- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
- कर्रेंट अफेयर्स
- डाटा इंटरप्रिटेशन
कुल प्रश्नों की संख्या : 439
-
फ्राँसीसी क्रांति उस विशाल नदी की तरह रही, जो उच्च पर्वत शिखर से प्रारंभ होकर मार्ग में अनेक छोटे-मोटे पर्वतों को लाँघती हुई कभी तीव्र गति से तो कभी मंद गति से प्रवाहमान रही। उपर्युक्त कथन के संदर्भ में फ्राँसीसी क्रांति के स्वरूप का निर्धारण कीजिये।
12 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गांधी एक राजनीतिज्ञ, संगठनकर्त्ता, जनता के नेता और नैतिक सुधारक के रूप में महान हैं, परंतु वह मनुष्य के रूप में उससे भी अधिक महान हैं क्योंकि ये सभी पक्ष उनकी मानवता को सीमित नहीं करते है। वास्तव में सभी को इससे शक्ति मिलती है। गांधी जी के संदर्भ में कहे गए उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिये।
09 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘‘भारत की प्राचीन सभ्यता मिस्र, मेसोपोटामिया और ग्रीस की सभ्यताओं से इस बात में भिन्न है कि भारतीय उपमहाद्वीप की परंपराएँ आज तक भंग हुए बिना परिरक्षित की गई है।’’ टिप्पणी कीजिये।
01 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आधुनिक काल की चित्रकला की दो विख्यात शैलियों- मधुबनी शैली एवं कलमकारी चित्रकला की विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
31 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या कारण था कि औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम इंग्लैंड में शुरू हुई थी? औद्योगीकरण के दौरान वहाँ के लोगों की जीवन-गुणता पर चर्चा कीजिये। भारत में वर्तमान में जीवन-गुणता के साथ वह किस प्रकार तुलनीय है?
29 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
लॉर्ड डलहौजी ने अपनी सृजनात्मकता के बल पर आधुनिक भारत की नींव रखी। चर्चा कीजिये।
21 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय राष्ट्रवाद की जो धारा असहयोग एवं खिलाफत आंदोलनों से निकली थी, वह नेहरू रिपोर्ट पर सर्वसहमति के अभाव में सतत् नहीं रह सकी। नेहरू रिपोर्ट की अनुशंसाओं के आधार पर कथन की विवेचना कीजिये।
20 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
चार्टिस्ट आंदोलन राजनीतिक सुधारों के वेश में सामाजिक क्रांति का प्रयत्न था। व्याख्या करें।
18 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पश्चिम और दक्षिण भारत में धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आंदोलनों का प्रसार तथा उनका स्वरूप उत्तर भारत से काफी हद तक भिन्नता दर्शाता है। कथन की सकारण विवचेना करें।
17 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1967 का आम चुनाव कई मामलों में विशिष्ट था, जिसमें कुछ ऐसी नई प्रवृत्तियों का जन्म हुआ जिन्होंने भारतीय राजनीति पर मूलगामी एवं गहरी छाप छोड़ी। विवेचना करें।
14 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत सामाजिक संरचना में मौलिक परिवर्तन दर्ज किये गए, जिनमें कला एवं साहित्य के क्षेत्र में हुए परिवर्तन उल्लेखनीय थे। स्पष्ट करें।
13 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
संगम साहित्य से दक्षिण भारत की राजनीतिक स्थिति की अपेक्षा सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति के विषय में अधिक जानकारी मिलती है। चर्चा कीजिये।
10 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ताशकंद समझौते के पीछे निहित परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए समझौते के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करें।
07 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भूदान तथा ग्रामदान आंदोलनों की चर्चा करें। ये अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में किस सीमा तक सफल रहे। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
06 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत की मध्यपाषाण शिला-कला न केवल उस काल के सांस्कृतिक जीवन की बल्कि आधुनिक चित्रकला से तुलनीय परिष्कृत सौंदर्य बोध को भी प्रतिबिंबित करती है। इस टिप्पणी का समलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
04 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या भाषायी राज्यों के गठन ने भारतीय एकता के उद्देश्य को मज़बूती प्रदान की है?
01 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्वयुद्ध में अमेरिका के शामिल होने की कारणों की व्याख्या करें।
24 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
बंगाल का नील आंदोलन अपने समकालीन आंदोलनों में सर्वाधिक व्यापक और जुझारू आंदोलन के रूप में जाना जाता है। नील आंदोलन की उपलब्धियों के संदर्भ में चर्चा करें।
12 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1770 के दशक का बंगाल का प्रचण्ड अकाल प्राकृतिक आपदा से अधिक मानव निर्मित विपत्ति थी। उन विभिन्न कारणों पर चर्चा कीजिये जिन्होंने इसकी तीव्रता में बढ़ोतरी कर दी।
11 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘आर्थिक राष्ट्रवाद’ को बढ़ावा देने में 1929 के आर्थिक संकट के योगदान का परीक्षण कीजिये।
08 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जैसे सूर्य की किरणें समस्त संसार में विकसित होती हैं, चाहे आगे या पीछे, वैसे ही प्रज्ञा का प्रकाश किसी एक महाद्वीप तक कैसे सीमित रह सकता है? पुनर्जागरण के दौरान उपजे विचार के संदर्भ में उक्त कथन की विवेचना कीजिये।
06 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
फ्राँसीसी क्रांति उस विशाल नदी की तरह थी, जो उच्च पर्वत शिखर से प्रारंभ होकर मार्ग में अनेक छोटे-बड़े पर्वतों को लांघती हुई कभी तीव्र गति से, तो कभी मंद गति से प्रवाहमान रही। कथन के संदर्भ में फ्राँसीसी क्रांति के स्वरूप का निर्धारण कीजिये।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
चर्चा कीजिये कि स्वराजवादी राजनीतिक संघर्ष के लिये परिषद को एक रणभूमि बनाने में कहाँ तक सफल रहे? परिषद में प्रवेश को लेकर अपरिवर्तनवादियों के क्या तर्क थे?
01 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
संपूर्ण विश्व के लोकतांत्रिक इतिहास में 1952 का आम चुनाव मील का पत्थर साबित हुआ। आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
27 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘25 अगस्त, 1911 के भारत सरकार के ‘डिस्पैच’ ने ‘गवर्नर इन कौंसिल’ के अंतर्गत बंगाल के एकीकरण को राजधानी के दिल्ली स्थानांतरण से जोड़ा, जिसका प्रयोजन मुसलमानों की भावनाओं को शांत करना था, तथापि इसमें कुछ वृहत्तर प्रयोजन अवश्य ही अंतर्निहित थे।’ व्याख्या करें।
26 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यह इतिहास की विडम्बना ही थी कि जिस देश ने उपनिवेशवाद से लड़कर अपनी स्वतंत्रता एवं जीवनमूल्यों की स्थापना की, वही शीतयुद्धकालीन वैचारिक रुग्णता से ग्रस्त होकर उपनिवेशवाद विरोधी राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्षों के खिलाफ खड़ा हो गया। विवेचना करें।
25 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘नरमदलीय आर्थिक चिंतन प्रभावपूर्ण होते हुए भी सीमाओं से रहित नहीं था, फिर भी इसने एक ऐसी ओजस्वी धारा को प्रस्फुटित किया जो कालांतर में राष्ट्रवाद के समस्त चरणों में विदेशी शासन की भारतीय समीक्षा का सार रहा।’ व्याख्या करें।
22 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
चीनी यात्री ह्वेनसांग के भारत भ्रमण के यात्रा वृत्तांत 7वीं सदी के भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन को उद्घाटित करने में महत्त्वपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं। विवेचन करें।
12 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यद्यपि 17वीं-18वीं सदी में इंग्लैंड में हो रहे सामाजिक, आर्थिक एवं तकनीकी रूपांतरणों ने भावी औद्योगिक क्रांति का आधार तैयार कर दिया था, फिर भी इसमें प्राणवायु का संचार भारत द्वारा ही किया गया। टिप्पणी कीजिये।
05 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गांधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन की तपिश ने न केवल सर्वोच्च सत्ता को वार्ता की मेज़ पर आने को बाध्य किया, अपितु जन-सामान्य के बीच जुझारूपन की भावना को भी तीक्ष्ण किया। टिप्पणी कीजिये।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास