- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
- कर्रेंट अफेयर्स
- डाटा इंटरप्रिटेशन
कुल प्रश्नों की संख्या : 439
-
1934 में आंदोलन वापसी की घोषणा गांधी जी की राजनीतिक दूरदर्शिता की परिचायक थी। परीक्षण कीजिये।
30 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कैसे उपनिवेशवाद ने भारतीय समाज को बदलने के साथ-साथ उसे विश्व पूँजीवादी व्यवस्था से जोड़ दिया? स्प्ष्ट करें।
24 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान समाचार पत्र (अख़बार) लोगों को सिर्फ राजनीतिक रूप से शिक्षित ही नहीं कर रहे थे, बल्कि वह उन्हें सामूहिक भागीदारी भी सिखा रहे थे। चर्चा करें।
22 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मौर्योत्तर काल में कला तथा संस्कृति के विकास को दर्शाते हुए इस काल में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुए विकास को स्पष्ट करें।
10 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पूरे विश्व इतिहास में जब भी पुराने और नए विचारों के बीच द्वंद्व की स्थिति आई है, हमेशा नए विचार विजेता के रूप में उभरे हैं।” फ्राँसीसी और अमेरिकी क्रांति के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या करें।
09 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
“वास्तव में मैजिनी ने ही इटली के एकीकरण की आधारशिला रखी और इटली की जनता में देशप्रेम त्याग एवं बलिदान के विचार उत्पन्न किये।” इस कथन का परीक्षण कीजिये।
07 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के राजनीतिक गतिरोध को दूर कर द्वितीय विश्वयुद्ध में भारत का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से ब्रिटिश सरकार द्वारा भेजा गया ‘क्रिप्स मिशन’ भारतीय राष्ट्रवादियों को संतुष्ट करने में क्यों असफल सिद्ध हुआ?
03 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
फ्राँसीसी क्रांति के उद्देश्य और उपलब्धि में कोई सामंजस्य नहीं था। स्पष्ट करें।
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
संप्रदायवाद और धर्मनिरपेक्षता पर नेहरू की विचारधारा एवं प्रतिक्रिया ने ही आधुनिक ‘सेक्यूलर’ भारत की नींव को मज़बूत किया। विवेचना करें।
28 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
“मुग़ल शक्ति के पराभव के पश्चात् अंग्रेज़ों एवं मराठों के मध्य हुए ‘आंग्ल-मराठा’ युद्ध स्वयं को एक-दूसरे से सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिये किये गए संघर्ष थे; जिसमें अंततः अंग्रेजों की विजय हुई।” इसी पृष्ठभूमि में आंग्ल-मराठा युद्धों में मराठों की पराजय के कारणों का विश्लेषण करें।
24 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन्नीसवीं शताब्दी में यूरोप में वाणिज्यवादी प्रवृत्ति ने एक नया रूप लिया जिसे ब्रिटिशों ने श्वेत जाति के दायित्व के रूप में संबोधित किया। स्पष्ट कीजिये।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
असहयोग आंदोलन की वापसी ने जिस क्रांतिकारी आंदोलन की नींव तैयार की थी, उसे काकोरी कांड ने समाप्त कर दिया था। समीक्षा कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ब्रिटिश सरकार द्वारा लिये गए बंगाल विभाजन के निर्णय के विरोधस्वरूप चलाया गया स्वदेशी व बहिष्कार आंदोलन यद्यपि अपने उद्देश्यों में पूर्णतया सफल नहीं हो सका, किंतु इस आंदोलन की उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता। चर्चा कीजिये।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘अंग्रेज़ों द्वारा समय-पूर्व सत्ता हस्तांतरण करने की शीघ्रता व तात्कालिक नेतृत्व की अदूरदर्शिता आज़ादी के समय हुए नरसंहार व अशांति के लिये उत्तरदायी थी।’ इस कथन की समीक्षा कीजिये।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वास्तव में ब्रिटिश हुकूमत के प्रति अत्यधिक रोष व असंतोष ही मुस्लिम लीग को कांग्रेस के समीप लाया और दोनों के मध्य ‘लखनऊ समझौता’ संपन्न हुआ। विवेचना कीजिये।
10 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय शासकों ने दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ भागों में अपना साम्राज्य स्थापित किया था लेकिन यह किसी भी स्तर पर राजनीतक उपनिवेशवाद नहीं था। यह सांस्कृतिक उपनिवेशवाद था जहां अधिकृत देशों का सांस्कृतिक इतिहास उनसे प्रभावित हुआ । समीक्षा करें।
09 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन्नीसवीं सदी के दौरान राष्ट्रवाद का विकास केवल युद्धों और क्षेत्रीय विस्तार की वजह से ही नहीं हुआ था, बल्कि यह लंबे प्रयासों, त्याग और निष्ठा द्वारा उत्पन्न संस्कृति के द्वारा स्थापित हुआ, जिसने यूरोप से लेकर सारे विश्व को एक नए परिवर्तनकारी मंच पर खड़ा कर दिया। चर्चा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
किसान आंदोलन की नींव पर ही स्वतंत्र भारत में कृषि सुधार की इमारत तैयार की जा सकी स्पष्ट कीजिये।
30 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्रांति के पश्चात् तैयार किये गए अमेरिकी संविधान की रचना को प्रभावित करने वाले तत्त्वों की चर्चा करें।
21 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गांधी इरविन समझौता वस्तुतः राष्ट्रीय आंदोलन की पलायनवादी मनोवृत्ति का परिचायक न होकर गांधीवादी रणनीति का अहम हिस्सा था, परीक्षण कीजिये।
19 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
स्पष्ट कीजिये कि स्वतंत्रता के बाद भारत में विकास का असमान वितरण लोगों के असंतोष का प्रमुख कारण रहा तथा उग्र आंदोलनों का जन्मदाता भी।
11 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अंग्रेजों द्वारा किये गए समाज सुधार का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना था। आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
10 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मार्ले-मिंटो सुधारों का मुख्य उद्देश्य उदारवादियों को दिग्भ्रमित कर राष्ट्रवादियों में फूट डालना तथा सांप्रदायिक निर्वाचन प्रणाली को अपनाकर राष्ट्रीय एकता को विनष्ट करना था। परीक्षण कीजिये।
09 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
फ्राँस की क्रांति वैचारिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त होते समाज के असंतोष की अभिव्यक्ति मात्र थी। विश्लेषण कीजिये।
07 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में साम्प्रदायिक चेतना का जन्म उपनिवेशवादी नीतियों एवं उन नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकताओं से उत्पन्न परिवर्तनों के कारण हुआ। विवेचना कीजिये।
01 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘अगर स्टेट्स जनरल की बैठक नहीं हुई होती तो फ्राँसीसी क्रांति की शुरुआत भी नहीं होती।’ उक्त कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं?
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अमेरिकी क्रांति ने राजनीतिक अभिनव परिवर्तनों की एक शृंखला आरंभ की जो बाद के काल में अत्यंत उपयोगी साबित हुई। विश्लेषण कीजिये।
27 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
धुरी राज्यों के धराशायी होते ही मित्र राष्ट्रों के मध्य मित्रता भी समाप्त हो गई तथा उनके बीच तनाव, अविश्वास और घृणा का विकास हुआ जिसकी परिणति शीत युद्ध के रूप में सामने आई। परीक्षण कीजिये।
26 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
छोटे राष्ट्रों को भेडि़यों के आगे डालने से उनको संतुष्ट किया जा सकता है, पर वे यह नहीं समझ सके कि एक बार लहू का स्वाद चख लेने पर तृष्णा कभी पूर्ण नहीं होती, जितना तुष्टिकरण किया जाएगा, उतना ही असंतोष बढ़ेगा। द्वितीय विश्व युद्ध के संदर्भ में उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिये।
25 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1970 के दशक में वे कौन-सी परिस्थितियाँ विद्यमान थी जिसने एक सशक्त आंदोलन को जन्म दिया? यह आंदोलन अपने किन अंतर्निहित दोषों के कारण सत्ता का विकल्प नहीं बन पाया?
24 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास