कुल प्रश्नों की संख्या : 143
-
वर्तमान परिदृश्य में नि:शक्तता के विभिन्न आयामों को समझाइये तथा नि:शक्तजनों के सशक्तीकरण के मार्ग में विद्यमान चुनौतियों को स्पष्ट करते हुए उपयुक्त समाधान भी बताइये। (250 शब्द)
06 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में वर्तमान सामाजिक सुरक्षा परिदृश्य की चर्चा करते हुए सामाजिक सुरक्षा के उपायों के अंश के रूप में ‘सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज’ की उपयोगिता पर विचार कीजिये। (250 शब्द)
22 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
यूएनएचसीआर रिपोर्ट भारत को अवैध प्रवासन के प्रमुख गंतव्य के रूप में उजागर करती है। इसके साथ जुड़े सुरक्षा जोखिमों और इस खतरे से निपटने के लिये आवश्यक उपचारात्मक उपायों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
आधार, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के प्रति प्रतिबद्ध है। हालाँकि अपनी कुछ व्यवस्थागत परिसीमाओं के चलते, यह एक उभरता हुआ सुरक्षा खतरा भी बन गया है। इसके निदान हेतु उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
16 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
डॉक्टरों के लिये अनिवार्य ग्रामीण सेवा कितनी प्रासंगिक है? चर्चा कीजिये।
30 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) द्वारा बच्चों के लिये निर्धारित 8 चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों का वर्णन कीजिये।
24 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
जेल अगर अमानवीय यातना की जगह के रूप में तब्दील हो जाएँ तो इंसान सुधरने की बजाय अंतहीन पीड़ा से घिर जाएगा। भारत में जेल सुधार की स्थिति स्पष्ट करते हुए कैदियों हेतु सामाजिक न्याय के उपाय सुझाईये।
16 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
मानव तस्करी की समस्या न केवल भारत बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिये नासूर बनी हुई है। हाल ही में अमेरिका द्वारा प्रकाशित “ट्रेफिकिंग इन पर्सन्स” रिपोर्ट के आधार पर उपरोक्त कथन का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
05 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
दीन-दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना पर प्रकाश डालें। योजना के प्रमुख घटक एवं मुख्य विशेषताओं को भी रेखांकित करें। (250 शब्द)
26 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मोबाइल आधारित कुछ स्वास्थ्य पहलें शुरू की हैं, जिनके तहत स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच को और बढ़ाया जा सकेगा एवं ये सुविधाएँ और किफायती बन सकेंगी। इन चार योजनाओं यथा-किलकारी, मोबाइल अकादमी, एम-संसेशन और टीबी मिस्ड कॉल पर यथेष्ट प्रकाश डालें। (250 शब्द)
12 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा परिभाषित कुपोषण के लक्ष्णों पर चर्चा करते हुए बताएँ कि भारत में कुपोषण के क्या कारण हैं और इसके निवारण हेतु सरकार द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे हैं? (250 शब्द)
11 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
बहुसंस्कृतिवाद ‘सलाद का कटोरा’ की धारणा का समर्थन करता है क्योंकि इसका अस्तित्व इसी पर टिका है। विभिन्न संबंधित पहलुओं को समाहित करते हुए कथन का आशय स्पष्ट करें। (250 शब्द)
08 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वर्तमान में भारतीय न्यायिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों की विवेचना करें एवं इसके निवारण हेतु मौलिक उपाय सुझाएँ।
21 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक रिपोर्ट-2017’ के अनुसार भारत में रोज़गार सृजन अपर्याप्त रहा है। यह देश में सामाजिक असमानता की खाई चौड़ी करने में कहाँ तक उत्तरदायी है?
07 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘तेजस्विनी कार्यक्रम’ के मुख्य अभिलक्षणों पर प्रकाश डालें तथा भारत में किशोरियों एवं युवा महिलाओं के सशक्तीकरण में इसकी भूमिका की विवेचना करें।
01 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
आज़ादी के 70 सालों के उपरांत भी भारत ऐसी अनेक सामाजिक बुराइयों से जकड़ा हुआ है जो देश के सर्वांगीण विकास में अवरोध सिद्ध हो रही हैं तथा स्वराज को सु-राज में बदलने की प्रक्रिया मंद है।इस संदर्भ में ‘भारत छोड़ो आंदोलन-2’ के निहितार्थ का परीक्षण कीजिये।
31 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से वैश्विक स्तर पर उपलब्ध नई निर्माण प्रौद्योगिकियों द्वारा कम लागत और कम समय में अच्छी गुणवत्ता के साथ लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कथन को हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया के संदर्भ में स्पष्ट करें।
18 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
समाज में असमानता एवं अंतर का विद्यमान होना व्यवसाय और व्यापार के लिये सही नहीं होता। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी को व्यापार के साथ उलझा हुआ एक कारक माना जाता है। अगर सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों का अच्छे से ध्यान रखा जाए तो यह व्यवसाय के लिये अच्छा होता है। भारत के संदर्भ में इस पर चर्चा करें।
14 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं क्राइम ऑफिस (UNODC) द्वारा जारी वैश्विक रिपोर्ट दर्शाती है कि यूरोप में मानव तस्करी मुख्यत: भारत, बांग्लादेश सहित दक्षिण-एशियाई देशों से की गई। क्या आपको लगता है कि कुछ समय पूर्व लाया गया व्यक्तियों की तस्करी(रोकथाम,सुरक्षा और पुनर्वास) विधेयक,2018 मानव तस्करी को रोकने में अपर्याप्त है।समालोचनात्मक टिप्पणी कीजिये।
12 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत का वास्तविक विकास ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण द्वारा ही संभव है एवं ग्रामीण विकास के लिये ज़रूरी है ग्रामीण युवाओं का सर्वांगीण विकास। इस लिहाज से ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हो जाती है। इन तीनों में अंतर्संबंध स्थापित करते हुए बताएँ कि इस दिशा में सफलता हेतु और क्या प्रयास किये जाने की आवश्यकता है?
09 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सुप्रीम कोर्ट का कथन है कि वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों को प्रदान किये गए अपर्याप्त कल्याणकारी अधिकारों की जवाबदेही में सरकार ‘आर्थिक बजट’का बहाना नहीं बना सकती है। देश में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी को देखते हुए उनके अधिकारों को संविधान में नई परिस्थितियों के अनुरूप परिभाषित करना आवश्यक हो गया है। कथन की विवेचना करें।
07 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी बनाने के लिये उसमें काफी सुधार किये जाने की आवश्यकता है। क्या आपके विचार में विदेशी शैक्षिक संस्थानों का प्रवेश देश में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक होगा। चर्चा कीजिये।
02 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
आज जब पूरे विश्व में मानवाधिकार एक ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है, ऐसे समय में भारत में महंगे होते इंसाफ और जेल में कैदियों की बढ़ती भीड़ क्या चिंता के विषय नहीं होने चाहिये? टिप्पणी कीजिये।
01 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2016 के संदर्भ में गठित स्थायी समिति की रिपोर्ट की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा करते हुए भारत में ट्रांसजेंडर्स की समस्याओं पर प्रकाश डालें।
29 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
जहाँ एक तरफ खनन और गैर-खनन परिचालन जैसे कार्यों में महिलाएँ अधिकारी की भूमिका बखूबी निभा रही हैं वहीं रक्षा क्षेत्र में लड़ाकू भूमिकाओं से महिलाएँ अभी भी वंचित हैं। रक्षा क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा अपनाई जा रही ‘संपूर्ण लिंग समानता’(Total Gender Parity) की अवधारणा पर आलोचनात्मक टिप्पणी करें।
27 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा सुप्रीम कोर्ट के प्रस्तावित सुझावों के अनुसार तैयार की गई बाल सुरक्षा नीति के मसौदे की विशेषताओं एवं कमियों पर चर्चा करें।
26 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान’ के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार भारत मानसिक अस्वस्थता के गंभीर खतरे की ओर बढ़ रहा है। उक्त कथन की व्याख्या करें तथा इसके निवारण में ‘मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा बिल’ की भूमिका का परीक्षण करें।
19 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
दिव्यांगजनों द्वारा सामाजिक सशक्तीकरण हासिल करने की दिशा में सामाजिक नीतियाँ और सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएँ कितनी कारगर साबित हो सकती हैं? वर्णन करें।
04 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तीकरण का जरिया बन सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सविस्तार स्पष्ट कीजिये।
30 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
पुरुष किसानों की तुलना में महिला किसानों की स्थिति अधिक खराब है, कम वेतन के साथ बढ़े हुए काम का बोझ उन्हें हाशिये पर ले जाता है। कथन के संदर्भ में महिला किसानों की समस्याएँ तथा उनके समाधान पर चर्चा कीजिये।
18 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय