- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 128
-
LGBTQ+ समुदाय के समक्ष आने वाली सामाजिक एवं विधिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके अधिकारों तथा समावेशन को बढ़ावा देने हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
08 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
"जाति व्यवस्था को नई पहचान एवं सांगठनिक रूप मिलने के आलोक में इसे भारत में समाप्त नहीं किया जा सकता है।" चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय समाज पर गाँवों से शहरों की ओर होने वाले प्रवासन के प्रभाव पर प्रकाश डालिये। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में प्रवासियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का भी उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
03 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में महिला उद्यमियों के समक्ष आने वाली सामाजिक एवं आर्थिक बाधाओं का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने तथा उसे उन्नत बनाने के क्रम में सशक्त बनाने की रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
27 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में वृद्धजनों की बढ़ती संख्या के संबंध में निर्भरता अनुपात की अवधारणा पर चर्चा कीजिये। भारत में वृद्धजनों के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों की पहचान करते हुए इनके समाधान हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
13 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
क्षेत्रवाद द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं शासन के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों को बताते हुए राजनीतिक स्थिरता एवं सामाजिक-आर्थिक विकास पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
06 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
जनसांख्यिकीय संक्रमण को परिभाषित करते हुए जनसांख्यिकीय लाभांश की अवधारणा को समझाइये। संभावित आर्थिक विकास तथा वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मकता के संदर्भ में भारत के जनसांख्यिकीय संक्रमण के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
29 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
जलवायु परिवर्तन महिलाओं के जीवन को कैसे प्रभावित करता है? जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन को संबोधित करने में लैंगिक दृष्टि से ग्रहणशील नीतियों की भूमिका पर चर्चा करें। (250 शब्द)
22 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सकारात्मक परिवर्तनों एवं चुनौतियों दोनों पर बल देते हुए पारंपरिक संस्कृतियों, पहचानों तथा सामाजिक संरचनाओं पर वैश्वीकरण के सामाजिक प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में प्रस्तावित महिला शहरी रोज़गार गारंटी अधिनियम को लागू करने के महत्त्व एवं संभावित चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। देश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
11 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिये। देश में बच्चों का समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने हेतु आप कौन से सुधार सुझाएँगे? (250 शब्द)
04 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
मासिक धर्म के सवैतनिक अवकाश संबंधी नीतियों को लागू करने से लैंगिक समानता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
26 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
जन्मजात अंतर किस हद तक शिक्षा, आय और सामाजिक स्थिति की असमानताओं में योगदान करते हैं? विश्लेषण कीजिये (150 शब्द)
19 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
पद्म पुरस्कार और भारत रत्न जैसे पुरस्कारों के प्रभाव, प्राप्तकर्त्ताओं की व्यक्तिगत पहचान से परे भारतीय समाज के विभिन्न पहलुओं पर किस प्रकार प्रदर्शित होते हैं? (250 शब्द)
12 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सामाजिक सशक्तीकरण की अवधारणा का आलोचनात्मक परीक्षण करते हुए इसके विविध आयामों एवं भारत में समावेशी विकास प्राप्त करने में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
29 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में जातीय अस्मिता गतिशील और स्थिर दोनों ही क्यों हैं? (250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
08 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
संजातीय पहचान एवं सांप्रदायिकता पर उत्तर-उदारवादी अर्थव्यवस्था के प्रभाव की विवेचना कीजिये। (250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
08 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
क्या भारतीय महानगरों में शहरीकरण गरीबों को और भी अधिक पृथक्करण और/या हाशिये पर ले जाता है? ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
01 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वैदिक समाज और धर्म की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं? क्या आप सोचते हैं कि उनमें से कुछ विशेषताएँ भारतीय समाज में अभी भी प्रचलित हैं? (250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
11 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय समाज में नवयुवतियों में आत्महत्या क्यों बढ़ रही है? स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
04 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
बच्चे को दुलारने की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
04 Dec, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
क्या आप सोचते हैं कि, आधुनिक भारत में विवाह एक संस्कार के रूप में अपना मूल्य खोता जा रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये, यूपीएससी मुख्य परीक्षा- 2023)
27 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सामाजिक एकता और देश के समग्र विकास पर सांप्रदायिकता की चुनौतियों और निहितार्थों का विश्लेषण करते हुए सांप्रदायिकता से निपटने में राज्य की नीतियों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
30 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत जैसे विकासशील देशों के संदर्भ में वैश्वीकरण के प्रभावों की जाँच कीजिये और चर्चा कीजिये कि भारत तेज़ी से वैश्वीकृत हो रही दुनिया में आर्थिक विकास तथा अपनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान की सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बना सकता है? (250 शब्द)
30 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों द्वारा सामना की जाने वाली प्रमुख चुनौतियों और संबंधित मुद्दों का परीक्षण कीजिये जिसमें सामाजिक कलंक, भेदभाव और कानूनी मान्यता की अनुपस्थिति की भूमिका पर ज़ोर दिया गया है। (250 शब्द)
23 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
जाति व्यवस्था भारतीय समाज की एक अनूठी विशेषता रही है। भारत में जाति जनगणना जातियों के उत्पीड़न और सीमांतीकरण के सदियों पुराने संकट का समाधान कैसे करेगी? व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
16 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय समाज पर वैश्वीकरण के प्रभावों की चर्चा कीजिये। इसने महिलाओं और हाशिये पर रहने वाले समूहों के सामाजिक सशक्तिकरण को किस प्रकार प्रभावित किया है? (250 शब्द)
17 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सामाजिक-आर्थिक कारकों एवं नीतिगत हस्तक्षेपों को ध्यान में रखते हुए, भारत में शहरी गरीबी को दूर करने से संबंधित चुनौतियों और संभावित समाधानों पर चर्चा कीजिये।(150 शब्द)
03 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय समाज की विविधता और बहुलवाद पर वैश्वीकरण के प्रभावों की चर्चा कीजिये। अपने उत्तर के समर्थन में उपयुक्त उदाहरण दीजिये। (150 शब्द)
19 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में राष्ट्रीय एकता और शासन पर क्षेत्रवाद के प्रभावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज