कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
वंशवादी राजनीति पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि यह नैतिकता की दृष्टि से कितनी उचित है?
03 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत का 'आधार’ (AADHAR) अमेरिका की 'सामाजिक सुरक्षा संख्या' से किस प्रकार अलग है? वर्तमान समय में ‘आधार’ से संबंधित विवादों को स्पष्ट करते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालें।
03 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु चलाई गई सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि ये योजनाएँ अपने उद्देश्यों में कितनी सफल हो पाई हैं?
03 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
1930 के दशक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण काल माना गया है। इस दशक में उभरी हुई नई प्रवृत्तियों को बताते हुए उनके महत्त्व की चर्चा करें।
03 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पूर्वाग्रह एवं भेदभाव कई सामाजिक समस्याओं के मूल में है। स्पष्ट करें। इसे किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है?
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्र और राज्यों में एक साथ चुनाव आयोजित करवाने की संकल्पना के गुण और दोषों पर प्रकाश डालें। क्या भारत के संदर्भ में यह संकल्पना उपयुक्त है?
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अशक्तता वाले जीवन वर्ष (डी.ए.एल.वाई.) की संकल्पना से आप क्या समझते हैं? इस की बदलती प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में इसके प्रमुख कारकों पर विचार करें। क्या स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यय को बढ़ाकर डी.ए.एल.वाई.. को कम किया जा सकता है? चर्चा करें।
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भूमंडलीकरण से आप क्या समझते हैं? भारतीय समाज को इसने किस प्रकार प्रभावित किया है ? चर्चा करें।
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
उत्कृष्टता वह कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है। हम इसलिये सही कार्य नहीं करते कि हमारे अन्दर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वह हमारे अन्दर इसलिये है क्योंकि हमने सही कार्य किया है। हम वह हैं जो हम बार-बार करते हैं, इसलिये उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है। आप इस कथन से क्या समझते हैं?
31 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने में सौर ऊर्जा अग्रणी भूमिका निभा सकती है। भारत में उपलब्ध भौगोलिक दशाओं के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या कीजिए।
31 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
"भारतीय तटीय पारिस्थितिकी तंत्र विभिन्न प्रकार के संरक्षणात्मक और प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है।" चर्चा कीजिये। इसके अलावा इस तरह की चुनौतियों पर काबू पाने के लिये सरकार की पहलों की चर्चा कीजिये।
31 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
एक व्यक्ति अपने कृत्यों में नैतिकता की जाँच किस आधार पर कर सकता है?
29 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) की स्थापना किन उद्देश्यों को लेकर की गई थी? क्या आपको लगता है कि इसकी स्वायत्ता प्रभावित हो रही है?
29 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कामकाजी महिलाओं की मुख्य समस्याओं पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।
29 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
आत्महत्या काफी हद तक एक निवारण योग्य सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जो सभी हिंसक मौतों के लगभग आधे का कारण बनता है। इस संदर्भ में भारत में आत्महत्या की प्रवृत्ति पर चर्चा कीजिये।
27 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में तेज़ी से बढ़ता हुआ शहरीकरण विभिन्न समुदायों के बीच सामाजिक अशांति पैदा करने की क्षमता रखता है। क्या भारत का स्मार्ट सिटी मिशन इस सामाजिक अशांति को रोक सकता है? टिप्पणी कीजिये।
27 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजपूत चित्रकला भारतीय लघु चित्रकारी के इतिहास के महत्त्वपूर्ण अध्यायों में से एक है, जिनमें मुगल चित्रकारी का गहरा प्रभाव दिखता है। इसके विभिन्न रूपों और उनके प्रमुख लक्षणों पर चर्चा कीजिये।
27 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
मानव निर्मित आपदाओं की शृंखला ने बड़े पैमाने पर हो रहे विकास और पृथ्वी के संसाधनों के दोहन पर सोचने के लिये हमें मज़बूर कर दिया है। भारत में मानव निर्मित आपदा के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण करें।
27 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
‘दिनकर’ की राष्ट्रीय चेतना पर प्रकार डालिये। (2015 प्रश्नपत्र 7a)
25 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
