- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
- कर्रेंट अफेयर्स
- डाटा इंटरप्रिटेशन
कुल प्रश्नों की संख्या : 439
-
स्वतंत्र भारत में भाषा संबंधी एक ऐसे प्रारूप को तैयार किया गया जिसमें अनेक भाषाओं को एक भाषा में मिलाकर अन्य भाषाओं को दबाने की कोशिश नहीं की गई। चर्चा कीजिये।
29 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मौर्योत्तर काल में साहित्य के विभिन्न रूपों का विकास हुआ, टिप्पणी करें।
25 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘किसी भी काल की चित्रकला न सिर्फ तत्समय के लोगों के चित्रकला की ज्ञान को दर्शाती है अपितु यह तत्कालीन समाज का भी प्रतिबिंब होती है।’ कथन के संदर्भ में पुरापाषाणकालीन चित्रकला पर प्रकाश डालिये।
17 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘गार्बाचोव का स्थानीय लोकतंत्रीकरण रूस के विघटन का वास्तविक कारण था।’ टिप्पणी कीजिये।
16 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पाश्चात्य जगत के लिये स्वामी विवेकानंद भारत के पहले सांस्कृतिक राजदूत थे, जिन्होंने भारत के सांस्कृतिक एकीकरण में अतुल्य योगदान दिया। विवेचना कीजिये।
08 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1967 का आम चुनाव कई मामलों में विशिष्ट था, जिसमें कुछ ऐसी नई प्रवृत्तियों का जन्म हुआ जिन्होंने भारतीय राजनीति पर मूलगामी एवं गहरी छाप छोड़ी। विवेचना करें।
04 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
बीसवीं सदी का अंतिम दशक भारतीय सामाजिक-आर्थिक जीवन का एक महाप्रस्थान सिद्ध हुआ, जिसमें वैश्विक चुनौतियों एवं संभावनाओं के सांचे पर सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों ने आकार ग्रहण किया, जो अपने चारित्रिक लक्षणों में पूर्ववर्ती नीतियों एवं कार्यक्रमों से नितांत भिन्न थे। व्याख्या करें।
03 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
राष्ट्रीय आंदोलन की तपिश में भी भारत-जापान संबंधों में एक निरंतरता बनी रही जिसे जवाहरलाल नेहरू के काल में एक नई स्पूर्ति प्राप्त हुई। विवेचन करें।
02 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मैकडोनाल्ड अवॉर्ड सरकार द्वारा सांप्रदायिक एवं संवैधानिक मुद्दों के समाधान की दिशा में एक गंभीर किंतु दूषित पहल थी, जिसने अपने अंतर्निहित दोषों के कारण परस्पर विरोधी हितों के मध्य खाई को और अधिक चौड़ा कर दिया। परीक्षण कीजिये।
01 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वायसराय लिटन की अफगान नीति नैतिक एवं सांप्रदायिक दोनों दृष्टिकोणों से निंदनीय थी तथा वह साम्राज्यवादी प्रधानमंत्री बेंजामिन डिज़रायली के हाथों की कठपुतली मात्र था। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
31 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय राष्ट्रवाद की जो धारा असहयोग एवं खिलाफत आंदोलनों से निकली थी, वह नेहरू रिपोर्ट पर सर्वसहमति के अभाव में सतत् नहीं रह सकी। नेहरू रिपोर्ट की अनुशंसाओं के आधार पर कथन की विवेचना कीजिये।
30 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पश्चिम और दक्षिण भारत में धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आंदोलनों का प्रसार तथा उनका स्वरूप उत्तर भारत से काफी हद तक भिन्नता दर्शाता है। कथन की सकारण विवचेना करें।
28 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कई महत्त्वपूर्ण मोर्चों पर असफल रहनेे के बावजूद स्थायी बंदोबस्त एक प्रगतिशील व्यवस्था थी। टिप्पणी करें।
27 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अंग्रेज़ों ने जिस प्रक्रिया से भारत को उपनिवेश में बदलकर उसका शोषण किया, उसी प्रक्रिया ने उन कारणों को भी जन्म दिया जो उस सत्ता के विरुद्ध शुरू हुए विभिन्न जन-विद्रोहों के पीछे निहित थे। विवेचना करें।
26 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत सामाजिक संरचना में मौलिक परिवर्तन दर्ज किये गए, जिनमें कला एवं साहित्य के क्षेत्र में हुए परिवर्तन उल्लेखनीय थे। स्पष्ट करें।
