- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1035
-
भारत में कृषि सब्सिडी (Agriculture Subsidies) को ‘आवश्यक बुराई’ क्यों माना गया है? स्पष्ट करें।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत में श्रम सुधार के लिये यह सबसे उपयुक्त समय है।" इस कथन की पुष्टि करते हुए भारतीय श्रमिक बाजार में सुधार के रास्ते में आने वाली बाधाओं का विश्लेषण करें?
13 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में भारत की सुरक्षा के समक्ष न केवल पारंपरिक बल्कि गैर-पारंपरिक चुनौतियाँ भी उपस्थित हैं। इन चुनौतियों का उल्लेख करते हुए इनसे निपटने के उपाय भी सुझाएँ।
12 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत की अधिकांश सड़क परियोजनाओं के निर्माण की गति अत्यंत सुस्त है। इन परियोजनाओं में देरी के लिये उत्तरदायी कारक कौन-कौन से हैं। सड़क परियोजनाओं को गति देने की दिशा में सरकार ने कौन-कौन से कदम उठाए हैं?
11 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विश्व को वायु प्रदूषण के कारण भारी सामाजिक-आर्थिक लागत वहन करनी पड़ती है। इस विषय पर चर्चा करते हुए वायु प्रदूषण को कम करने के उपाय सुझाएँ।
10 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वैश्विक तापन का एक प्रभाव महासागरीय तापन है जिसके परिणामस्वरूप मौसम की स्थितियों में परिवर्तन तथा विभिन्न जलवायविक पर्यावरणीय एवं आर्थिक-सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न होंगी। ऐसी संभावित समस्याओं का बिंदुवार वर्णन करें।
08 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय श्रम शक्ति के अधिकांश भाग के असंगठित क्षेत्र में नियोजित होने का प्रमुख कारण औपनिवेशिक काल के बाद से आज तक मौजूद सामाजिक-आर्थिक कारक हैं। स्पष्ट करें। अब तक क्या-क्या नीतिगत उपाय किये गए हैं जिनसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का कल्याण सुनिश्चित हो तथा उन्हें संगठित क्षेत्र में नियोजित किया जा सके।
07 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन व्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता, गरिमा और जीवन जैसे मानवाधिकारों के संरक्षण एवं प्रसार के लिये किया गया था, लेकिन पर्याप्त शक्तियों के अभाव में यह ‘दंतविहीन बाघ’ के समान रह गया है।" चर्चा करें।
06 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलगाववाद, नक्सलवाद और उग्रवाद की घटनाएँ होती रहती हैं जिनमें भारतीय युवाओं का उपयोग भारत के ही खिलाफ किया जाता है। भारत सरकार उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं पर केंद्रित क्या प्रयास कर रही है जिससे कि युवाओं को दिग्भ्रमित होने से रोका जा सके?
04 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
इंटरनेट एवं संचार नेटवर्क के बढ़ते उपयोग के इस दौर में आपराधिक संगठनों द्वारा इन नेटवर्कों के व्यापक उपयोग से चिंतित सरकारें इंटरनेट की गुप्त निगरानी (Internet Surveillance) करवाती है। सरकारों द्वारा इस प्रकार की जाने वाली निगरानी के पक्ष-विपक्ष की विवेचना करें।
30 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"पी-नोट्स (P-notes) अवश्य ही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये निवेश का एक माध्यम है किंतु यह भारत के लिये चिंता का विषय भी है।" पी-नोट्स से संबंधित सरकार की चिंताओं को स्पष्ट करते हुए इन चिंताओं को दूर करने के लिये सरकार द्वारा किये गए प्रयासों का उल्लेख करें?
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में सुरक्षा के समक्ष प्रस्तुत चुनौतियों को देखते हुए विशेषज्ञों ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत’ (National security Doctrine) की स्थापना के पक्ष में अपनी राय दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत वर्तमान परिस्थितियों केा देखते हुए क्यों आवश्यक है? चर्चा करें।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
उत्तराखंड न्यायालय द्वारा गंगा और यमुना नदियों को ‘जीवित इकाई’ (living entities) का दर्जा दिया गया। न्यायालय के इस फैसले के प्रभाव एवं इसे लागू करने के समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘ऊर्जा गंगा परियोजना (Urja Ganga Project)’ क्या है? इस योजना की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करते हुूए बतायें कि इस योजना का भारत के लिये क्या महत्त्व है?
24 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत सरकार किरोसीन (Kerosene) के लिये ‘प्रत्यक्ष लाभ अंतरण’ (DBT) योजना प्रारंभ कर रही है, लेकिन इसके कार्यान्वयन में अनेक व्यावहारिक चुनौतियाँ हैं। चर्चा करें।
23 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट-III सम्मेलन में अपनाए गए ‘नया शहरी एजेंडा’ (New Urban Agenda) के प्रमुख घटकों का उल्लेख करते हुए इस एजेंडा की भारत के लिये प्रासंगिकता की विवेचना करें।
22 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कागज उद्योग (Paper Industry) का महत्त्व बताते हुए भारत में इस उद्योग के विकास के समक्ष आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करें। कागज उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिये भारत सरकार के प्रयासों का बिंदुवार वर्णन करें।
21 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
देश की सीमाओं की सुभेधता को देखते हुए हाल ही में गृह मामलों पर संसदीय पैनल द्वारा की गई प्रमुख अनुशंसाओं का उल्लेख करते हुए यह भी बताएँ कि आतंकवाद से निपटने में राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (NCTC) का गठन कितना कारगार होगा?
20 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
उन संस्थागत सुधारों, प्रशासनिक व राजनीतिक प्रयासों, संरचनात्मक उपायों एवं नवाचारी तरीकों को सुझाइये जिससे किसानों को आत्महत्या करने से रोका जा सके तथा उन्हें आंदोलन करने की आवश्यकता भी न पड़े।
15 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्तमान में भारतीय कृषि क्षेत्र की ‘आर्थिकी’ का विश्लेषण करते हुए किसान आंदोलनों के सामाजिक-आर्थिक पक्ष की विवेचना कीजिये।
13 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर में आई गिरावट के लिये विमुद्रीकरण को किस हद तक उत्तरदायी ठहराया जा सकता है? साथ ही, सरकार द्वारा हाल ही में अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार हेतु किये गए प्रयासों का भी उल्लेख करें।
12 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश व नवोन्मेष के वैश्विक प्रयासों का उल्लेख करते हुए, इस क्षेत्र के विकास से पर्यावरण व अर्थजगत पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण कीजिये।
08 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘पेरिस जलवायु समझौते’ से अमेरिका का अलग होना जलवायु परिवर्तन को रोकने के वैश्विक प्रयासों पर एक बड़ा आघात है। विश्लेषण कीजिये।
03 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या भारत में कृषि आय पर कर लगाया जाना चाहिये ?अपने उत्तर को तर्कों से पुष्ट करें?
02 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) पी-नोट्स एवं ‘ऑफशोर डेरिवेटिक इन्स्ट्रूमेंटस (ODIs) पर नियामक शुल्क और निषिद्ध फीस लगाने के वाले सख्त नियमों का प्रस्ताव लाया है। इस प्रस्ताव के उद्देश्य व प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए इससे होने वाले लाभों की चर्चा कीजिये।
31 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति (GEAC) द्वारा ‘जेनेटिकली मोडीफाइड सरसों’ (GM Mustard) को मंजूरी प्रदान कर दी है। GM सरसों की कृषि से क्या-क्या लाभ होने की संभावनाएँ हैं? स्पष्ट करें। GM सरसों से संबंधित चिंताओं का भी उल्लेख करें।
25 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन न केवल नगरीय अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक है बल्कि भारत में बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में एक नवोन्मेषी कदम सिद्ध हो सकता है। नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की आर्थिक व्यवहार्यता का मूल्यांकन करें।
24 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"अपशिष्ट जल (Wastewater) एक समस्या नहीं बल्कि बहुमूल्य परिसंपत्ति है" जिसका प्रयोग सतत् विकास के लिये किया जाना चाहिये।" भारत में अपशिष्ट जल का कैसे प्रयोग किया जाए कि यह एक बहुमूल्य परिसंपत्ति सिद्ध हो सके?
24 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत सरकार ने पंचवर्षीय योनाओं के युग से निकलकर नीति आयोग के तत्वाधान में बने ‘तीन वर्षीय एजेंडा’ (Three Year Action Agenda) के नए युग में प्रवेश किया है। इस स्थानांतरण के क्या लाभ होंगे? स्पष्ट कीजिये।A
23 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्राकृतिक अवसंरचना (National Infrastructure) क्या है? प्राकृतिक अवसंरचना के बहुआयामी उपयोग की सोदाहरण चर्चा करते हुए इससे समाज को होने वाले लाभों का उल्लेख करें। साथ ही यह भी बताएँ कि प्राकृतिक अवसंरचना के विकास का सतत विकास लक्ष्यों के संदर्भ में क्या महत्त्व है?
22 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था