कुल प्रश्नों की संख्या : 240
-
यद्यपि अतीत में भारत और आसियान निश्चित रूप से एक-दूसरे से लाभान्वित हुए हैं, लेकिन भविष्य को संवारने की दृष्टि से वे अभी एक-दूसरे के लिये उतने महत्त्वपूर्ण नहीं बन पाए हैं। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
10 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
जब से भारत ने 1974 में शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण किया, तब से यह परमाणु प्रौद्योगिकी हस्तांतरण व्यवस्था की अस्वीकृति के निशाने पर रहा है। हालाँकि, अब भारत परमाणु क्लब के लिये परित्यक्त देश नहीं रहा है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
एस.सी.ओ. और अश्गाबात समझौते में भारत की सदस्यता इस सच्चाई की अभिव्यक्ति है कि भारत के हित जितने हिंद महासागर से जुड़े हैं उतने ही यूरेशियाई भू-भाग से भी। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद के मुद्दे पर चीन द्वारा वीटो का इस्तेमाल किया गया।’ कथन की व्याख्या भारतीय अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के परिपेक्ष्य में करते हुए ‘वीटो पावर’ को भी समझाएँ। (250 शब्द)
20 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘विश्व स्मृति रजिस्टर’ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी दें। इस संदर्भ में भारतीय दस्तावेज़ों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
स्वतंत्र थिंकटैंक ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज़’ (आईआईएसएस) द्वारा आयोजित 17वीं शांगरी-ला वार्त्ता के महत्त्वपूर्ण पहलुओं को उद्घृत कीजिये।
06 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत-नेपाल संबंधों की पुनर्स्थापना के कई प्रयासों के बावजूद दोनों पड़ोसी देशों का परस्पर संबंध चिंता का कारण बना हुआ है। बिम्स्टेक देशों के प्रथम सैन्य अभ्यास ‘मिलेक्स-2018’ में नेपाल द्वारा अपनी सेना को भेजने से इनकार किया जाना क्या इस चिंता को और मज़बूत बनाता है? चर्चा कीजिये।
02 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
2+2 वार्ता पर प्रकाश डालते हुए कॉमकासा के महत्त्व एवं सबंधित चिंताओं को उजागर करें। इस संदर्भ में आगामी रणनीतियों पर अपने मत जाहिर कीजिये।
26 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अमेरिका द्वारा ईरान के साथ न्यूक्लीयर डील से पीछे हटना किस हद तक वैश्विक अर्थव्यवस्था परिदृश्य पर नकारात्मक असर डालेगा। इस परिप्रेक्ष्य में भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करते हुए ईरान का भारत के लिये सामरिक महत्त्व पर प्रकाश डालें।
30 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत एवं अफगानिस्तान के मध्य मज़बूत संबंध न सिर्फ नई दिल्ली और काबुल तक सीमित है बल्कि इसकी जड़ें दोनों देशों के लोगों के मध्य आपसी आदान-प्रदान और ऐतिहासिक संपर्क से जुड़ी हैं। हालिया संदर्भों में कथन की पुष्टि करें।
24 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
दो समुद्री लोकतंत्रों यथा भारत और जापान के स्वतंत्रता और समृद्धि आयामों का विस्तार दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया और अप्रीका जैसे क्षेत्रों के लिये एक वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रदान करेगा जहाँ चीनी प्रभाव में लगातार तेज़ी आ रही है। समीक्षा कीजिये।
23 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत के साथ पाकिस्तान एवं चीन के संबंधों और इसमें उपस्थित बाधाओं को देखते हुए क्या आपको लगता है कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट नीति’ इस दिशा में सकारात्मक परिणाम दे पाएगी? पाकिस्तान की नई सरकार भारत के साथ संबंधों में बदलाव लाने में कितनी सक्षम है? परीक्षण करें।
11 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
वैश्विक जगत में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराने और द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाने के लिये भारत द्वारा कई देशों के साथ मंज़ूरी दिये गए सहयोग समझौतों को विस्तारपूर्वक समझाएँ।
05 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
लोकतंत्र को एक अनोखा समताकारी उपकरण माना जाता है जो न सिर्फ घरेलू राजनीति बल्कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में भी संकटों को उसी प्रकार दूर करता है जिस तरह से वे उत्पन्न होते हैं। इस कथन के आलोक में बताएँ कि मालदीव के नए राष्ट्रपति की सत्ता में वापसी भारत के साथ नए संबंधों को कौन-सी दिशा प्रदान करेगा? विवेचना करें।
03 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में आयोजित मिलेक्स-18 सैन्य अभ्यास में नेपाल द्वारा शामिल होने से इनकार करना क्या नेपाल के नए रणनीतिक समीकरण की तरफ इशारा करता है? इस बदलते समीकरण में भारत की भूमिका की विवेचना करते हुए भारत के लिये नेपाल के महत्त्व को रेखांकित करें।
31 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
आर्थिक और वित्तीय सहयोग के उद्देश्य से गठित जी-20 समूह, भारत के लिये कितना महत्त्वपूर्ण है? ब्यूनस आयर्स में संपन्न जी-20 के 13वें शिखर सम्मेलन में भारत द्वारा प्रस्तावित 9 सूत्री एजेंडे को स्पष्ट करें।
28 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
एक पूर्ण, प्रमाण योग्य एवं स्थिर परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते की घोषणा किसी भी प्रभावी सत्यापन कार्यक्रम का आधार होती है। प्योंगयांग द्वारा इस सिद्धांत पर अमल करना परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में उनका पहला कदम होगा। विवेचना करें।
24 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
नीतिगत निर्णय में पड़ोसियों को सबसे अधिक प्राथमिकता देने के लिये भारत द्वारा अपनाई गई ‘नेबरहुड फर्स्ट नीति’ क्या सॉफ्ट पावर पॉलिसी का ही एक माध्यम है? हाल ही में इस संबंध में भारत द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दें।
07 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘प्रवासन’ की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध प्रवासन के कारणों की जाँच करें। साथ ही इस समस्या से निपटने के लिये उचित सुझाव प्रदान करें।
01 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में भारत-रूस के मध्य वार्षिक शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में क्या भारत-रूस के मध्य किये गए समझौते अमेरिका के CAATSA समझौते का उल्लंघन है? परीक्षण कीजिये।
12 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
पश्चिम एशिया के देश अब भारत के लिये केवल तेल निर्यातक नहीं अपितु उससे बढ़कर कूटनीतिक रूप से अधिक महत्त्वपूर्ण हो गए हैं। हालिया परिवर्तनों के संदर्भ में उदाहरण सहित चर्चा करें।
10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में भारत-उज़्बेकिस्तान के मध्य विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए है। भारत, उज़्बेकिस्तान के माध्यम से सेंट्रल एशिया में अपनी पहुँच बनाने में कितना सफल रहा है? भारत-उज़्बेकिस्तान संबंधों के परिप्रेक्ष्य में चर्चा करें।
06 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
मालदीव में सत्ता परिवर्तन भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों के लिये अच्छा है, लेकिन दोनों देशों के लिये यह उतना आसान नहीं है जितना समझा जा रहा है। कथन के संदर्भ में भारत के लिये मालदीव के महत्त्व को स्पष्ट कीजिये।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
वर्तमान में भूटान का झुकाव चीन की ओर बढ़ता देखा जा रहा है। कारणों की चर्चा करते हुए भारत-भूटान संबंधों का समीक्षात्मक विश्लेषण कीजिये।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
पिछले कुछ वर्षों में भारत की विदेश नीति ने अग्रसक्रियता (Proactivism) का परिचय दिया है और लगभग सभी बड़े मंचों पर भारत को ओजपूर्ण समर्थन भी प्राप्त हुआ है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के मध्य हाल ही में सम्पन्न महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों का उल्लेख करें।
26 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत-नेपाल संबंधों का एक पक्ष ‘संविधान संशोधन’ तथा ‘मधेशी’ मुद्दा है तो दूसरा पक्ष पर्यावरणीय, सांस्कृतिक तथा आर्थिक मोर्चे का है। चर्चा कीजिये।
22 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
एक पुराना मित्र दो नए मित्रों से बेहतर है। रूस और भारत के परंपरागत रिश्तों से हटकर नए मित्रों की तलाश के संदर्भ में उपरोक्त कथन की समीक्षा करें।
12 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
“अमेरिका फर्स्ट” नीति क्या है ? इसके संभावित वैश्विक प्रभावों पर प्रकाश डालें।
08 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
दक्षेस की अपेक्षा बिम्सटेक ने सदस्य देशों को एक बेहतर ‘विकास मंच’ प्रदान किया है। कथन को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि यह भारत को विकास के कौन-से नए अवसर मुहैया करा सकता है? इस संगठन के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर भी चर्चा करें।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अमेरिका की वर्तमान ईरान नीति के संदर्भ में अमेरिका-ईरान संबंधों का समीक्षात्मक विश्लेषण कीजिये।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध