते हुए इन चुनौतियों से निपटने के उपाय बताएँ।
14 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
हाल ही में भारत सरकार ने ‘अफगान नीतिबलों’ को प्रशिक्षित करने के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके उद्देश्य और महत्त्व पर चर्चा करें।
14 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
रहीम की कविता के मर्म का उद्घाटन कीजिये एवं उसकी लोकप्रियता के कारणों का निर्देश दीजिये। (UPSC 2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 2 क)
13 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खुली जेलों तथा कैदियों के साथ बेहतर मानवीय व्यवहार के प्रतिपादन के लिये जारी दिशा-निर्देशों को बताएँ। कारगार-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिये आप किस रणनीति को अपनाएंगे?
13 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"सहिष्णुता एक स्वतंत्र, व्यक्तिगत पसंद है और इसे किसी पर लागू नहीं किया जा सकता।" साथ ही सहिष्णुता को प्रशासनिक व्यवहार में लाने के लिये व्यक्ति में एक भावनात्मक चेतना की आवश्यकता होती है। विवेचना कीजिये।
13 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में विभिन्न प्रकार के अल्पसंख्यकों को परिभाषित कीजिये। अल्पसंख्यकों के लिये सुनिश्चित विशेषाधिकार धर्मनिरपेक्षता से किस प्रकार सुसंगत है?
13 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
स्मॉग क्या है ? राजधानी दिल्ली व आस-पास के क्षेत्र में इसके प्रभावी होने के क्या कारण हैं? स्मॉग को नियंत्रित करने तथा इसके होने की स्थिति में उठाए जा सकने वाले कदम कौन-से हैं?
13 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या 2022 तक भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो पाएगा? अपने विचार प्रस्तुत करें।
11 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में एल्युमिनियम उद्योग के वितरण को रेखांकित करें। एल्युमिनियम उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?
11 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
"सच्चाई यही है कि हम अपने दिमाग, शरीर और भावनाओं को दर्द या खुशी में जो चुनते हैं, से तादात्म्य बनाने हेतु शिक्षित कर सकते हैं। हम दर्द या ख़ुशी में जिस से जुड़ते हैं, उसमें बदलाव लाकर अपने व्यवहार में तुरंत बदलाव ला सकते हैं”। टोनी रॉबिन्स के इस विचार का वर्तमान संदर्भ में क्या महत्त्व है?
11 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच चतुर्भुज सहयोग में भारत का मुद्दा, एक महान शक्ति के रूप में चीन के उदय से जुड़ा है। विश्लेषण करें।
11 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
खुसरो की कविता की विशेषताएँ। (UPSC 2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 1 ग)
11 Nov, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
निवेश का PPP मॉडल भारत की बुनियादी संरचना में निवेश का एक महत्त्वपूर्ण उपकरण है। ढाँचागत क्षेत्र के लिये इसकी आवश्यकता और महत्त्व पर चर्चा करें।
10 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
दल-बदल की राजनीति को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक प्रावधानों की चर्चा करें। क्या ये प्रावधान अपने उद्देश्यों में सफल रहे हैं?
10 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विश्व स्वास्थ्य संगठन की हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार भारत की राजधानी दिल्ली को विश्व के बड़े शहरों में दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर पाया गया है। दिल्ली में वायु-प्रदूषण का स्तर ज़्यादा होने के कारण यहाँ के निवासियों में फेफड़ों और दिल की बीमारियाँ होने का खतरा बहुत बढ़ गया है। दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों से अत्यधिक उत्सर्जन, कूड़े को खुले में जलाना तथा दिल्ली के चारों ओर औद्योगिक इकाइयों की उपस्थिति है। दिल्ली प्रशासन वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिये ‘ऑड-ईवन’ योजना भी लागू करके देख चुका है, परंतु उससे वायु की गुणवत्ता में कोई विशेष सुधार परिलक्षित नहीं हुआ। एक प्रशासक के तौर पर कुछ ऐसे नवाचारों और साध्य रणनीतियों की चर्चा कीजिये, जिन्हें लागू किया जा सके तथा जिससे वायु प्रदूषण की इस विकट स्थिति में सुधार लाया जा सके।
10 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अमेरिकी क्रांति के लिये कौन-सी परिस्थितियाँ ज़िम्मेदार थी? चर्चा कीजिये। अमेरिकी क्रांति ने फ्राँसिसी क्रांति को किस प्रकार प्रभावित किया?
10 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
“मॉडल कृषि लैंड लीजिंग एक्ट भारतीय कृषि के वर्तमान परिदृश्य को परिवर्तित करने में सक्षम है।” इस कथन की जाँच करें।
09 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बाल-विवाह ने सदियों से मानव संसाधन के विकास को बाधित किया है। भारत में बाल-विवाह को बढ़ावा देने के लिये ज़िम्मेदार कारकों की पहचान कीजिये।
09 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक लोक सेवक के रूप में अपने दायित्वों को ईमानदारी से निर्वाह करने के बावजूद आपको अनेक बार ऐसे लोगों का सामना करना पड़ता है जो न केवल आपकी कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हैं बल्कि आपके बारे में झूठी अफवाहें भी फैलाते हैं। ऐसी स्थिति में आप कैसे अपनी अभिप्रेरणा की निरंतरता को बनाए रख सकते हैं? ऐसे लोगों से कैसे निपटा जा सकता है?
09 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न