- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 128
-
हाल ही में राज्यसभा के एक सदस्य द्वारा ‘दो बच्चों की नीति’ से संबंधित एक निजी विधेयक या गैर-सरकारी विधेयक सदन में प्रस्तुत किया गया है। विधेयक में निहित प्रमुख बिंदुओं की चर्चा करते हुए ‘दो बच्चों की नीति’ के पक्ष तथा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करें।
20 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
‘महिला संगठनों को लैंगिक भेदभाव से मुक्त रखने के लिए यह आवश्यक है की उसमें पुरुषों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए’ टिप्पणी करें।
13 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
‘‘भारत जहाँ एक ओर आर्थिक-राजनीतिक प्रगति की ओर अग्रसर है, वहीं देश में आज भी लैंगिक असमानता की स्थिति गंभीर बनी हुई है।’’ इस कथन के आलोक में भारत में लैंगिक असमानता के कारकों तथा इस असमानता को समाप्त करने के संदर्भ में किये गए प्रयासों को रेखांकित करें।
25 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में पुलिस व सशस्त्र बलों के संदर्भ में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
05 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
‘‘नए भारत के निर्माण में अग्रसर नारी शक्ति’’ ये कथन कहाँ तक सत्य है, चर्चा कीजिये।
02 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
क्षेत्रवाद के बढ़ते ज्वार के पीछे निहित कारकों को सविस्तार स्पष्ट कीजिये। क्या क्षेत्रवाद राष्ट्रवाद का विरोधी है? (250 शब्द)
15 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
महिलाओं के समक्ष विद्यमान निराशाजनक आर्थिक असमानता के परिदृश्य में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है क्योंकि वे अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक योगदान दे सकती हैं। तर्क दीजिये।
19 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
क्या वैश्विक स्तर पर उदारवाद का अंत हो रहा है? तर्क दीजिये।
10 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में श्रमिक आंदोलनों के उदय में औपनिवेशिक तथा पूंजीवादी शोषण के परस्पर विरोधी तत्त्वों ने किस प्रकार अपनी भूमिका निभाई एवं आरंभिक राष्ट्रवादियों की इस पर क्या प्रतिक्रिया हुई? (250 शब्द)
16 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
आज भी भारतीय समाज में संबंध गुण, मानवीय कारक एवं शिक्षा पर आधारित न होकर जाति, धर्म एवं क्षेत्रवाद से प्रेरित होते हैं। आलोचनात्मक परीक्षण करें।
03 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
‘स्वच्छता’ को स्वतंत्रता के लिये ज़रूरी कदम मानते हुए गांधी जी ने इसे 18 रचनात्मक कार्यक्रमों की सूची में शामिल किया था। इसकी प्रासंगिकता को वर्तमान के लिये भी ज़रूरी समझते हुए सरकार ने स्वच्छता को न्यू इंडिया (नए भारत) की परिकल्पना का अभिन्न अंग माना है। टिप्पणी कीजिये।
05 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में लोगों का जीवन धर्म के आधार पर संचालित होता है जिसमें विभिन्न धर्मों के कानून मुख्य भूमिका निभाते हैं। ऐसे में क्या आप मानते हैं कि भारत में समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया जाना चाहिये? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिये।
15 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
महिलाओं की उद्यमशीलता परिवारों और समुदायों के आर्थिक कल्याण, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तीकरण में योगदान दे सकती है। तर्क सहित व्याख्या कीजिये।
10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
देश में ग्रामीण महिलाओं के सबलीकरण और उन्हें आर्थिक तौर पर मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित विभिन्न प्रकार की तकनीकों की स्पष्ट चर्चा कीजिये।
08 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव के प्रमुख उद्देश्यों एवं अभिलक्षणों की चर्चा करें। भारत के जनजातीय समाज के सामाजिक-सांस्कृतिक समावेशन में इसकी भूमिका स्पष्ट करें।
07 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
“औद्योगिक क्रांति ने प्राचीन सिसकती संस्कृति में नवीनता का संचार किया है।” इस कथन के संदर्भ में मानव संस्कृति पर औद्योगिक क्रांति के प्रभावों की विवेचना कीजिये ।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
‘वैश्वीकरण ने महिलाओं पर विपरीत प्रभाव डाला है।’ चर्चा कीजिये।
30 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भले ही राजनीति में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं है लेकिन वे एक निर्णायक राजनीतिक वर्ग हैं ? किन अवरोधों के कारण राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नहीं बढ़ पा रही, इन अवरोधों को दूर करने के लिये आप क्या सुझाव देंगें?
14 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वैश्वीकरण ने कुछ महिलाओं को अवसर प्रदान किया है तो बहुत सी महिलाओं को हाशिये पर ढकेल दिया है। चर्चा करें।
09 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
अंग्रेजों द्वारा अवध पर विजय से नवाब के साथ-साथ ताल्लुकेदारों की भी बेदखली सुनिश्चित हो गई। जिससे संपूर्ण सामाजिक व्यवस्था नष्ट हो गई। चर्चा करें।
12 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भूमंडलीकरण से आप क्या समझते हैं? भारतीय समाज को इसने किस प्रकार प्रभावित किया है ? चर्चा करें।
02 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
कामकाजी महिलाओं की मुख्य समस्याओं पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।
29 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
आधुनिकीकरण का मतलब ऐसी प्रक्रिया से है जिसमें धर्म के प्रभाव में कमी आती है। भारतीय समाज में यह कहाँ तक संभव हो सका है? विवेचना कीजिये।
22 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
"सांप्रदायिकता 21वीं सदी की प्रमुख सामाजिक बुराइयों में से एक है। भारत में सांप्रदायिक हिंसा को उत्पन्न और प्रोत्साहित करने में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और प्रशासनिक कारक सामूहिक रूप से ज़िम्मेदार हैं।" इस कथन की चर्चा कीजिये और इस सामाजिक बुराई को रोकने के लिये उपाय सुझाइए।
17 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
स्वतंत्रता-पूर्व भारतीय महिलाओं के उत्थान के लिये उठाए गए कदमों का परीक्षण कीजिये।
14 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? इसकी प्रक्रिया को समझाएँ तथा यह बताएँ कि क्या वैश्वीकरण पश्चिमीकरण का पर्याय है?
05 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कारकों की पहचान कीजिये।
21 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में विभिन्न प्रकार के अल्पसंख्यकों को परिभाषित कीजिये। अल्पसंख्यकों के लिये सुनिश्चित विशेषाधिकार धर्मनिरपेक्षता से किस प्रकार सुसंगत है?
13 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी दर पहले से ही कम है, जिसमें आर्थिक विकास की अवधि के दौरान तेज़ी से गिरावट देखी गई। इस कथन की जाँच करें।
26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
जाति प्रथा की बुराइयों को समाप्त करना, महिलाओं की स्थिति में सुधार और आधुनिक शिक्षा प्रणाली का प्रसार ही भारत में 19वीं सदी के सुधारों के प्रमुख स्तंभ थे। टिप्पणी करें।
16 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज