कुल प्रश्नों की संख्या : 240
-
भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच चतुर्भुज सहयोग में भारत का मुद्दा, एक महान शक्ति के रूप में चीन के उदय से जुड़ा है। विश्लेषण करें।
11 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत की वर्तमान विदेश नीति में ‘पंचशील’ की जगह ‘पंचामृत’ ने ले ली है, जिसका आधार है- सम्मान, संवाद, समृद्धि, सुरक्षा और संस्कृति एवं सभ्यता। कथन की तार्किकता को सिद्ध करें।
13 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में की गई, जबकि नाटो की स्थापना एक क्षेत्रीय संगठन के रूप में की गई। किंतु इसके बावजूद अंतराष्ट्रीय संदर्भ में शांति स्थापना हेतु नाटो की भूमिका यू.एन. के समानांतर दिखती है।" कथन का तार्किक परीक्षण कीजिये।
07 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत को परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह (NSG) की सदस्यता की आवश्यकता क्यों है? भारत अब तक इस समूह में अपनी जगह बना पाने में सफल क्यों नहीं हो पाया है? टिप्पणी करें।
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सर्वाधिक तरजीही देश (most favoured nation) से क्या अभिप्राय है ? क्या भारत को पाकिस्तान से यह दर्जा वापस ले लेना चाहिये? समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
15 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन व पश्चिमी एशिया में रहने वाले प्रवासी भारतीय वर्तमान में किस प्रकार की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ?
24 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में कुछ समय से चीन से होने वाले आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की जा रही है। इसके पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
19 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
एशिया-अफ्रीका विकास गलियारा (AAGC) कौन से उद्देश्यों पर केन्द्रित है ? भारत के दृष्टिकोण से यह क्यों महत्त्वपूर्ण है?
09 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही के डोकलाम संकट के सन्दर्भ में , क्या भूटान को “भारत द्वारा संरक्षित राज्य” कहा जा सकता है ? भूटान की अर्थव्यवस्था तथा सुरक्षा के लिये भारत कितना महत्त्वपूर्ण है ? चर्चा करें।
03 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
रोहिंग्या (Rohingya) समुदाय के म्यांमार से पलायन के क्या कारण हैं? वर्तमान में रोहिंग्या संकट से निपटने के लिये वैश्विक स्तर पर क्या-क्या प्रयास किये जा रहे हैं?
06 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत ने सार्क देशों के लिये एक ‘उभयनिष्ठ न्यायालय (Common Court)’ की स्थापना का सुझाव दिया है। यह न्यायालय सार्क देशों के साझा मुद्दों को संबोधित करने में कितना कारगर होगा? समालोचनात्मक मूल्यांकन करें।
01 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत द्वारा प्रस्तावित ‘अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक अभिसमय (Comprehensive Convention on International Terrorism: CCIT)’ के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट करें कि वैश्विक समुदाय द्वारा इसे अपनाने में क्या बाधाएँ आ रही हैं?
29 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
"आसियान (ASEAN) के साथ संबंध भारत के लिये न केवल आर्थिक बल्कि सामरिक, भू-राजनीतिक एवं ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्त्वूपर्ण हैं।" भारत-आसियान संबंधों के इतिहास के क्रमिक विकास का वर्णन करते हुए इस कथन की पुष्टि करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
समकालीन विश्व-व्यवस्था में भारत-रूस संबंधों के विभिन्न आयामों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
15 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) एक तरफ जहाँ चीन और पाकिस्तान के हितों का पोषण करेगा, वहीं भारत के लिये एक गंभीर भू-राजनीतिक समस्या साबित होगा। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
12 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘कतर कूटनीतिक संकट’ से उभरा भू-राजनीतिक तनाव भारतीय हितों को किस हद तक प्रभावित कर सकता है?
07 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) की पूर्ण सदस्यता भारत के लिये आर्थिक, सांस्कृतिक, भू-राजनीतिक व सामरिक दृष्टिकोण से हितकारी सिद्ध होगी। विवेचना कीजिये।
06 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
इंडियन ओशन रिम एशोसिएशन (IORA) के हाल ही में जकार्ता में आयोजित शिखर सम्मेलन के प्रमुख परिणामों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि यह संगठन भारत के लिये कितना महत्त्वपूर्ण है?
22 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
पंचशील सिद्धांत क्या हैं? चीन भारत को अपनी ‘वन बेल्ट वन रोड (OBOR)’ पहल में शामिल होने के लिये तैयार करने हेतु इस सिद्धांत का कैसे सहारा ले रहा है? व्याख्या करें।
22 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘उत्पीड़न के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन’ (UN Convention Against Torture) का अनुमोदन करना भारत के लिये क्यों आवश्यक है? विवेचना कीजिये।
15 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
चीन द्वारा प्रस्तावित वन बेल्ट वन रोड़ (OBOR) पहल भारत के आर्थिक हितों के लिये पोषक साबित हो सकती है फिर भी भारत ने अब तक इसमें शामिल होने में अपनी सहमति प्रकट नहीं की है। भारत के इस रूख की समीक्षा करते हुए बताएँ कि इस पहल के संबंध में भारत की उपयुक्त रणनीति क्या हो?
13 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
बी.बी.आई.एन (BBIN) समझौता क्या है? हाल ही में भूटान द्वारा इस समझौते से अलग होने के कारण का उल्लेख करते हुए बताएँ कि भूटान की चिंताओं के समाधान के क्या प्रयास किये जाने चाहिये?
02 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
दक्षिण चीन सागर में संबंध में स्थायी मध्यस्थता न्यायालय (P.C.A) द्वारा दिये गए निर्णय पर चीन की प्रतिक्रिया अन्य महाशक्तियों द्वारा समय-समय पर पी.सी.ए. के निर्णयों/आदेशों की अवहेलना करने कीशृंखला की अगली कड़ी मात्र है। चर्चा करें।
27 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत के समान चीन भी वर्षों से आतंकवाद से प्रभावित रहा है लेकिन दोनों देशों में आतंकवाद के विरोध को लेकर कुछ बिंदुओं पर असहमति है। पाकिस्तान व अफगानिस्तान के विशेष संदर्भ में आतंकवाद के विरोध को लेकर असहमति के इन बिंदुओं पर चर्चा कीजिये।
20 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
यूरोपीय संघ से ब्रिटेन का बाहर निकलना (Brexit) ब्रिटेन के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण फैसला है जो न केवल ब्रिटेन, बल्कि अन्य अर्थव्यवस्थाओं को भी प्रभावित करेगा। ब्रेक्सिट के कारणों का उल्लेख करते हुए इसके भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
19 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत के लिए बांग्लादेश की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए बांग्लादेश प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का महत्त्व स्पष्ट करें।
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत-बांग्लादेश संबंधों की प्रगाढ़ता की राह में तीस्ता नदी जल विवाद एक बड़ा अवरोध है। भारत-बांग्लादेश के ऐतिहासिक संबंधों के आलोक में इस मुद्दे पर चर्चा करें।
08 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
क्या 2008 की वैश्विक मंदी के पश्चात् की वैश्विक स्थितियाँ एक नई 'विश्व-व्यवस्था' के उदय का संकेत करती हैं? इस उदित होती नई विश्व-व्यवस्था में भारत की स्थिति की विवेचना करें।
07 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत–चीन संबंधों को बेहतर बनाने में अफगानिस्तान एक महत्त्वपूर्ण कड़ी सिद्ध हो सकता है। वर्तमान के घटनाक्रमों के आलोक में अपनी बात को स्पष्ट करें।
04 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भौगोलिक रूप से दक्षिण चीन सागर में अवस्थित न होने के बावजूद भारत शक्ति-संतुलन में एक अहम शक्ति के रूप में पहचान बनाने के उद्देश्य से दक्षिण चीन सागर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है क्योंकि भारत हिंद महासागर में चीन की उपस्थिति को अवरुद्ध नहीं कर सकता परन्तु चीन के समीप दक्षिण चीन सागर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उसे जवाब दे सकता है। टिप्पणी कीजिये।
31 Jan, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध