- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1036
-
"नैतिक सापेक्षवाद (Ethical relativism)" की अवधारणा पर चर्चा करते हुए नैतिक निर्णय लेने के आधार के रूप में इसके गुणों और दोषों का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
16 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप ग्रामीण विकास मंत्रालय में एक वरिष्ठ सिविल सेवक हैं। मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे रोज़गार गारंटी, आवास और स्वच्छता कार्यक्रमों को लागू करने के लिए ज़िम्मेदार है। ग्रामीण नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आपके व्यक्तिगत मूल्यों और विश्वासों को मंत्रालय के उद्देश्य से जोड़ा गया है।
आपका एक करीबी दोस्त, तरुण, जो एक सफल व्यवसायी है, आपके पास एक संयुक्त उद्यम शुरू करने का प्रस्ताव लेकर आता है। तरुण एक ग्रामीण स्वच्छता परियोजना के लिए बोली लगाना चाहता है जिसकी निविदा वर्तमान में मंत्रालय द्वारा दी जा रही है। इस परियोजना में ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण शामिल है और यह ग्रामीण भारत में स्वच्छता सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार के बड़े मिशन का हिस्सा है।
इस स्थिति में आप क्या करेंगे?
10 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. कर्तव्यपरायण नैतिकता के प्रमुख सिद्धांत क्या हैं और वह परिणामवादी नैतिकता से कैसे भिन्न हैं? (150 शब्द)
09 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. समाज में नीतिशास्त्र (एथिक्स) और नैतिकता (मोरालिटी) के बीच क्या संबंध है और वे एक दूसरे से कैसे भिन्न हैं? (150 शब्द)
09 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
श्री. सुदर्शन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में कार्यरत अत्यधिक सक्षम और अनुभवी सिविल इंजीनियर हैं। उन्हें राज्य में एक प्रमुख सड़क परियोजना निर्माण की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परियोजना को पूरा करने का ठेका एक निजी कंपनी रूद्र इंक को दिया गया है।
इस परियोजना में रुद्र इंक द्वारा की जा रही कुछ अनियमितताओं के बारे में सुदर्शन को जानकारी है। जिसमें निम्न-मानक सामग्री का उपयोग करना, किये गए कार्य हेतु अधिक शुल्क लेना और परियोजना अनुबंध को बनाये रखने के लिये सरकारी अधिकारियों जैसे श्री. भूषण (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव) को रिश्वत देना शामिल है।इस स्थिति में श्री. सुदर्शन को क्या करना चाहिये? इनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया किन नैतिक सिद्धांतों से प्रेरित होनी चाहिये?
03 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
लोक प्रशासन में ईमानदारी की भूमिका पर चर्चा करते हुए सार्वजनिक संस्थानों की कार्यप्रणाली पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
02 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में डिजी बैंक और बायोकॉइन का ऋण धोखाधड़ी का मामला चर्चा में था जिसमें डिजी बैंक द्वारा बायोकॉइन समूह को प्रदान किये गए ऋणों में अनियमितता की गई थी। इसकी सीईओ और प्रबंध निदेशक तीशा वर्मा थीं। वर्मा और उनके परिवार को कथित तौर पर बायोकॉइन समूह को ऋण देने के बदले रिश्वत मिली थी जिससे बैंक की गैर-निष्पादित संपत्ति (NPAs) में वृद्धि होने से 1,730 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके अलावा तीशा वर्मा के पति, बायोकॉइन कंपनी में प्रमुख पद पर थे और इस ऋण से उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से लाभ हुआ था। इस संदर्भ में प्रवर्तन निदेशक को आगे की जाँच करने के लिये कहा जाता है और आप वरिष्ठ अधिकारी के रूप में इसका नेतृत्व कर रहे हैं। इस मामले में तीशा और उनके पति को निर्दोष ठहराने हेतु राजनीतिक दबाव भी डाला जा रहा है।
एक वरिष्ठ प्रवर्तन अधिकारी के रूप में आप इस स्थिति में क्या करेंगे? साथ ही इस प्रकार के नैतिक उल्लंघनों को रोकने के लिये आवश्यक सुझाव दीजिये।
27 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
हाल ही में पश्चिमी दिल्ली में घटी एक दुखद घटना में एक 20 वर्षीय युवती नग्न और मृत पाई गई। उसे 12 किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटा गया है। खबरों के अनुसार कार में सवार लोगों को यह पता था कि युवती कार के नीचे फंसी हुई है लेकिन पकड़े जाने से बचने के लिये इन लोगों ने कार चलाते रहना जारी रखा। इसके अतिरिक्त सत्तारूढ़ राजनीतिक दल द्वारा पुलिस पर मामले को जल्द से जल्द हल करने और अभियुक्तों को बचाने के लिये दबाव बनाने की भी सूचना है।
एक आईपीएस अधिकारी के रूप में आपको इस मामले को हल करने की जिम्मेदारी दिये जाने के आलोक में इस परिदृश्य में आप क्या करेंगे ?
20 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ऐसे पाँच नैतिक सिद्धांतों की पहचान कीजिये जिनके आधार पर किसी सिविल सेवक के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा सकता है और उन्हें नैतिक प्रतिमानों (मैट्रिक्स) में शामिल करने का औचित्य सिद्ध कीजिये। (150 शब्द)
19 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'सही', 'गलत', 'प्रेम' और 'करुणा' जैसे प्रमुख नैतिक शब्दों का क्या अर्थ है? ये शब्द नैतिकता और नैतिक सिद्धांतों की हमारी समझ से कैसे संबंधित हैं? (150 शब्द)
19 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी को किसी देश में भारत के राजदूत के रूप में तैनात किया जाता है। इसे भारत के हितों का प्रतिनिधित्व करने और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया है। हालांकि संबंधित देश का मानवाधिकार रिकॉर्ड खराब होने के साथ यहाँ की सरकार पर जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है।
इन अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधियों ने इस IFS अधिकारी से संपर्क किया है और इस संदर्भ में इसने भारत सरकार से सहायता एवं समर्थन का अनुरोध किया है। इन प्रतिनिधियों ने अधिकारी को मानवाधिकार हनन के साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। हालांकि इस अधिकारी को विदेश मंत्रालय द्वारा संबंधित देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने तथा संबंधित सरकार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की सलाह दी गई है।
अगर आप IFS अधिकारी के पद पर होते तो इस स्थिति में आप क्या करते?
13 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
युद्ध और सशस्त्र संघर्षों में प्रौद्योगिकी के उपयोग से संबंधित नैतिक दुविधाएँ क्या हैं और इनका समाधान कैसे किया जा सकता है? (150 शब्द)
12 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शिक्षा के क्षेत्र में नैतिक दुविधाओं को हल करने के क्रम में तर्कसंगत दृष्टिकोण की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक सिविल सेवक के रूप में आपको अपने ज़िले के ज़िला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। एक दिन आपको एक स्थानीय एनजीओ से शिकायत मिलती है कि आपके ज़िले के एक दूरस्थ गाँव का एक सरकारी स्कूल छात्रों को उचित सुविधाएँ और बुनियादी ढाँचा प्रदान नहीं कर रहा है। इस एनजीओ ने आपको स्कूल की खराब स्थिति के सबूत के तौर पर तस्वीरें और वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं।
जाँच करने पर आपको पता चलता है कि एनजीओ द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं और आपके ज़िले के स्कूल वास्तव में दयनीय स्थिति में हैं। आपको यह भी पता चलता है कि उनके पास बुनियादी सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, उचित वातावरण और स्वच्छता आदि का भी अभाव है।
इस स्थिति में आप दुविधा में हैं - एक तरफ तो आप तत्काल कार्रवाई द्वारा छात्रों को बेहतर माहौल प्रदान करने के लिये अपने ज़िले के स्कूलों की स्थिति में सुधार करना चाहते हैं। दूसरी ओर आप जानते हैं कि स्कूल की सुविधाओं की सुधार प्रक्रिया में समय और धन की आवश्यकता होगी और आप यह भी सुनिश्चित नहीं हैं कि ज़िले के लिये आवंटित धन इन खर्चों को पूरा करने के लिये पर्याप्त होगा भी या नहीं।
ज़िला कलेक्टर के रूप में आप इस स्थिति में क्या करेंगे?
06 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
संगठन और संस्थान, भ्रष्टाचार और भेदभाव जैसी नैतिक चुनौतियों का समाधान कैसे करते हैं? (150 शब्द)
05 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक नीति निर्माण में नैतिक दृष्टिकोण से क्या आशय है। इसका नागरिकों के कल्याण पर क्या प्रभाव पड़ता है? (150 शब्द)
05 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपके ज़िले में हुई एक घटना में अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही एक 17 वर्षीय लड़की पर उसके घर के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा एसिड से हमला किये जाने पर आक्रोश फैल गया। इस हमले से उसका चेहरा, गर्दन और आँखें बुरी तरह प्रभावित हुए एवं उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह लड़की बहुत ही सामान्य परिवार से संबंधित है।
इसके अलावा इस घटना से एक बार फिर एसिड हमलों जैसे जघन्य अपराध और इस प्रकार के पदार्थों की सुलभ उपलब्धता पर लोगों का ध्यान गया है। लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और इन्होंने दोषियों के लिये मौत की सजा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।
ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में आप इस स्थिति के समाधान हेतु क्या करेंगे? इस प्रकार के खतरनाक पदार्थों की सुलभ उपलब्धता को रोकने के लिये आप क्या कदम उठाएंगे?
30 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता के संदर्भ में बौद्ध धर्म और आधुनिक विचारों के बीच कुछ समानताओं पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
29 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कार्यस्थल में नैतिक संस्कृति की उपस्थिति फर्म की सफलता सुनिश्चित करती है और कर्मचारियों की संतुष्टि में भी सुधार करती है। स्पष्ट कीजिये। यह भी बताइये कि एक कंपनी में नैतिक संस्कृति का निर्माण कैसे किया जा सकता है? (150 शब्द)
29 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपका मित्र ऋत्विक एक ऐसे गाँव से है जिसके आस-पास के इलाके विगत वर्ष के मानसून के दौरान बाढ़ के कारण जलमग्न हो गए थे। इससे सरकार ने प्रभावित लोगों को घरेलू सामान खरीदने के लिये नकद राशि, फसल को दोबारा उत्पादित करने के लिये बीज और खड़ी फसल के नुकसान की भरपाई के लिये धन देकर सहायता प्रदान की। ऋत्विक का घर ऊँचे स्थान पर होने के कारण उसका कोई व्यक्तिगत नुकसान नहीं हुआ था। सौभाग्य से उसकी कृषि भूमि भी बाढ़ वाली नदी से अपेक्षाकृत दूर होने के कारण बाढ़ के नुकसान से बच गई। आमतौर पर सरकारी तंत्र ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति के हुए नुकसान का पूरी तरह से आकलन करने में असमर्थ होता है। इसके परिणामस्वरूप लोग अनावश्यक और काल्पनिक दावे करके लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयासरत रहते हैं। इस क्रम में ऋत्विक ने लाभ प्राप्त करने हेतु गाँव के अन्य लोगों की तरह गलत जानकारी प्रस्तुत की हैं।
ऋत्विक के एक करीबी दोस्त के रूप में, उसके इस कृत्य के बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या यह सही कार्य है? ऋत्विक के आचरण पर आपकी उचित प्रतिक्रिया क्या होगी?
23 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
"किसी व्यक्ति के नैतिक सिद्धांत विभिन्न कारकों का परिणाम होते हैं"। इस कथन के आलोक में नैतिक आदर्शों के विकास में लोक मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
22 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सांस्कृतिक सापेक्षतावाद क्या है? सांस्कृतिक सापेक्षतावाद से नैतिकता के समक्ष कौन सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं? (150 शब्द)
22 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में कैटरिंग सेवा में शामिल एक 19 वर्षीय दलित व्यक्ति के हाथ, शादी समारोह में उच्च जाति के व्यक्ति की भोजन की थाली में लग जाने के कारण उस पर हमला किया गया था। वहाँ पर उपस्थित लोगों द्वारा बीच-बचाव के बाद यह मामला शांत कराया गया और इसके बाद पीड़ित व्यक्ति अपने घर चला गया। इसके बाद भी आरोपी और उसके सहयोगियों ने पीड़ित व्यक्ति के घर जाकर उसके साथ मारपीट की। जब उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके अलावा आरोपियों ने घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की और इसे नजरंदाज़ किया। गिरफ्तारी में पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह स्थिति और बिगड़ती जा रही है और इस क्रम में उच्च और निम्न जाति के दो विपरीत समूहों के बीच संघर्ष भी शुरू हो गया है।
16 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
A. एक आईपीएस अधिकारी के रूप में आप इस मुद्दे को कैसे सुलझाएंगे और इस संदर्भ में आपकी कार्रवाई का क्रम क्या होगा?
B. आप अपने जिले में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को कैसे रोक सकते हैं? -
हाल ही में कई निजी उद्यमों को अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के क्रम में नैतिक दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में आप क्या सोचते हैं? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक व्यवहार को प्रोत्साहन देने में 'नैतिक अंतरात्मा (moral conscience)' की भूमिका की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहने, उपभोक्ता मांग में गिरावट और धीमी आर्थिक संवृद्धि जैसे विभिन्न कारणों से विश्व भर में बड़ी-टेक कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की छंटनी की प्रवृत्ति बनी हुई है। इस वैश्विक स्थिति के आलोक में एक भारतीय एड-टेक कंपनी भी है जो मांग और पूंजी में होने वाली इस चुनौती से पीड़ित है। मंदी के इस कठिन दौर से निपटने के लिये इस कंपनी को भी कुछ उपाय करने की आवश्यकता है।
09 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
मनीष इस कंपनी में मानव संसाधन (HR) प्रमुख के रूप में कार्यरत है और उस पर कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी करने का निवेशकों का दबाव बना हुआ है।
इसके अलावा उसे प्रबंधन द्वारा भी सूचित किया गया है कि कंपनी के अस्तित्व को बनाए रखने के लिये कर्मचारियों की छंटनी आवश्यक है और उसे जल्द से जल्द इस निर्णय के बारे में कर्मचारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया।
प्रश्न. नैतिक द्वंदों को ध्यान में रखते हुए बताइए कि इस परिदृश्य में मनीष को क्या करना चाहिये? -
कॉर्पोरेट गवर्नेंस के सार तत्त्व क्या हैं? इनका क्या औचित्य है। (150 शब्द)
08 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिविल सेवकों हेतु नैतिक विचारों पर किन्हीं दो आधुनिक लोक प्रशासक विचारकों के दृष्टिकोण की संक्षेप में रूपरेखा प्रस्तुत कीजिये। (150 शब्द )
08 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक महिला और उसका पुरुष साथी लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। शादी का झांसा देकर कुछ वर्षों तक पुरुष साथी ने महिला को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया। कुछ समय तक यह रिश्ता चलने के बाद एक दिन पुलिस को एक नदी के पास एक शव के साथ एक बैग मिला। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि उस महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसकी हत्या कर दी थी। इससे पहले उस महिला के परिवार ने उसके लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध किया था और इस घटना के बाद राज्य में लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ भारी विरोध होने लगा और जो लोग अपने लिव इन पार्टनर के साथ रह रहे थे, उन्हें विभिन्न समूहों द्वारा धमकी दी जाने लगी। इसके बाद विभिन्न धार्मिक समूहों एवं अन्य समूहों ने एक साथ आकर राज्य सरकार से पूरे राज्य में लिव-इन-रिलेशनशिप पर प्रतिबंध लगाने के लिये एक कानून लाने की मांग की और दावा किया कि लिव-इन रिलेशनशिप भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
अपने क्षेत्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में आप इस स्थिति को कैसे संभालेंगे और इस मुद्दे को हल करने के लिये आप क्या कदम उठाएंगे ?
02 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
"भ्रष्टाचार लोक सेवक के चरित्र के नैतिक पतन के साथ-साथ सरकारी प्रणालियों और प्रक्रियाओं की त्रुटियों को भी संदर्भित करता है"। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
01 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न