- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 545
-
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी सौभाग्य योजना के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए संभावित लाभों पर प्रकाश डालें ।
12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यद्यपि स्थिर रूप से ग्रामीण-से-ग्रामीण क्षेत्र में प्रवासन किसी अन्य प्रकार के प्रवासन की तुलना में अधिक सामान्य है। भारत में प्रवासन की नई प्रवृत्तियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
10 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
तीव्र शहरीकरण अपने साथ प्रचुर मात्रा में चुनौतियाँ लाता है, ‘नया विकास एजेंडा’ इन चुनौतियों का किस प्रकार स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामना करता है?
09 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
महान भारतीय मैदान की भौतिक दशाएँ संसार के अन्य भागों से कम बेहतर नहीं हैं, फिर भी यहाँ खाद्यान्न की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता एवं कृषि दक्षता निम्नतर बनी हुई है। विवेचना करें।
05 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत का पशुपालन क्षेत्र सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा का प्रमुख घटक होते हुए भी बहुविध कारणों से अपनी क्षमताओं का सम्यक दोहन नहीं कर पाता है। उक्त कथन की व्याख्या करते हुए इस क्षेत्र के उन्नयन हेतु उपाय सुझाएँ।
03 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषकों की आय को दोगुनी करने के सरकार के प्रयासों को साकार करने में बागवानी क्षेत्र किस प्रकार सहायक हो सकता है? साथ ही बागवानी क्षेत्र में उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
28 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हरित लेखांकन से आप क्या समझते हैं? भारत में अर्थव्यवस्था के विकास को इससे जोड़कर देखा जाना क्यों आवश्यक है?
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यह कहना कहाँ तक उचित होगा कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) विकसित देशों को विकासशील देशों के साथ व्यापारिक संबंधों में वरीयता प्रदान करता है। अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उदारीकरण ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये जहाँ अनेक अवसर खोले हैं, वहीं कुछ चुनौतियाँ भी उत्पन्न की हैं। भारत अभी भी उदारीकरण का उपयुक्त लाभ नहीं उठा पाया है। समालोचनात्मक परीक्षण करें।
26 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"एफ.डी.आई. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, साथ ही वित्तीय स्थिरता, विकास और संवृद्धि की एक निश्चित अवस्था प्राप्त करने में भी मदद करता है।" इस वक्तव्य के संदर्भ में विभिन्न सरकारी पहलों की चर्चा कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भुगतान शेष के अर्थ को स्पष्ट करते हुये इसके असंतुलन के प्रमुख कारणों की चर्चा करें?
20 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान समय में विश्व के कई विकसित देशों ने आयात को हतोत्साहित करने के लिये संरक्षणवादी उपाय शुरू
19 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपकी राय में कौन-सा एक बेहतर विकल्प है- राज्य आधारित या बाज़ार आधारित? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दें।
18 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत जैसे विशाल देश में जहाँ व्यापक स्तर पर असमानताएँ मौजूद है समावेशी विकास को किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है? उपयुक्त रणनीति सुझाइये।
17 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या ऐसा कहा जा सकता है कि भारत में दलहन के उत्पादन की निम्नतर स्थिति इसकी प्रतिकूल भौतिक दशा का परिणाम है? दलहन उत्पादन की दशाओं एवं क्षेत्रों को बताते हुए इसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
16 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सतत् पोषणीय विकास की संकल्पना को परिभाषित करते हुए सतत् पोषणीय विकास को बढ़ावा देने वाले उपायों की चर्चा करें।
15 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ब्लॉकचेन तकनीक को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिये एक क्रांतिकारी तकनीक माना जा रहा है। स्पष्ट करें।
14 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मानसून भारत की अर्थव्यवस्था और बेहतर जीवन के निर्धारण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौसम विभाग द्वारा किये जाने वाले मानसून पूर्वानुमान के संबंध में महत्त्वपूर्ण पहलुओं की चर्चा करें।
13 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अर्थव्यवस्था के विकास में पर्यटन के महत्त्व को रेखांकित करते हुए इस क्षेत्र के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
11 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ई-कृषि ग्रामीण भारत के रूपांतरण में सहायक है तथा यह ‘डिजिटल डिवाइड’ के अंतराल को डिजिटल तकनीक के माध्यम से पाटने में सक्षम है। उक्त कथन के संदर्भ में सरकार की विभिन्न पहलों की चर्चा कीजिये।
10 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
न्यूनतम समर्थन मूल्य की अवधारणा के पक्ष एवं विपक्ष में तर्कों को प्रस्तुत करें तथा यह बताइये कि यह कहाँ तक यह किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सफल रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने के लिये कौन-से कदम उठाने की आवश्यकता है?
09 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अनुबंध कृषि से आप क्या समझते हैं? इसके महत्त्व एवं इसके समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
08 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में सरकार द्वारा उर्वरकों पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के रूप में सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया। उर्वरकों पर दिया जाने वाला DBT अन्य DBT से किस प्रकार भिन्न है? इसके लाभ तथा इससे संबंधित चुनौतियों पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।
07 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
तमाम प्रयासों के बाद भी कुपोषण भारत में एक बड़ी समस्या के रूप में मौजूद है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन’ के आरंभ को मंजूरी प्रदान की गई है। इसकी संक्षिप्त चर्चा करते हुए स्पष्ट करें कि यह किस प्रकार देश में कुपोषण के नियंत्रण में सहायक होगा?
07 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"सरकार के दृष्टिकोण एवं आर्थिक दृष्टि से व्यापार नीति का संतुलन उभरते व्यापार निर्यात तंत्र के अभिन्न हिस्से हैं।” ऊपर दिये गए वक्तव्य के संदर्भ में सरकार की रणनीति के साथ चुनौतियों की भी चर्चा कीजिये।
06 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना संपूर्ण सिंचाई आपूर्ति श्रृंखला, जल संसाधन, वितरण नेटवर्क और खेत-स्तरीय अनुप्रयोग समाधान विकसित करके सूखे की समस्या से स्थायी निजात दिलाने में सक्षम है।’’ कथन के संदर्भ में योजना की चर्चा करें।
26 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत राज्य वन रिपोर्ट पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्त्व की चर्चा करे
16 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा विदेशी व्यापार नीति (2015-20) की मध्यावधि समीक्षा प्रस्तुत की गई। इसके महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए इसकी प्रभाविता पर विचार करें।
12 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
शहरी प्रवास के कारण गाँवों में कृषि कार्यों में महिलाओं की भूमिका में वृद्धि हुई है। भारत में कृषि क्षेत्र में महिलाओं के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि इस क्षेत्र में महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिये किन उपायों पर बल दिया गया है?
10 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘संभार कार्य निष्पादन सूचकांक’ में भारत की स्थिति का उल्लेख करते हुए संभार तंत्र विकास के महत्त्व को दर्शाएँ इससे संबंधित चुनौतियों तथा उनके समाधान हेतु सुझाई गई कार्य-योजना पर प्रकाश डालें।
08 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था