25 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
इटली एवं जर्मनी में फासिस्ट शक्तियों का उदय तत्कालीन परिस्थितियों की एक अपरिहार्य परिणति थी। विवेचना कीजिये।
24 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में संपन्न औद्योगिक क्रांति को संभव बनाने में वैज्ञानिक आविष्कारों एवं तकनीकी परिवर्तनों की भूमिका का परीक्षण करें।
23 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अभिवृत्ति एवं सिद्धांतों के मध्य संघर्ष ने अमेरिकी समाज को क्रांतिमय बना दिया। टिप्पणी करें।
21 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
चार्टिस्ट आंदोलन राजनीतिक सुधारों के वेश में सामाजिक क्रांति का प्रयत्न था। व्याख्या करें।
20 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गांधीवादी राजनीति ने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष को आदर्शवाद की परिधि में लाकर इसे एक नया आयाम प्रदान किया जहाँ समाज के सभी वर्ग आंशिक तौर पर एक-दूसरे से जुड़ सकते थे। आलोचनात्मक परीक्षण करें।
16 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘मैकाले ने भारत में न केवल अंग्रेज़ी शिक्षा की मज़बूत नींव में रखी बल्कि युवा मस्तिष्क को ज्ञान के माध्यम से प्रेरित कर सामाजिक सुधार आंदोलनों को भी दृढ़ किया।’ चर्चा करें।
14 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'किसी राष्ट्र के लिये स्वाधीनता सर्वोपरि है; इस मूलमंत्र को नवयुवाओं की नसों में प्रवाहित कर,राष्ट्र के युवकों के लिये आज़ादी को आत्मप्रतिष्ठा का प्रश्न बना देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने स्वाधीनता महासंग्राम के महायज्ञ में प्रमुख पुरोहित की भूमिका निभाई। टिप्पणी कीजिये।
11 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"अगर इंग्लैंड, फ्राँस और रूस एक साथ मिलकर शांति के पक्ष में खड़े हो जाते तो नाजी ताकत को रोका जा सकता था, लेकिन फ्राँस और ब्रिटेन को हिटलर का साथ ज़्यादा पसंद था।" टिप्पणी कीजिये।
09 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
रवीन्द्रनाथ टैगोर तथा महात्मा गांधी दोनों महान सुधारक थे एवं टैगोर, गांधीजी की नेतृत्व क्षमता के बड़े प्रशंसक थे, तथापि कई मुद्दों पर टैगोर की गांधीजी से गंभीर मतभिन्नता थी। विश्लेषित करें।
06 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्लासी से विभाजन तक भारत के प्रति अंग्रेज़ों के कार्यक्रम, नीतियाँ और दृष्टिकोण न केवल घरेलू कारकों से निर्धारित होते थे बल्कि इन्हें अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के आयामों ने भी लगातार आकार दिया। टिप्पणी करें।
04 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अफगानिस्तान के प्रति ब्रिटिश ‘कुशल अकर्मण्यता’ की नीति 1860 के दशक में अफगानिस्तान में चल रही आंतरिक राजनीतिक उठा- पटक के प्रति ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा अपनाई गई कपटपूर्ण उदासीनता की प्रवृत्ति पर आधारित थी। चर्चा करें।
03 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
बिस्मार्क की विदेश नीति उस समय तक सफल रही जब तक वह जर्मनी का चांसलर रहा। आलोचनात्मक विश्लेषण करें।
02 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में भारत की व्यापार प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ। इन परिवर्तनों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर इनके प्रभावों का वर्णन करें।
29 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘भारत और पाकिस्तान की वर्तमान दशाओं का मूल कारण वास्तव में नेहरू तथा जिन्ना के व्यक्तित्व में ढूंढा जा सकता है; टिप्पणी कीजिये।
25 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
शीत युद्ध से आप क्या समझते हैं? इसके उद्भव के कारणों का परीक्षण करते हुए शीत युद्ध के दौरान घटित प्रमुख घटनाओं का विवरण दीजिये ।
17 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास