- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 544
-
“रोज़गार सृजन किसी भी वास्तविक लोकतंत्र के लिये चुनौती है।” इस कथन के संदर्भ में रोज़गार सृजन के आँकड़े और भारतीय अर्थव्यवस्था की वस्तुस्थिति की समीक्षा कीजिये।
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में रुपए के मूल्य में गिरावट के कारणों की चर्चा करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को स्पष्ट करें।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नई आर्थिक नीति से आप क्या समझते हैं? वर्तमान में इसकी सफलता पर चर्चा करते हुए इसके तहत अपनाए गए सुधारों को स्पष्ट करें।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
करेंसी डेरिवेटिव क्या है? इसकी लोकप्रियता के कारणों पर चर्चा करते हुए बताएँ कि इसके साथ व्यापार कैसे संभव है?
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ज़ीरो बजट नेचुरल फार्मिंग क्या है? इसके उद्देश्यों की चर्चा करते हुए इससे होने वाले लाभों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सतत् गतिशीलता मानव का स्वभाव है और पर्यटन इसकी अभिव्यक्ति। इस कथन पर चर्चा करते हुए भारत के पर्यटन उद्योग के विकास हेतु बनी नीतियों एवं योजनाओं की समीक्षा कीजिये।
09 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“भारत 100% ग्रामीण विद्युतीकरण के साथ विद्युत का शुद्ध अधिशेष वाला और निर्यातक देश बन गया है, लेकिन फिर भी देश में ऊर्जा निर्धनता की स्थिति बरकरार है।” तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
07 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में भारत के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को निम्न मध्य आय वाले देशों से कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारणों तथा इस क्षेत्र में सुधार की संभावनाओं पर चर्चा करें।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या आप मानते है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विकास के पथ पर अग्रसर है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
30 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में किसानों की उत्पादन संबंधी समस्याओं के संदर्भ में न्यूनतम समर्थन मूल्य एक प्रभावी कदम सिद्ध हो रहा है। विवेचना कीजिये।
20 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में घरेलू क्षेत्र में तिलहन की कीमतों में उदासीनता देखी जा रही है। इसके कारणों की चर्चा करते हुए इस क्षेत्र की समस्याओं तथा उनके निदान के उपायों की चर्चा कीजिये।
19 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
डिजिटल क्रांति क्या है? इस क्षेत्र की चुनौतियों तथा इनसे निपटने के प्रयासों की स्पष्ट चर्चा कीजिये।
13 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बैड-बैंक से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित समस्याओं तथा उनके निदान के उपायों की चर्चा कीजिये।
11 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में वृद्धि की गई है। अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को रेखांकित करते हुए रेपो दर और मुद्रास्फीति के संबंध को स्पष्ट कीजिये।
09 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि कल्याण अभियान किसानों के विकास के लिये उठाया गया भारत सरकार का एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इस कथन की समीक्षा कीजिये।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘जैव ईंधन को वर्तमान में ऊर्जा आवश्कताओं को पूरा करने का एक सक्षम साधन माना जा रहा है।‘इस कथन के अलोक में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत जैव ईंधन नीति, 2018 से होने वाले संभावित लाभों की चर्चा करें।
30 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गैर-निष्पादनकारी संपत्ति (NPA) के वर्गीकरण को समझाएँ तथा कृषि क्षेत्रक ऋणों में गैर-निष्पादनकारी संपत्ति की वृद्धि के कारणों को उजागर करते हुए हाल के दिनों में गैर-निष्पादनकारी संपत्ति (NPAs) से निपटने हेतु सरकार के कदमों को रेखांकित कीजिये।
25 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार उपभोक्ता बाजार है और इसमें दुनिया का सफलतम दूरसंचार बाजार बनने की क्षमता है। इस कथन के संदर्भ में राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति, 2018 की उपयोगिता तथा महत्त्व पर चर्चा करें।
23 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में बैंकों की हालत सुधारने के संदर्भ में चर्चा में रहा ‘प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन’ अर्थात् पीसीए क्या है? किन बैंकों को इसके दायरे में रखा जाता है तथा इससे बैंक किस तरह प्रभावित होते हैं? स्पष्ट करें।
21 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान परिदृश्य में भारतीय कृषि का भले ही आज़ादी के बाद सकल घरेलू उत्पाद में योगदान बढ़ा है, लेकिन इसी अनुपात में उसकी चुनौतियां भी बढ़ी हैं, आज भी खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण रोज़गार, पर्यावरण तकनीक, मृदा संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भारतीय कृषि मौन है। चर्चा करें।
19 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केंद्र सरकार ने आर्थिक जालसाज़ी करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये भगोड़ा आर्थिक अपराध विधेयक, 2018 पेश किया गया। इसके उद्देश्य तथा प्रभावों की चर्चा कीजिये।
17 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विश्व का प्रमुख कृषि उत्पादक देश होने के बावजूद प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के विश्व व्यापार में भारत की कुल हिस्सेदारी मात्र 1.6% है । भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए इस उद्योग के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का वर्णन करें।
14 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
स्वतंत्रता के बाद से वर्तमान समय तक भूमि सुधार कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इसके पीछे निहित कारणों को बताते हुए, इस समस्या के समाधान हेतु अपने सुझाव दीजिये।
12 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
देश में बेरोज़गारी की समस्या को हल करने के उद्देश्य से शुरू की गई मुद्रा योजना भी अन्य योजनाओं की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती हुई प्रतीत हो रही है। टिप्पणी कीजिये।
11 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या डिजिटल इंडिया अभियान ,एक डिजिटल रूप से सशक्त समाज को विकसित करने के साथ-साथ सरकारी विभागों और भारत के नागरिकों को डिजिटल रूप से एकीकृत करने में सक्षम है ? चर्चा करें।
10 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय अर्थव्यवस्था ने वर्तमान में चीन की मंदी, कमोडिटी की कीमतों में गिरावट और पश्चिमी दुनिया के अधिकांश देशों में जारी आर्थिक स्थिरता के बावजूद अपने हालिया आर्थिक सुधारों की वजह से वृद्धि दर को बनाए रखा है, लेकिन अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था को साध्य तक पहुँचने हेतु आर्थिक सुधारों के सन्दर्भ में काफी लम्बा सफर तय करना बाकी है। क्या आप सहमत हैं?
07 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘सामाजिक संजाल स्थल’ (social networking sites) क्या होता हैं और इन स्थलों से क्या सुरक्षा उलझनें प्रस्तुत होती हैं?
16 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्रिप्टोकरेंसी से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित समस्याओं तथा समाधानों की चर्चा करें।
14 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में कृषि में जोखिम की स्थितियों को स्पष्ट करते हुए, एकीकृत खेती के लाभों पर प्रकाश डालें।
13 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी सौभाग्य योजना के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए संभावित लाभों पर प्रकाश डालें ।
12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था