कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
औपचारिक प्रमुख होने के बावजूद भारतीय शासन प्रणाली में राष्ट्रपति की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।” टिप्पणी करें।
14 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निम्नलिखित समकालिक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिकता की आवश्यकता का आलोचनात्मक विश्लेषण करें। I. शरणार्थी समस्या II. जलवायु परिवर्तन समझौते III. नाभिकीय निःशस्त्रीकरण और हथियारों की होड़
14 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भूमध्य रेखा के आस-पास प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में घटित होने वाली अल-नीनो एवं ला-नीना की घटनाएँ पूरे विश्व के जलवायु चक्र को प्रभावित करती हैं। वर्णन करें।
14 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ब्लॉकचेन तकनीक को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिये एक क्रांतिकारी तकनीक माना जा रहा है। स्पष्ट करें।
14 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जब प्रत्येक क्षेत्र नागरिक समाज की निगरानी के तले है तो यह और भी ज़्यादा महत्त्वपूर्ण हो जाता है कि गैर-सरकारी संगठनों की जवाबदेही स्थापित की जाए। चर्चा करें और यह भी बताएँ कि गैर-सरकारी संगठनों को किस प्रकार जवाबदेह बनाया जा सकता है?
13 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
1789 की फ्राँसीसी क्रांति की प्रचण्ड तरंगों ने न केवल फ्राँस की सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक व्यवस्था को झकझोरा बल्कि अगली दो शताब्दियों तक वे विश्व को भी झकझोरती रहीं। विवेचना करें।
13 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मानसून भारत की अर्थव्यवस्था और बेहतर जीवन के निर्धारण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौसम विभाग द्वारा किये जाने वाले मानसून पूर्वानुमान के संबंध में महत्त्वपूर्ण पहलुओं की चर्चा करें।
13 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
इंग्लैंड में उपस्थित उदारवादी राजनीतिक संरचना ने सर्वप्रथम वहाँ पर औद्योगिक क्रांति को प्रेरित किया। समालोचनात्मक परीक्षण करें।
12 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
लंबित मुकदमे और न्यायाधीशों की कमी भारतीय न्यायपालिका की ऐसी समस्याएँ हैं जो निरंतर चर्चा में बनी रहती हैं। भारत में मुकदमों के लंबित होने के कारणों को बताते हुए इस समस्या के समाधान हेतु अपने सुझाव दीजिये।
12 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पिछले कुछ वर्षों में भारत की सीमाओं पर सुरक्षा संबंधी नई चुनौतियाँ उभरकर सामने आई हैं। इनके कारणों एवं इनसे निपटने के उपायों की चर्चा करें।
12 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
बुद्ध के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।
11 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जेट स्ट्रीम से आप क्या समझते हैं? जेट स्ट्रीम के स्थानीय तथा प्रादेशिक मौसम पर पड़ने वाले प्रभावों की विवेचना कीजिये।
11 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अर्थव्यवस्था के विकास में पर्यटन के महत्त्व को रेखांकित करते हुए इस क्षेत्र के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
11 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
लाभ के पद से आप क्या समझते हैं? समय-समय पर विभिन्न राज्यों द्वारा इस पद पर संसदीय सचिवों की नियुक्ति विवाद का मुद्दा बनता रहा है। समालोचनात्मक परीक्षण करें।
11 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वास्तव में मात्र धन-संपत्ति, बिना इस पर ध्यान दिये कि इसे कैसे अर्जित किया गया है, कंपनियों और व्यक्तियों की सामाजिक स्थिति को आँकने का एक मानक बन गया है और इसने कई कॉर्पोरेट घोटालों को प्रेरित किया है। यह निगम प्रशासन में नैतिकता की ज़रूरत की ओर इशारा कर रहा है। इस पृष्ठभूमि में इस तरह के चलन का अंत करने के लिये सेबी की पहलों को समझाएँ।
10 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जनांकिकी विकास, आर्थिक क्षमता और उच्च विकास दर ब्रिक्स को एक अग्रणी स्थिति प्रदान करते हैं, जो वैश्विक एजेंडा तय करने और वैश्विक शासन में एक प्रमुख आवाज़ के रूप में उभरा है। चर्चा कीजिये।
10 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ई-कृषि ग्रामीण भारत के रूपांतरण में सहायक है तथा यह ‘डिजिटल डिवाइड’ के अंतराल को डिजिटल तकनीक के माध्यम से पाटने में सक्षम है। उक्त कथन के संदर्भ में सरकार की विभिन्न पहलों की चर्चा कीजिये।
10 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्रीमिया के युद्ध ने इटली के एकीकरण को मूर्त रूप प्रदान किया। विवेचना करें।
10 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘स्वच्छ भारत अभियान’ व्यापक प्रचार-प्रसार के वावजूद लोगों को उनके घर के बाहर साफ-सफाई के प्रति उनका दृष्टिकोण बदलने और उन्हें समझाने में असफल हो रहा है। आप इस तरह के दृष्टिकोण को बदलने के लिये क्या करेंगे?
09 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संघवाद भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषता रहा है तथापि पिछले सत्तर वर्षों में भारतीय राजनीति में हुए परिवर्तन ने संघवाद के चरित्र को गहरे स्तर पर प्रभावित किया है। इस कथन के आलोक में भारतीय संघवाद के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
09 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
न्यूनतम समर्थन मूल्य की अवधारणा के पक्ष एवं विपक्ष में तर्कों को प्रस्तुत करें तथा यह बताइये कि यह कहाँ तक यह किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सफल रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने के लिये कौन-से कदम उठाने की आवश्यकता है?
09 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वैश्वीकरण ने कुछ महिलाओं को अवसर प्रदान किया है तो बहुत सी महिलाओं को हाशिये पर ढकेल दिया है। चर्चा करें।
09 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
संसार के इतिहास में अशोक इसलिये विख्यात है कि उसने मानव की नैतिक उन्नति के लिये निरंतर प्रयास किया। स्पष्ट कीजिये।
08 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अनुबंध कृषि से आप क्या समझते हैं? इसके महत्त्व एवं इसके समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
08 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पानीपत की तीसरी लड़ाई ने यह फैसला नही किया कि भारत में कौन राज करेगा बल्कि यह तय कर दिया कि कौन शासन नहीं करेगा? विश्लेषण करें।
08 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल के वर्षों में राज्यसभा चुनाव राजनीतिक भ्रष्टाचार का अखाड़ा बनता नज़र आ रहा है। राज्यसभा का महत्त्व एवं इस समस्या के समाधान हेतु अपने सुझाव दीजिये।
08 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
(a) सहिष्णुता (b) निष्पक्षता (c) वस्तुनिष्ठता (d) अध्यवसाय उपरोक्त शब्दावलियों को संक्षिप्त रूप में परिभाषित करते हुए सिविल सेवकों के लिये इसके महत्त्व पर टिप्पणी करें।
07 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में लोकसभा व विधानसभाओं के साथ-साथ चुनाव के पक्ष व विपक्ष में दिये जाने वाले विभिन्न तर्कों की चर्चा करते हुए इसकी व्यवहार्यता के संबंध में अपना मत प्रकट करें।
07 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में सरकार द्वारा उर्वरकों पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के रूप में सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया। उर्वरकों पर दिया जाने वाला DBT अन्य DBT से किस प्रकार भिन्न है? इसके लाभ तथा इससे संबंधित चुनौतियों पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।
07 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
तमाम प्रयासों के बाद भी कुपोषण भारत में एक बड़ी समस्या के रूप में मौजूद है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन’ के आरंभ को मंजूरी प्रदान की गई है। इसकी संक्षिप्त चर्चा करते हुए स्पष्ट करें कि यह किस प्रकार देश में कुपोषण के नियंत्रण में सहायक होगा?
07 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था