कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
भारत के भू - आकृतिक विभाजन का संक्षिप्त परिचय देते हुए नदी घाटी मैदान में पाई जाने वाली प्रमुख स्थलाकृतियों का संक्षिप्त वर्णन करें।
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतनेट क्या है? इसके उद्देश्यों की चर्चा करते हुए इसके निधियन के लिये उठाए गए कदमों की चर्चा कीजिये।
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
तापी गैस पाइपलाइन का परिचय दें तथा इस परियोजना के महत्त्व एवं समस्याओं को उजागर कीजिये।
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
एक उदारीकृत बाज़ार अर्थव्यवस्था में नियामक निकायों पर संतुलित नियंत्रण करना मुश्किल कार्य हो जाता है, क्योंकि व्यावसायिक विशेषता और नियामक की स्वायत्तता प्रभावशीलता के लिये महत्त्वपूर्ण है और राजनैतिक स्तर पर नियुक्त विनियामक में सहज ‘हाँ में हाँ’ मिलाने की प्रवृत्ति होती है। इस कथन के आलोक में द्वंद्वात्मक परिस्थिति की चर्चा करें तथा इस मुद्दे के समाधान के कुछ उपाय सुझाएँ।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हिंदी में वैज्ञानिक लेखन की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 4 ख)
08 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारतीय संविधान में वर्णित निदेशक तत्त्वों की विशेषताओं को बताएँ। किन आधारों पर इनकी आलोचना की जाती है? चर्चा कीजिये।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सतत् विकास की अवधारणा को स्पष्ट करें तथा भारत में सतत् विकास की रणनीति एवं नीतियों की चर्चा करें।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यद्यपि 1848 की क्रांतियाँ सफल नहीं हो पाई थीं, फिर भी ये यूरोप के इतिहास के लिये ऐतिहासिक साबित हुईं। चर्चा कीजिये।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रशिक्षण व्यक्ति को तकनीकी समस्याओं को हल करने के लिये सज्जित करता है लेकिन पेशे से जुड़ी सामाजिक, नैतिक और मानवीय समस्याओं के समाधान के लिये नहीं। चर्चा कीजिये।
07 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राष्ट्रभाषा हिंदी के आंदोलन में सेठ गोविंद दास पर विचार कीजिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 4 क)
07 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कारणों को रेखांकित करते हुए सरकार द्वारा कृषि उत्पादकता में सुधार के लिये उठाए गए कदमों की चर्चा करें।
07 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मुस्लिम समाज-सुधार आंदोलन के संदर्भ में वहाबी आंदोलन और अलीगढ़ आंदोलन की भूमिका एवं उपलब्धियों का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें।
07 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में हाथ से मैला उठाने को रोकने के लिये कई कदम उठाए गए हैं, किंतु यह समस्या अभी भी मानवाधिकार को चुनौती प्रस्तुत कर रही है। सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए क़दमों के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान से उत्पन्न विरोधाभासों की चर्चा करें।
07 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
एक चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में एक पुल का निर्माण किया जा रहा है, जो किसी ठेकेदार के द्वारा बनाया जा रहा है। अचानक पुल की रेलिंग गिरने से कुछ लोग मारे जाते हैं। चीफ इंजीनियर को इसकी सूचना मिलती है किन्तु इसी समय आँधी के साथ बारिश की शुरुआत हो जाती है। ऐसी स्थिति में चीफ इंजीनियर को निम्न में से किस तरह के कदम उठाने चाहिये-
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
1. घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाने के निर्देश देने के साथ बारिश के बावजूद घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटना के कारणों की जाँच करेंगे।
2. घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाने के निर्देश देने के साथ बारिश के रुकने का इंतज़ार करेंगे, तत्पश्चात् घटनास्थल का दौरा करेंगे।
3. घायलों को मुआवज़ा देने की घोषणा के साथ अगले दिन जाने की कोशिश करेंगे।
उपरोक्त सभी विकल्पों का मूल्यांकन करें तथा बताएँ कि आप किस विकल्प का चुनाव करेंगे और क्यों? तर्कों के साथ बताएँ। -
हिंदी की तकनीकी शब्दावली के उपयोग में आने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डालिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 3 ग)
06 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
लाभ के पद की अवधारणा को स्पष्ट करें। इसके महत्त्व को बताएँ एवं इस संबंध में न्यायालय की भूमिका का उल्लेख करें।
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भूस्थानीकरण क्या है? क्या यह बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अपनाई गई बाज़ार संबंधी रणनीति है अथवा वास्तव में कोई सांस्कृतिक संश्लेषण हो रहा है? चर्चा करें।
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हाल ही में सरकार द्वारा ‘सूखा’ की परिभाषा में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तन को रेखांकित करते हुए इसके प्रभावों की चर्चा करें।
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
चाणक्य ने अर्थशास्त्र में दर्शाया है कि "राजा संवैधानिक दास होता है।" इस कथन के आलोक में कानून, नियम और विनियम के नैतिक निर्देश के स्रोत के रूप में क्या महत्व है? क्या औपचारिक नियमों और निर्देशों की शासन में कोई सीमा है? मूल्य और नैतिकता किस प्रकार इस अंतराल को भर सकते हैं?
05 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सतत् विकास लक्ष्यों को हासिल करने में स्कूली शिक्षा की भूमिका को स्पष्ट करें।
05 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सार्वजनिक ऋण से क्या समझते हैं? इसके प्रबंधन के उद्देश्यों की चर्चा कीजिये और बताएँ कि ऋण प्रबंधन को मौद्रिक नीति एवं केन्द्रीय बैंक के सीमा-क्षेत्र से बाहर करना क्यों विवेकपूर्ण है?
05 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? इसकी प्रक्रिया को समझाएँ तथा यह बताएँ कि क्या वैश्वीकरण पश्चिमीकरण का पर्याय है?
05 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
मानक हिंदी की व्याकरणिक विशेषताओं का परिचय दीजिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 3 ख)
05 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
चयन के पश्चात् A की पहली नियुक्ति एक ज़िले के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में हुई। A की ही निगरानी में उस ज़िले के एक अविकसित क्षेत्र में सड़क बनाने का कार्य शुरू हुआ। क्षेत्र की जाँच के पश्चात् सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। 27 दिनों में 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया था। अचानक प्रस्तावित मार्ग में एक प्राचीन वट वृक्ष के होने से निर्माण कार्य में व्यवधान पड़ गया। वन विभाग से उस पेड़ को काटने की अनुमति मांगी गई, जिसके फलस्वरूप पेड़ काटने की अनुमति मिल गई। पेड़ काटने के समय ही उस संबंधित क्षेत्र के कुछ लोगों ने क्षेत्र के विधायक के साथ उस वट वृक्ष के पास बैठकर धरना देना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उस पेड़ से उनकी धार्मिक भावना जुड़ी हुई है, अतः उसे न काटा जाए। इससे सड़क निर्माण कार्य को रोकना पड़ा। A सड़क पूरी करना चाहता है, इसके लिये उसने विधायक से धरना बंद कर निर्माण कार्य पुनः शुरू करने के लिये अनुरोध किया, लेकिन बात न बनी। तत्पश्चात् श्चात लोगों के समर्थन में बड़े नेताओं का भी दबाव A पर पड़ने लगा। ऐसे में A को इस तरह के हस्तक्षेप के आलोक में कार्य पूरा करने के लिये क्या करना उचित होगा?
04 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मानक हिंदी के स्वरूप पर प्रकाश डालिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 3 क)
04 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
कोपेन के जलवायु वर्गीकरण की पद्धति को समझाते हुए, उसके द्वारा वर्गीकृत जलवायु समूह व उनके लक्षणों का परिचय दीजिये तथा उष्णकटिबंधीय जलवायु व शुष्क जलवायु की तुलना कीजिये।
04 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अंतरिक्ष मलबे (Space Junk) से आप क्या समझते हैं? इससे उत्पन्न होने वाले खतरों को रेखांकित करें तथा इसके निपटान हेतु उठाए गए कदमों पर चर्चा करें।
04 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
"अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिकता के बाध्यकारी मानक सुनिश्चित करना संभव नहीं है क्योंकि ये प्रतिमान राष्ट्रों के निजी हितों के संदर्भ में परिवर्तित होते रहते हैं। हाल ही में यूरोप में ‘रिफ्यूजी समस्या’ के आलोक में इस विषय पर अपने मत को प्रस्तुत करें।
01 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पूर्वी हिंदी की किन्हीं दो बोलियों का विवेचन कीजिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 2 ग)
01 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से आप क्या समझते हैं? परिसीमन के क्या उद्देश्य हैं? यह जन-प्रतिनिधित्व कानून को किस प्रकार से प्रभावित करता है?
01 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था