डॉ. पद्मिनी मेहरा, नागपुर नगर निगम में म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। आलोक झपाटे वहाँ एक कनिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. पद्मिनी को अपने मेल एवं निगम की वेबसाइट पर आलोक झपाटे के खिलाफ एक शिकायत प्राप्त होती है। शिकायत के अनुसार, पिछले दिनों मिस्टर आलोक अपनी शादी की सालगिरह मनाने हेतु शहर के मशहूर रेस्टोरेंट ‘वंशी विहार’ में पत्नी एवं बच्चों के साथ गए थे। लेकिन उस समय वहाँ एक भी टेबल खाली नहीं थी। शिकायत के अनुसार, वह मैनेजर को धमकाते हुए तत्काल एक टेबल उपलब्ध कराने के लिये कहते हैं। मैनेजर उनसे थोड़ा इंतज़ार करने के लिये कहता है लेकिन वह तत्काल कोई टेबल उपलब्ध नहीं करा पाया। इस पर मिस्टर आलोक उस पर क्रोधित हो जाते हैं तथा सभी ग्राहकों के सामने उससे एवं रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों से काफी अशिष्टता से पेश आते हैं। वह अपना परिचय एवं अपने संपर्क का हवाला देते हुए मैनेजर को रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द कराने की धमकी देते हैं। शिकायतकर्त्ता के अनुसार, वह वैध तरीके से अपना व्यवसाय चलाता है तथा किसी लोक सेवक को उसे अनैतिक रूप से धमकाने का संवैधानिक अधिकार नहीं है। अतः जनता के हित में उस अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। आपके विचार से कमिश्नर पद्मिनी मेहरा को उस आधिकारी के विरुद्ध निम्नांकित में से कौन-सी कार्यवाई करना सर्वाधिक उचित होगा? (a) वे मिस्टर आलोक को तत्काल बर्खास्त कर दें तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक जाँच का आदेश दें। (b) वे निगम के किसी अधिकारी को शिकायत की वैधता की जाँच करने को कहें तथा शिकायत के सही पाए जाने पर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करें। (c) वे शिकायतकर्त्ता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर तथ्यों की सत्यता का पता करें।
25 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
उष्णकटिबंधीय चक्रवात 30° उत्तरी तथा 30° दक्षिणी अक्षांशों के बीच क्यों आते हैं?
25 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
"कार्यपालिका की सक्रियता, संवैधानिक व्यवस्था के नियंत्रण एवं संतुलन को बाधित करती है।" अध्यादेशों के अत्यधिक एवं मनमाने ढंग से उपयोग के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिये।
25 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"भारत अपनी ‘पूर्व की ओर देखो’ नीति और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के रूप में ‘बौद्ध कनेक्ट’ की रूपरेखा को विकसित करने के लिये उत्सुक है।” हाल की बदलती विदेश नीति की पहल के संदर्भ में कथन का विश्लेषण कीजिये।
25 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
बिहारी की काव्यगत विशेषताओं का विवेचन अनुभूति एवं अभिव्यक्तिक उभय दृष्टियों से कीजिये।(2015 प्रश्नपत्र 6 c)
24 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence), बौद्धिक गुणक (Intelligence Quotient) की तुलना में अधिक मायने क्यों रखती है? क्या प्रशासन में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की आवश्यकता है?
24 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शिकायत निवारण तंत्र किसी भी शासन में सार्वजनिक सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिये महत्त्वपूर्ण साधनों में से एक है। इस कथन के आलोक में नागरिकों की शिकायतों का समाधान करने के लिये सरकार की प्रमुख पहलों को रेखांकित कीजिये और इसके साथ जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
24 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आज़ादी का लक्ष्य पूरे देश की भागीदारी के बिना संभव नहीं था। इस संदर्भ में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के योगदान को उजागर कीजिये।
24 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"शुद्ध कार्बन के रूप में ग्राफीन को आने वाले समय का करिश्माई पदार्थ माना जा रहा है, यह आज वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का पसंदीदा अतिसूक्ष्म (नैनो) पदार्थ बन चुका है।” उक्त कथन के आलोक में ग्राफीन के लाभों की चर्चा कीजिये।
24 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
सूरदास की कविता के आधार पर उनकी लोकचेतना पर प्रकाश डालिये। (2015 प्रश्नपत्र 6 b)
23 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
एक चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में एक पुल का निर्माण किया जा रहा है, जो किसी ठेकेदार द्वारा बनाया जा रहा है। अचानक पुल की रेलिंग गिरने से कुछ लोग मर जाते हैं। चीफ इंजीनियर को इसकी सूचना मिलती है किंतु इसी समय आंधी के साथ बारिश शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में चीफ इंजीनियर को निम्न में से किस तरह के कदम उठाने चाहियें- 1. घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाने के निर्देश देने के साथ बारिश के बावजूद घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटना के कारणों की जाँच करेंगे। 2. घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाने के निर्देश देने के साथ बारिश के रुकने का इंतज़ार करेंगे, तत्पश्चात् घटनास्थल का दौरा करेंगे। 3. घायलों को मुआवज़ा देने की घोषणा के साथ अगले दिन जाने की कोशिश करेंगे। उपरोक्त सभी संकल्पों का मूल्यांकन करें तथा बताएँ कि आप किस विकल्प का चुनाव करेंगे और क्यों? तर्कों के साथ बताएँ।
23 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न