- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 176
-
उत्तर प्रदेश के किसी ज़िले में आप पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। इस ज़िले में आप हाल ही में गैंगस्टर से नेता बने एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में हुई हत्या के बाद उत्पन्न चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहे हैं। यह गैंगस्टर अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखता था। इस घटना के कैमरे में लाइव घटित होने के कारण इसे न केवल सांप्रदायिक रंग मिला बल्कि इन फुटेज के सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर साझा हो जाने के कारण मृतक के समर्थकों द्वारा व्यापक स्तर पर इस संबंध में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस हमले के तुरंत बाद हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के कारण ज़िले में साम्प्रदायिक दंगे की आशंका भी जताई जा रही है।
28 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
इससे पुलिस विभाग पर इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने तथा दोषियों को सजा दिलाने के लिये भारी राजनीतिक दबाव बना हुआ है। इसके अतिरिक्त गैंगस्टर की सुरक्षा के लिये तैनात अधिकारियों द्वारा किये गए सुरक्षा उपायों पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसके कारण सुरक्षा में चूक हुई है।
इस संदर्भ में एक पुलिस अधिकारी के रूप में राजनीतिक दबाव से निपटने, निष्पक्ष जाँच करने, न्याय सुनिश्चित करने और सुरक्षा में चूक से संबंधित मुद्दों को हल करने में आपके कर्त्तव्य और जिम्मेदारियाँ क्या हैं? -
आप एक ऐसे ज़िले के IAS अधिकारी हैं जिसे फसल खराब होने के कारण अधिक किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या के लिये जाना जाता है। इस क्रम में सरकार ने इस ज़िले पर विशेष ध्यान देते हुए किसानों की सहायता के लिये कई योजनाएँ और नीतियाँ लागू की हैं। हालाँकि इन प्रयासों के बावजूद आत्महत्याओं की संख्या में कमी नहीं आई है और यहाँ की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है।
प्रभावित गाँवों में से किसी एक के नियमित दौरे के दौरान आप एक किसान से मिलते हैं जो आपको यह बताता है कि स्थानीय अधिकारी सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली राहत प्रदान करने के लिये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। वह आपको यह भी बताता है कि स्थानीय अधिकारी परियोजनाओं की लागत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के साथ भ्रष्टाचार में भी संलग्न हैं। किसान आपको बताता है कि उसने अपनी सारी बचत को पहले ही खराब हो गई अपनी फसलों पर व्यय कर दिया है और अब वह और रिश्वत नहीं दे सकता है।
आप जानते हैं कि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से राजनीतिक दबाव के साथ आपके खिलाफ विपरीत प्रतिक्रिया हो सकती है जिससे आपका करियर भी खतरे में पड़ सकता है। हालाँकि आपको यह भी आभास है कि यदि आप कुछ नहीं करते हैं तो यह स्थिति बिगड़ने के साथ अधिक से अधिक लोगों की जान जाती रहेगी।
इस स्थिति में आप क्या करेंगे? लोगों की सेवा करने के क्रम में आप अपने करियर और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े संभावित जोखिमों और अपने कर्त्तव्यों के बीच किस प्रकार संतुलन स्थापित करेंगे?
21 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आप एक ऐसे कस्बे/शहर के मेयर हैं जहाँ हाल ही में कुत्तों के काटने के मामलों में वृद्धि देखी गई है। स्थानीय समुदाय अपने बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और इस संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। महापौर के रूप में आप इस मुद्दे को हल करने और समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये ज़िम्मेदार हैं।
इस मामले की जाँच करने पर आपको पता चला है कि इस क्षेत्र के कई कुत्ते आवारा हैं और यह कुछ ऐसे लोगों के हैं जो इनकी उचित देखभाल नहीं करते हैं। आपने यह भी पाया कि हाल के वर्षों में स्थानीय कुत्तों की आबादी में काफी वृद्धि हुई है और इसकी निगरानी या नियंत्रण के लिये कोई प्रभावी प्रणाली का भी अभाव है।
उपर्युक्त स्थिति में आप क्या करेंगे?
14 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आप वित्त मंत्रालय में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी हैं। आप वित्तीय लेन-देन की समीक्षा और अनुमोदन के लिये ज़िम्मेदार हैं। एक दिन आपको एक विदेशी बैंक खाते में एक बड़ी राशि स्थानांतरित करने के अनुमोदन हेतु एक अनुरोध प्राप्त होता है। यह अनुरोध आपके मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया गया है। आप इस अनुरोध के बारे में संदिग्ध हैं और आपने अपने अधिकारी से यह बताने के लिये कहा कि यह राशि क्यों स्थानांतरित की जा रही है। अधिकारी आपको बताता है कि यह धन एक गुप्त परियोजना के लिये है जिसको सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। आप इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं और अधिकारी से इस संबंध में और अधिक जानकारी प्रदान करने के लिये कहते हैं। अधिकारी आपको अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने से मना करता है और आपको बताता है कि आपको धन के हस्तांतरण की स्वीकृति देनी होगी अन्यथा आपको नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
प्रश्न. इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिये?
07 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
नीला (एक सिविल सेवक) को एक दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्र में ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाता है। यह क्षेत्र कई चुनौतियों (जैसे कि अपर्याप्त बुनियादी ढाँचा, उच्च बेरोज़गारी दर और बुनियादी सुविधाओं तक पहुँच की कमी) का सामना कर रहा है। इस क्षेत्र की आदिवासी आबादी अपनी आजीविका के लिये मुख्य रूप से खेती और वन उपज पर निर्भर है। हालाँकि औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण इनके भूमि क्षेत्र और जंगलों में बड़े निगमों द्वारा खनन एवं वनों की कटाई करने से स्थानीय आबादी का विस्थापन होने के साथ उनकी आजीविका का नुकसान हो रहा है।
ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में नीला को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने और इस क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने का कार्य सौंपा गया है। वह निगमों द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं के सुचारू संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिये भी जिम्मेदार है जिससे स्थानीय लोगों के लिये निवेश और नौकरी के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
हालाँकि इस क्षेत्र में कुछ और समय बिताने के बाद नीला को पता चलता है कि यह परियोजनाएँ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को क्षति पहुँचाने के साथ आदिवासी लोगों के अधिकारों का उल्लंघन कर रही हैं। नीला को यह भी पता चलता है कि यह निगम भ्रष्ट आचरण में लिप्त हैं और सस्ते श्रम के रूप में स्थानीय लोगों का शोषण कर रहे हैं। दूसरी ओर नीला यह भी समझती हैं कि स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार हेतु इस क्षेत्र में तत्काल निवेश के माध्यम से नौकरी के अवसरों को सृजित करने की आवश्यकता है।ऐसी स्थिति में नीला को क्या करना चाहिये? नीला की निर्णय निर्माण प्रक्रिया किन नैतिक सिद्धांतों से प्रेरित होनी चाहिये?
31 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आप एक राज्य के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक सरकारी अधिकारी हैं और आपको पता लगता है कि सरकारी अस्पतालों को आपूर्ति की जाने वाली दवाएँ अच्छी गुणवत्ता की नहीं हैं। इस संबंध में और जानकारी प्राप्त करने के क्रम में आपको पता चला कि इस प्रकार की खराब गुणवत्ता वाली दवाईयों को उच्च मूल्य पर खरीदने के लिये दवाइयों से संबंधित खरीद विभाग द्वारा दवा कंपनियों से घूस ली जा रही है। आप इस बात को अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताते हैं लेकिन भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के कारण यह इस संदर्भ में कोई भी कार्रवाई करने से बचते हैं।
24 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
इस स्थिति में आप क्या करेंगे? -
आप एक ऐसे विकासशील देश में भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी के रूप में नियुक्त हैं जो मानवाधिकारों के उल्लंघन और भ्रष्टाचार के लिये जाना जाता है। आपका कार्य भारत के हितों का प्रतिनिधित्व करना और संबंधित देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना है। हालाँकि आपको पता चलता है कि इस देश की सरकार कई अनैतिक प्रथाओं में शामिल है जिसमें राजनीतिक स्तर पर भ्रष्टाचार, मीडिया पर सेंसरशिप तथा विदेशी सहायता का दुरूपयोग करना शामिल है।
एक दिन आप अपने दूतावास से एक गोपनीय रिपोर्ट प्राप्त करते हैं जिससे मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी तथा आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने सहित अवैध गतिविधियों में संबंधित देश की सरकार की भागीदारी की पुष्टि होती है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ भारतीय कंपनियाँ इन अवैध गतिविधियों में अप्रत्यक्ष रूप से धन और अन्य संसाधन प्रदान करने के रूप में शामिल हैं।
इस परिदृश्य में एक IFS अधिकारी के रूप में आप क्या करेंगे तथा आप अपने कार्यों को नैतिक रूप से किस प्रकार उचित ठहराएंगे?
17 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आप एक ऐसे सूखाग्रस्त क्षेत्र के ज़िला कलेक्टर हैं जहाँ के किसान फसल की विफलता और कर्ज से पीड़ित हैं। आपको इस क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण, ऋण माफी और रोज़गार सृजन योजनाओं जैसे राहत उपाय करने के लिये राज्य सरकार द्वारा धन आवंटित किया गया है।
10 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
हालाँकि आपको पता चलता है कि कुछ स्थानीय राजनेता और अधिकारी इस धन को अपने व्यक्तिगत लाभ हेतु उपयोग करने में शामिल हैं। इन लोगों के द्वारा कुछ ईमानदार कर्मचारियों को धमकी दी गई है जिन्होंने इनके भ्रष्टाचार को उजागर करने की कोशिश की है।
आपके पास इन भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सबूत हैं लेकिन आप यह भी जानते हैं कि इनके मजबूत राजनीतिक संबंध होने के साथ इस क्षेत्र में इनका काफी प्रभाव भी है।
प्रश्न. इस स्थिति में आप क्या करेंगे? -
आप खाद्य वितरण योजनाओं से संबंधित एक सरकारी विभाग में कनिष्ठ अधिकारी हैं। आप एक ऐसे वरिष्ठ अधिकारी के अधीन कार्य कर रहे हैं जो अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी के लिये लोकप्रिय है। हालाँकि एक दिन आपको कुछ ऐसे दस्तावेज़ मिलते हैं जिनसे आपको पता चलता है कि आपके वरिष्ठ अधिकारी द्वारा योजनाओं के लिये आवंटित धन का अपने निजी इस्तेमाल हेतु उपयोग किया जा रहा है। आप इस जानकारी से हैरान और भ्रमित हैं।
इस स्थिति में आप क्या करेंगे और क्यों?
03 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आप एक ऐसे प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संगठन के वरिष्ठ कार्यकारी हैं जिसने हाल ही में रोगियों के निदान और उपचार में डॉक्टरों की सहायता हेतु एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली की शुरुआत की है। इस प्रणाली में रोगी से संबंधित डेटा का विश्लेषण करने, पैटर्न की पहचान करने और परिणामों की भविष्यवाणी करने के लिये मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग किया जाता है। इसे रोगी से संबंधित परिणामों में सुधार करने एवं लागत कम करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
हालांकि यह प्रणाली हाल ही में ऐसे मीडिया, रोगी समूहों और नियामक तंत्र के जाँच के दायरे में रही है जो स्वास्थ्य देखभाल में एआई का उपयोग करने के नैतिक प्रभावों के बारे में चिंतित हैं। इसमें ऐसी चिंताएँ शामिल हैं कि यह प्रणाली पक्षपाती हो सकती है क्योंकि डेटा आधारित होने के कारण इसका सभी रोगियों के संदर्भ में सामान परिणाम नहीं हो सकता है। इसमें रोगियों की गोपनीयता और स्वतंत्रता के बारे में भी संभावित चिंताएँ निहित हैं, क्योंकि इसमें इनका डेटा इनकी स्पष्ट सहमति के बिना एकत्र और विश्लेषित किया जा रहा है।
आपको इन नैतिक चिंताओं को दूर करने के साथ यह सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है कि स्वास्थ्य सेवा संगठन जिम्मेदार और नैतिक तरीके से संचालित हो रहा है।एआई प्रणाली में विद्यमान पक्षपात को दूर करने और यह सुनिश्चित करने के लिये कि यह पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से संचालित है,आप क्या कदम उठाएँगे ?
24 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
श्रद्धा शर्मा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में एक वरिष्ठ सिविल सेवक हैं। वह पिछले 20 वर्षों से सेवारत हैं और इन्हें ईमानदार, सक्षम और निष्पक्ष सिविल सेवक के रूप में जाना जाता है। इनके विभाग को एक बड़े निगम को पर्यावरणीय मंजूरी देने का काम सौंपा गया है जो एक वन क्षेत्र में नया कारखाना स्थापित करना चाहता है।
श्रद्धा शर्मा इस बात से अवगत हैं कि इस परियोजना के गंभीर पर्यावरणीय प्रभाव हो सकते हैं जिसमें वनों की कटाई, जैव विविधता की हानि और प्रदूषण होना शामिल हैं। वह यह भी जानती हैं कि इस निगम का देश के अन्य भागों में पर्यावरणीय मानदंडों और विनियमों का उल्लंघन करने का इतिहास रहा है।
श्रद्धा शर्मा पर इस निगम की ओर से मंजूरी देने का काफी दबाव बना हुआ है क्योंकि इससे हजारों रोज़गार सृजित होने के साथ निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। दूसरी ओर इन पर पर्यावरण कार्यकर्ताओं और गैर सरकारी संगठनों का भी काफी दबाव बना हुआ है जो संभावित पर्यावरणीय और अन्य सामाजिक नुकसानों का हवाला देते हुए इस मंजूरी को अस्वीकार करने का आग्रह कर रहे हैं।
इस संदर्भ में श्रद्धा शर्मा विकास को बढ़ावा देने तथा रोज़गार सृजित करने के रूप में अपने कर्त्तव्य और पर्यावरण तथा स्थानीय समुदायों के हितों की रक्षा करने के रूप में अपने कर्त्तव्य के बीच दुविधा का सामना कर रही हैं। इस संदर्भ में इन्हें पर्यावरण मंजूरी देने या न देने का फैसला करना है और इनके इस फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे।
प्रश्न. उपर्युक्त मामले में अपना निर्णय लेने के क्रम में श्रद्धा शर्मा को किन कारकों पर विचार करना चाहिये? इस नैतिक द्वंद के संभावित समाधान क्या हैं और प्रत्येक समाधान में शामिल दुविधाएँ क्या हैं?
17 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आप ग्रामीण विकास मंत्रालय में एक वरिष्ठ सिविल सेवक हैं। मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे रोज़गार गारंटी, आवास और स्वच्छता कार्यक्रमों को लागू करने के लिए ज़िम्मेदार है। ग्रामीण नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आपके व्यक्तिगत मूल्यों और विश्वासों को मंत्रालय के उद्देश्य से जोड़ा गया है।
आपका एक करीबी दोस्त, तरुण, जो एक सफल व्यवसायी है, आपके पास एक संयुक्त उद्यम शुरू करने का प्रस्ताव लेकर आता है। तरुण एक ग्रामीण स्वच्छता परियोजना के लिए बोली लगाना चाहता है जिसकी निविदा वर्तमान में मंत्रालय द्वारा दी जा रही है। इस परियोजना में ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण शामिल है और यह ग्रामीण भारत में स्वच्छता सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार के बड़े मिशन का हिस्सा है।
इस स्थिति में आप क्या करेंगे?
10 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
श्री. सुदर्शन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में कार्यरत अत्यधिक सक्षम और अनुभवी सिविल इंजीनियर हैं। उन्हें राज्य में एक प्रमुख सड़क परियोजना निर्माण की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परियोजना को पूरा करने का ठेका एक निजी कंपनी रूद्र इंक को दिया गया है।
इस परियोजना में रुद्र इंक द्वारा की जा रही कुछ अनियमितताओं के बारे में सुदर्शन को जानकारी है। जिसमें निम्न-मानक सामग्री का उपयोग करना, किये गए कार्य हेतु अधिक शुल्क लेना और परियोजना अनुबंध को बनाये रखने के लिये सरकारी अधिकारियों जैसे श्री. भूषण (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव) को रिश्वत देना शामिल है।इस स्थिति में श्री. सुदर्शन को क्या करना चाहिये? इनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया किन नैतिक सिद्धांतों से प्रेरित होनी चाहिये?
03 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
हाल ही में डिजी बैंक और बायोकॉइन का ऋण धोखाधड़ी का मामला चर्चा में था जिसमें डिजी बैंक द्वारा बायोकॉइन समूह को प्रदान किये गए ऋणों में अनियमितता की गई थी। इसकी सीईओ और प्रबंध निदेशक तीशा वर्मा थीं। वर्मा और उनके परिवार को कथित तौर पर बायोकॉइन समूह को ऋण देने के बदले रिश्वत मिली थी जिससे बैंक की गैर-निष्पादित संपत्ति (NPAs) में वृद्धि होने से 1,730 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके अलावा तीशा वर्मा के पति, बायोकॉइन कंपनी में प्रमुख पद पर थे और इस ऋण से उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से लाभ हुआ था। इस संदर्भ में प्रवर्तन निदेशक को आगे की जाँच करने के लिये कहा जाता है और आप वरिष्ठ अधिकारी के रूप में इसका नेतृत्व कर रहे हैं। इस मामले में तीशा और उनके पति को निर्दोष ठहराने हेतु राजनीतिक दबाव भी डाला जा रहा है।
एक वरिष्ठ प्रवर्तन अधिकारी के रूप में आप इस स्थिति में क्या करेंगे? साथ ही इस प्रकार के नैतिक उल्लंघनों को रोकने के लिये आवश्यक सुझाव दीजिये।
27 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
एक भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी को किसी देश में भारत के राजदूत के रूप में तैनात किया जाता है। इसे भारत के हितों का प्रतिनिधित्व करने और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया है। हालांकि संबंधित देश का मानवाधिकार रिकॉर्ड खराब होने के साथ यहाँ की सरकार पर जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है।
इन अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधियों ने इस IFS अधिकारी से संपर्क किया है और इस संदर्भ में इसने भारत सरकार से सहायता एवं समर्थन का अनुरोध किया है। इन प्रतिनिधियों ने अधिकारी को मानवाधिकार हनन के साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। हालांकि इस अधिकारी को विदेश मंत्रालय द्वारा संबंधित देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने तथा संबंधित सरकार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की सलाह दी गई है।
अगर आप IFS अधिकारी के पद पर होते तो इस स्थिति में आप क्या करते?
13 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
एक सिविल सेवक के रूप में आपको अपने ज़िले के ज़िला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। एक दिन आपको एक स्थानीय एनजीओ से शिकायत मिलती है कि आपके ज़िले के एक दूरस्थ गाँव का एक सरकारी स्कूल छात्रों को उचित सुविधाएँ और बुनियादी ढाँचा प्रदान नहीं कर रहा है। इस एनजीओ ने आपको स्कूल की खराब स्थिति के सबूत के तौर पर तस्वीरें और वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं।
जाँच करने पर आपको पता चलता है कि एनजीओ द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं और आपके ज़िले के स्कूल वास्तव में दयनीय स्थिति में हैं। आपको यह भी पता चलता है कि उनके पास बुनियादी सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, उचित वातावरण और स्वच्छता आदि का भी अभाव है।
इस स्थिति में आप दुविधा में हैं - एक तरफ तो आप तत्काल कार्रवाई द्वारा छात्रों को बेहतर माहौल प्रदान करने के लिये अपने ज़िले के स्कूलों की स्थिति में सुधार करना चाहते हैं। दूसरी ओर आप जानते हैं कि स्कूल की सुविधाओं की सुधार प्रक्रिया में समय और धन की आवश्यकता होगी और आप यह भी सुनिश्चित नहीं हैं कि ज़िले के लिये आवंटित धन इन खर्चों को पूरा करने के लिये पर्याप्त होगा भी या नहीं।
ज़िला कलेक्टर के रूप में आप इस स्थिति में क्या करेंगे?
06 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आपके ज़िले में हुई एक घटना में अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही एक 17 वर्षीय लड़की पर उसके घर के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा एसिड से हमला किये जाने पर आक्रोश फैल गया। इस हमले से उसका चेहरा, गर्दन और आँखें बुरी तरह प्रभावित हुए एवं उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह लड़की बहुत ही सामान्य परिवार से संबंधित है।
इसके अलावा इस घटना से एक बार फिर एसिड हमलों जैसे जघन्य अपराध और इस प्रकार के पदार्थों की सुलभ उपलब्धता पर लोगों का ध्यान गया है। लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और इन्होंने दोषियों के लिये मौत की सजा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।
ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में आप इस स्थिति के समाधान हेतु क्या करेंगे? इस प्रकार के खतरनाक पदार्थों की सुलभ उपलब्धता को रोकने के लिये आप क्या कदम उठाएंगे?
30 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आपका मित्र ऋत्विक एक ऐसे गाँव से है जिसके आस-पास के इलाके विगत वर्ष के मानसून के दौरान बाढ़ के कारण जलमग्न हो गए थे। इससे सरकार ने प्रभावित लोगों को घरेलू सामान खरीदने के लिये नकद राशि, फसल को दोबारा उत्पादित करने के लिये बीज और खड़ी फसल के नुकसान की भरपाई के लिये धन देकर सहायता प्रदान की। ऋत्विक का घर ऊँचे स्थान पर होने के कारण उसका कोई व्यक्तिगत नुकसान नहीं हुआ था। सौभाग्य से उसकी कृषि भूमि भी बाढ़ वाली नदी से अपेक्षाकृत दूर होने के कारण बाढ़ के नुकसान से बच गई। आमतौर पर सरकारी तंत्र ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति के हुए नुकसान का पूरी तरह से आकलन करने में असमर्थ होता है। इसके परिणामस्वरूप लोग अनावश्यक और काल्पनिक दावे करके लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयासरत रहते हैं। इस क्रम में ऋत्विक ने लाभ प्राप्त करने हेतु गाँव के अन्य लोगों की तरह गलत जानकारी प्रस्तुत की हैं।
ऋत्विक के एक करीबी दोस्त के रूप में, उसके इस कृत्य के बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या यह सही कार्य है? ऋत्विक के आचरण पर आपकी उचित प्रतिक्रिया क्या होगी?
23 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
हाल ही में कैटरिंग सेवा में शामिल एक 19 वर्षीय दलित व्यक्ति के हाथ, शादी समारोह में उच्च जाति के व्यक्ति की भोजन की थाली में लग जाने के कारण उस पर हमला किया गया था। वहाँ पर उपस्थित लोगों द्वारा बीच-बचाव के बाद यह मामला शांत कराया गया और इसके बाद पीड़ित व्यक्ति अपने घर चला गया। इसके बाद भी आरोपी और उसके सहयोगियों ने पीड़ित व्यक्ति के घर जाकर उसके साथ मारपीट की। जब उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके अलावा आरोपियों ने घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की और इसे नजरंदाज़ किया। गिरफ्तारी में पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह स्थिति और बिगड़ती जा रही है और इस क्रम में उच्च और निम्न जाति के दो विपरीत समूहों के बीच संघर्ष भी शुरू हो गया है।
16 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
A. एक आईपीएस अधिकारी के रूप में आप इस मुद्दे को कैसे सुलझाएंगे और इस संदर्भ में आपकी कार्रवाई का क्रम क्या होगा?
B. आप अपने जिले में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को कैसे रोक सकते हैं? -
रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहने, उपभोक्ता मांग में गिरावट और धीमी आर्थिक संवृद्धि जैसे विभिन्न कारणों से विश्व भर में बड़ी-टेक कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की छंटनी की प्रवृत्ति बनी हुई है। इस वैश्विक स्थिति के आलोक में एक भारतीय एड-टेक कंपनी भी है जो मांग और पूंजी में होने वाली इस चुनौती से पीड़ित है। मंदी के इस कठिन दौर से निपटने के लिये इस कंपनी को भी कुछ उपाय करने की आवश्यकता है।
09 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
मनीष इस कंपनी में मानव संसाधन (HR) प्रमुख के रूप में कार्यरत है और उस पर कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी करने का निवेशकों का दबाव बना हुआ है।
इसके अलावा उसे प्रबंधन द्वारा भी सूचित किया गया है कि कंपनी के अस्तित्व को बनाए रखने के लिये कर्मचारियों की छंटनी आवश्यक है और उसे जल्द से जल्द इस निर्णय के बारे में कर्मचारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया।
प्रश्न. नैतिक द्वंदों को ध्यान में रखते हुए बताइए कि इस परिदृश्य में मनीष को क्या करना चाहिये? -
एक महिला और उसका पुरुष साथी लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। शादी का झांसा देकर कुछ वर्षों तक पुरुष साथी ने महिला को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया। कुछ समय तक यह रिश्ता चलने के बाद एक दिन पुलिस को एक नदी के पास एक शव के साथ एक बैग मिला। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि उस महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसकी हत्या कर दी थी। इससे पहले उस महिला के परिवार ने उसके लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध किया था और इस घटना के बाद राज्य में लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ भारी विरोध होने लगा और जो लोग अपने लिव इन पार्टनर के साथ रह रहे थे, उन्हें विभिन्न समूहों द्वारा धमकी दी जाने लगी। इसके बाद विभिन्न धार्मिक समूहों एवं अन्य समूहों ने एक साथ आकर राज्य सरकार से पूरे राज्य में लिव-इन-रिलेशनशिप पर प्रतिबंध लगाने के लिये एक कानून लाने की मांग की और दावा किया कि लिव-इन रिलेशनशिप भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
अपने क्षेत्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में आप इस स्थिति को कैसे संभालेंगे और इस मुद्दे को हल करने के लिये आप क्या कदम उठाएंगे ?
02 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
डॉ. अंकुर शर्मा सर्जन हैं। वह एक पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं। राहुल, उनका छोटा बेटा, 7 साल का है और कुछ परेशान करने वाले व्यवहार पैटर्न दिखा रहा है। राहुल को पिछले दो साल से जीव-जंतुओं को सताने और उन्हें कष्ट देने में मजा आ रहा है। यह सब तब शुरू हुआ जब वह तिलचट्टे और कीड़े जैसे कुछ कीड़े उठाता है और उन्हें ब्लेड से टुकड़े-टुकड़े करने में आनंद लेता है। परिवार खरगोशों सहित कुछ पालतू जानवरों को रखता है और कुछ दिनों पहले श्री शर्मा ने देखा कि लड़का उनके बगीचे के एकांत कोने में एक खरगोश को काट रहा है। जब तक श्री शर्मा ने हस्तक्षेप किया तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था और राहुल अपने खूनी हाथों को देखकर खुश हो रहा था। मिस्टर शर्मा ने बेशक बच्चे को डांटा लेकिन वे इस तरह के विकृत व्यवहार से होने वाली भीषण घटनाओं के बारे में चिंतित हैं।
1. माता-पिता को क्या कार्रवाई करनी चाहिये? निम्नलिखित विकल्पों में से चुनिये :
25 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. उन्हें बचकानी शरारतें समझकर घटनाओं को नजरअंदाज करना चाहिये।
3. उन्हें राहुल को जानवरों के प्रति दयालु व्यवहार करने और सभी रूपों में हिंसा से बचने की आवश्यकता समझानी चाहिये।
4. उन्हें परामर्श और इलाज के लिए राहुल को मनोचिकित्सक के पास ले जाना चाहिये।
5. जब राहुल अकेले हों तो उन्हें अपनी आंखों से ओझल नहीं होने देना चाहिये। -
अश्विनी सूद एक किसान हैं जो बिहार के सीतामढ़ी ज़िले के एक मध्यम आकार के गाँव में रहते हैं। उन्हें एक बार स्थानीय पंचायत का नेतृत्व करने के लिये भी चुना गया था। उनका एक 25 वर्षीय बेटा है- दिव्यांश। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण दिव्यांश को बहुत ही लाड़-प्यार मिला जिसके चलते वह बिगड़ैल हो चुका था। वह घमंडी था और हमेशा अपनी ही मर्ज़ी चलाना चाहता था और छोटी सी बात पर भी लड़ाई कर लेता था।
क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को दिव्यांश ने सिर में गोली मार दी जबकि वहाँ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उसे इस मामले से बाहर निकालने के लिये किये गए विविध प्रयासों के बावजूद गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में ही रखा गया।
ज़िले के विधायक राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं तथा लंबे समय से अश्वनी के मित्र भी हैं और वर्तमान सरकार में वे काफी प्रभावशाली हैं। वर्तमान ज़िला मजिस्ट्रेट (संजीत) के मंत्री के साथ अच्छे संबंध हैं क्योंकि उन्होंने इस ज़िले में आने से पहले सचिवालय में इसी मंत्री के अधीन काम किया था और इनकी सिफारिश भी मंत्री द्वारा ही की गई थी।
बाद में ज़िले के कैबिनेट मंत्री ने संजीत से दिव्यांश को पैरोल देने की सिफारिश करने के लिये मुलाक़ात की।
मंत्री ने यह दावा नहीं किया कि दिव्यांश निर्दोष है; उनकी दलील उन परिस्थितियों तक सीमित थी जिनसे परिवार गुज़र रहा था क्योंकि हाल ही में उनकी माँ की मृत्यु हो गई थी। मंत्री के अनुरोध ने संजीत के लिये कुछ कठिन परिस्थिति उत्पन्न कर दी है। क्योंकि इस मंत्री ने शायद ही कभी प्रशासनिक दिनचर्या के कार्यों में हस्तक्षेप किया हो।
संजीत को क्या करना चाहिये और क्यों?
18 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. बड़े पैमाने पर औद्योगिक रसायनों का उत्पादन करने वाले एक समूह द्वारा एक दूसरी इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। पर्यावरण पर होने वाले इसके नकारात्मक प्रभाव के कारण कई राज्यों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। लेकिन एक राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और सभी विरोधों को दरकिनार करते हुए शहर के करीब इस इकाई की स्थापना की अनुमति दे दी। इसके अलावा 10 साल पहले स्थापित की गई एक इकाई वर्तमान तक पूरी क्षमता के साथ संचालित थी। इस क्षेत्र में होने वाला औद्योगिक प्रदूषण भूमि, जल और फसलों को प्रभावित कर रहा था। यह मनुष्यों और जानवरों के लिये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ भी पैदा कर रहा था। इसके कारण इस इकाई को बंद करने की मांग को लेकर विभिन्न आंदोलन होने लगे। हाल ही में हुए एक आंदोलन में हजारों लोगों ने भाग लिया, जिससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई और इसमें प्रभावी पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता भी पड़ी। जनता के आक्रोश के बाद, राज्य सरकार ने इस कारखाने को बंद करने का आदेश दिया। कारखाने के बंद होने से न केवल कारखाने में काम करने वाले श्रमिक बेरोज़गार हो गए बल्कि सहायक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिक भी बेरोज़गार हुए। इसने उन उद्योगों को भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया जो इसके द्वारा निर्मित रसायनों पर निर्भर थे।
इन मुद्दों को हल करने के लिये एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में आप किस प्रकार इसका समाधान करेंगे?
11 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. मान लीजिए कि आप वृद्ध और निराश्रित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिये एक सामाजिक सेवा योजना को लागू करने हेतु प्रभारी अधिकारी हैं। योजना का लाभ लेने के लिये एक बूढ़ी और अनपढ़ महिला आपके पास आती है। हालाँकि, उसके पास यह दिखाने के लिये कोई दस्तावेज नहीं है कि वह पात्रता मानदंड को पूरा करती है। लेकिन उससे मिलने और उसकी बात सुनने के बाद आपको लगता है कि जरूर सहारे की बहुत ज़रूरत है। आपकी पूछताछ से यह भी पता चलता है कि वह वास्तव में बेसहारा है और दयनीय स्थिति में रह रही है। आप दुविधा में हैं कि क्या करें। उसे बिना आवश्यक दस्तावेजों के योजना का पात्र बनाना स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन होगा। लेकिन उसे इस योजना से वंचित करना क्रूर और अमानवीय होगा।
1. क्या आप इस दुविधा को हल करने के लिये तर्कसंगत तरीके से सोच सकते हैं?
04 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इसके लिये उपयुक्त दलील दीजिये। -
संजीत ने शून्य से एक व्यवसाय शुरू किया और अब वह एक मध्यम आकार की इंजीनियरिंग कंपनी का मालिक हो गया है। कंपनी में तकनीकी निदेशक का पद खाली हो गया क्योंकि इसके पदाधिकारी ने किसी अन्य कार्यभार को संभालने के लिये त्यागपत्र दे दिया है। संजीत ने बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव दिया कि उसके छोटे बेटे सुभाष को तकनीकी निदेशक बनाया जाना चाहिये। एक सदस्य ने खुले तौर पर प्रस्ताव का विरोध किया और सुभाष की विश्वसनीयता पर संदेह जताया। संजीत ने जवाब दिया कि उसके बेटे ने रिमोट वेस्टब्रुक तकनीकी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। सदस्य के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि रिमोट वेस्टब्रुक तकनीकी विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है। उसने कहा कि सुभाष ने डेट्रॉइट के पास कुछ कार्यशालाओं में भी प्रशिक्षण लिया है। जब अन्य सदस्यों का भी विरोध हुआ, तो उसने निवेदन किया कि उसका स्वास्थ्य खराब है और वह चाहता हैैं कि उसके परिवार का कोई व्यक्ति उसके बहुत बीमार हो जाने पर व्यवसाय से जुड़ा रहे। इसलिये वह अपने बेटे द्वारा धारित कंपनी के शेयर के आधार पर उसे एक तकनीकी निदेशक के रूप में चुने जाने का इच्छुक हैैं।
मान लीजिये कि आप कई वर्षों से कंपनी के सचिव हैं और संजीत के विश्वासपात्र हैं। आप उसे क्या सलाह देंगे?
21 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
रणबीर एक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। कंपनी लगातार प्रगति कर रही है और हाल ही में कुछ विशेषज्ञों की भर्ती की है। कंपनी के कार्यात्मक प्रमुखों को हर दो महीने में एक ओपन मीटिंग में अपने कर्मचारियों से मिलना होता है। रणबीर को इन मुलाकातों से नफरत थी। यह कार्यालय में सभी कर्मचारियों के लिये उपलब्ध थी। कर्मचारी मामूली और घिसी-पिटी शिकायतों की एक लंबी सूची के साथ आते थे। वे हर मीटिंग में वही बातें दोहराते थे और लंबी-लंबी बातें करते थे। जब कर्मचारियों को बाध्यताओं का पता चला तभ भी वे अपनी शिकायतों के साथ आगे बढ़े। वे लाउंज, बाथरूम और क्रेच के लिये और अधिक स्थान चाहते थे। रणबीर ने जगह की कमी की ओर इशारा किया, फिर भी स्टाफ शिकायत करता रहा। रणबीर को बैठक में हंसमुख चेहरे के साथ बैठने की आदत हो गई, लेकिन उसने अपने मन से कार्यवाही से किनारा कर लिया। मुलाकात एक थकाऊ रस्म बन गई जिससे उसे गुजरना पड़ता था।
इन मुद्दों के कारण कई कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ दी थी और इससे कंपनी की उत्पादकता में और बाधा आ रही थी।
प्रश्न: रणबीर की स्थिति में आप क्या कार्रवाई करते और क्यों?
14 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. IAS सुश्री सुनंदा वशिष्ठ, एक मज़बूत धार्मिक झुकाव वाले परिवार से आती हैं। वह पर्याप्त मुस्लिम आबादी के साथ हिंदू बहुल ज़िले की DM हैं। DM के अधीन सम्पदा विभाग द्वारा नियंत्रित ज़िला मुख्यालय में केवल एक अच्छा टाउन हॉल है। हॉल में हर साल ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ईद और एक प्रसिद्ध हिंदू त्योहार एक ही दिन मनाए जाने हैं और दोनों समूहों ने एक ही हॉल की सिफारिश की है। पहले हिंदू अपने इस त्योहार को एक धार्मिक-सामाजिक सेवा संस्थान के परिसर में मनाते थे लेकिन इस साल उस हॉल का नवीनीकरण किया जा रहा है।
(a) DM के सामने आने वाली नैतिक और स्थितिपरक चुनौतियों का उल्लेख कीजिये।
(b) इस मुद्दे को हल करने के लिये अपनी कार्रवाई का भी उल्लेख कीजिये ताकि दोनों समुदाय अपने त्योहार शांतिपूर्वक मना सकें।
07 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आप एक स्टार्टअप व्यवसाय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्य करते हैं जो उद्योग जगत में अपनी जगह बना रहा है। जाने-माने कर्मचारी श्री अनुज, विपणन विभाग के प्रभारी हैं। उन्होंने सिर्फ एक साल में कंपनी के राजस्व में दोगुने से अधिक का योगदान दिया है और आप इस वजह से उन्हें पदोन्नति देने पर विचार कर रहे हैं। हालाँकि, आपने विभिन्न स्रोतों से उनके संदर्भ में महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने तथा महिला सहकर्मियों के साथ उनके गलत व्यवहार के बारे में अफवाहें सुनी हैं। इसके अतिरिक्त, वह अपनी महिला सहकर्मियों सहित पूरी टीम को अक्सर भद्दे एसएमएस संदेश भेजते हैं।
एक दिन, मिस्टर अनुज की टीम की सदस्य श्रीमती अक्षिता, देर शाम आपके पास आती हैं, वह स्पष्ट रूप से परेशान दिखाई देती हैं। वह श्री अनुज के चल रहे अनुचित व्यवहार के बारे में शिकायत करती है क्योंकि वह उसके प्रति अवांछित संबंध बनाने का प्रस्ताव दे रहा है और यहाँ तक कि अपने केबिन में उसे अनुचित तरीके से छूने का प्रयास भी कर रहा है। वह अपने पद से इस्तीफा दे देती है और आपके कार्यस्थल को छोड़ देती है। (20 अंक) 250 शब्द
1. आपके पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
30 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इनमें से प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिये और कारण बताते हुए उस विकल्प को चुनिये जिसे आप सबसे ज़्यादा उपयुक्त समझते हैं। -
मान लीजिये कि आप ज़िला कलेक्टर के रूप में नए नियुक्त हुए हैं और एक व्यवसायी आपके शहर में एक आधुनिक माहौल के साथ एक मॉल बनाने के संबंध में अनुमति लेने के लिये आपसे संपर्क करता है, जो एक बार बन जाने के बाद शहर के लिये एक शानदार संकलन होगा। हालाँकि मॉल के लिये अनुमानित भूमि मलिन बस्तियों से घिरी हुई है और इसलिये निर्माण शुरू होने से पहले इसे साफ किया जाना आवश्यक होगा।
आपके अधीनस्थ ने आपको सूचित किया कि झुग्गियाँं अवैध रूप से बनाई गई थीं और ड्रग डीलरों और फोन स्नैचरों के लिये प्रजनन स्थल रही हैं।
इसके अलावा, व्यवसायी का प्रस्ताव है कि यदि आप निविदा को मंज़ूरी देते हैं, तो वह आपकी पत्नी / पति के नाम पर शहर के एक प्रसिद्ध क्षेत्र में एक बड़े भूखंड की खरीद की सुविधा प्रदान करेगा।
विभिन्न हितों के टकरावों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये और एक लोक सेवक के रूप में अपनी कार्यशैली की व्याख्या कीजिये।
23 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़