- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
- कर्रेंट अफेयर्स
- डाटा इंटरप्रिटेशन
कुल प्रश्नों की संख्या : 439
-
“अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम ने यूरोप को और साथ में अमेरिका को भी रूपातंरित किया था।” टिप्पणी करें।
26 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या आप इस मत से सहमत हैं की ‘बिस्मार्क की विदेश नीति ने यूरोप में राजनीतिक गुटबंदी का एक ऐसा माहौल तैयार कर दिया जिसने प्रथम विश्व युद्ध को अवश्यंभावी बना दिया।’ टिप्पणी करें ।
15 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'जिस प्रकार की विविधता, कलात्मकता तथा गुणवत्ता हमें गुप्तकालीन सिक्कों में देखने को मिलती है बाद के कालों में उसका अभाव देखने को मिलता है।' स्पष्ट करें।
19 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'न केवल आक्रमण बल्कि भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर मंगोलों की मौजूदगी भर ने दिल्ली सल्तनत को अनेक रूपों में गंभीरतापूर्वक प्रभावित किया।' चर्चा करें।
14 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आप इस मत से कहां तक सहमत हैं कि एक व्यक्तिगत ईश्वर के प्रति निष्ठा ही भक्ति आंदोलन का मूल थी। चर्चा करें।
09 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आप इस मत से कहाँ तक सहमत हैं कि पाल, प्रतिहार एवं राष्ट्रकूट यद्यपि एक बड़ा साम्राज्य स्थापित करने में सफल न हो सके किंतु तत्समय उत्पन्न परिस्थितियों से उपजे शून्य को भरने में अवश्य सफल हुए।
05 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्ण-व्यवस्था पर गांधी व अंबेडकर के मध्य क्या मतभेद थे। चर्चा करें।
19 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पूना समझौते के प्रावधानों पर प्रकाश डालें इसने दलितों की स्थिति को किस प्रकार प्रभावित किया। चर्चा करें।
14 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उत्तर मौर्यकाल में प्रदेश-पारीय एवं महाद्वीप-पारीय व्यापार का भारत के सामाजिक और प्राकृतिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा? (250 शब्द )
14 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
डा. अंबेडकर का योगदान केवल संविधान निर्माण तक ही सीमित नहीं था बल्कि सामाजिक व राजनैतिक स्तर पर भी उन्होंने अपना अमूल्य योगदान दिया। असमानता दूर करने के लिये अंबेडकर द्वारा प्रस्तुत के सुझावों की चर्चा करें।
10 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्व युद्ध के बाद सामाजिक संरचना में मौलिक परिवर्तन देखे गए, जिनमें से कला एवं साहित्य के क्षेत्र में हुए परिवर्तन उल्लेखनीय थे। स्पष्ट करें।
08 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘मीमांसा दर्शन तर्कपूर्ण चिंतन, विवेचन तथा अनुप्रयोग की कला है।’ कथन को स्पष्ट करते हुए इस दर्शन के प्रमुख तत्त्वों की चर्चा करें।
07 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कई महत्त्वपूर्ण मोर्चों पर असफल रहनेे के बावजूद स्थायी बंदोबस्त एक प्रगतिशील व्यवस्था थी। टिप्पणी करें।
03 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अमेरिका की क्रांति उपनिवेशों और मातृ राज्य में मौलिक मतभेदों के कारण हुई। यद्यपि यह संग्राम आर्थिक हितों के संघर्ष के कारण उत्प्रेरित हुआ था, तथापि सामाजिक और राजनीतिक कारक भी समान रूप से उत्तरदायी थे। टिप्पणी करें।
25 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में संपन्न औद्योगिक क्रांति को संभव बनाने में वैज्ञानिक आविष्कारों एवं तकनीकी परिवर्तनों की भूमिका का परीक्षण करें।
22 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘इटली एवं जर्मनी में फासिस्ट शक्तियों का उदय तत्कालीन परिस्थितियों की एक अपरिहार्य परिणति थी।’ विश्लेषण कीजिये।
20 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘‘वि-औपनिवेशीकरण से पूर्व उपनिवेश एक आरोपित प्रक्रिया थी, लेकिन बाद के काल में ऐच्छिक रूप से उपनिवेशवाद को स्वीकार किया जाने लगा’’ टिप्पणी करें।
13 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘सोवियत संघ के विघटन के पश्चात् वैश्विक व्यवस्थाओं का झुकाव अमेरिका की ओर अधिक दिखाई देता है’ विश्लेषण करें।
10 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘‘स्वेज नहर के राष्ट्रीयकरण ने मिस्र के आर्थिक एवं सामरिक विकास में अभूतपूर्व भूमिका अदा की थी।’’ टिप्पणी करें।
25 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् वैश्विक स्तर पर हुए बदलावों में राजनीतिक ध्रुवीकरण प्रमुख था।’ चर्चा कीजिये।
23 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘चार्टिस्ट आंदोलन में न सिर्फ राजनीतिक सुधारों के अपितु सामाजिक क्रांति के भी बीज तत्त्व निहित थे।’ विश्लेष्ण करें।
20 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आप इस विचार को कि गुप्तकालीन सिक्काशास्त्रीय कला की उत्कृष्टता का स्तर बाद के समय में देखने को नहीं मिलता, किस प्रकार सिद्ध करेंगे?
19 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
संगम साहित्य में प्राचीन तमिल देश के समाज व संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है। विश्लेषण कीजिये।
05 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
द्वितीय विश्वयुद्ध में अधिनायकवादी विचारधाराओं ने राष्ट्रों को एकीकृत रूप प्रदान किया, जिससे एक वैचारिक साम्यता एवं टकराव उत्पन्न हुआ। स्पष्ट करें।
26 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्राचीन तथा मध्यकालीन शासकों द्वारा संगीत के संरक्षण तथा प्रोत्साहन ने भक्ति परंपरा को जीवंत बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षण करें।
19 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
समानता. स्वतंत्रता एवं भातृत्व ने फ्रांसीसी क्रांति के प्रथम चरण और साथ ही द्वितीय चरण को भी नेतृत्व प्र्दान किया टिप्पणी करें।
12 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘हिटलर की विदेश नीति ने ही विश्वयुद्ध की आशंका को जन्म दिया।’ टिप्पणी कीजिये।
11 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय पुनर्जागरण 19वीं शताब्दी को एकीकृत होते भारत के रूप में प्रस्तुत करने में सफल रहा। क्यों?
07 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान हुई सामाजिक तथा आर्थिक क्षति की भरपाई आने वाले कई वर्षों तक नहीं की जा सकी।’ विश्लेषण कीजिये।
06 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यह कहना कहाँ तक तर्क संगत होगा कि वैदिकोत्तर काल की अर्थव्यवस्था में हुए परिवर्तनों ने भारत में नए धार्मिक आंदोलनों को जन्म दिया था?
30 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास