- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1035
-
“सामुदायिक पुलिस व्यवस्था, पुलिस और स्थानीय समुदायों के बीच विश्वास बहाली में मदद कर सकती है और यह पुलिस की प्रभावोत्पादकता में भी वृद्धि करेगी।” इस कथन पर चर्चा करें। भारत में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सामुदायिक पहुँच बढ़ाने के प्रयासों पर टिप्पणी करें।
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय कृषि की सफलता के लिये भारत को मौसम के पूर्वानुमान से संबंधित कौशल की भी आवश्यकता है। टिप्पणी करें।
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"वायुमंडलीय प्रक्रमों तथा मौसमों एवं जलवायु के तत्त्वों ने जीवमंडल में विभिन्न पौधों तथा जंतुओं के उद्भव, विकास तथा संवर्द्धन को प्रभावित तथा नियंत्रित किया है।" उक्त कथन के संदर्भ में जीवमंडल में सौर्यिक ऊर्जा के निवेश और उसके महत्त्व की चर्चा करें।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
ई-कृषि ग्रामीण भारत के रूपांतरण में सहायक है तथा यह ‘डिजिटल डिवाइड’ के अंतराल को डिजिटल तकनीक के माध्यम से पाटने में सक्षम है। उक्त कथन के संदर्भ में सरकार की विभिन्न पहलों की चर्चा कीजिये।
07 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बेरोज़गारी के मापकों का परिचय दें। भारत में पाई जाने वाली बेरोज़गारी की प्रवृत्तियों का वर्णन करें।
05 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
रोबोट कर क्या है? इसकी क्या आवश्यकता है? इससे होने वाले लाभों का उल्लेख करें।
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जेनेरिक दवाओं से क्या तात्पर्य है? भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच को समावेशी बनाने के लिये किन मानदंडों को अपनाने की आवश्यकता है? अपना मत प्रकट करें।
25 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत को डिजिटल अर्थव्यवस्था के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा की भी ज़रूरत है। टिप्पणी करें। डिजिटल सुरक्षा के लिये क्या उपाय किये जा सकते हैं?
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या हिमालयी राज्यों के लिये विकास की अलग रणनीति की आवश्यकता है ? अपने विचार के समर्थन में तर्क प्रस्तुत करें। इसके लिये क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
20 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाइपरलूप परिवहन तकनीक क्या है? यह किस सिद्धांत पर कार्य करती है ? भारतीय परिप्रेक्ष्य में इस तकनीक से संबंधित क्या चुनौतियाँ हैं?
18 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वर्गीकृत प्रतिक्रिया कार्य योजना (Graded Response Action Plan) क्या है ? इसके क्रियान्वयन के समक्ष मौजूद चुनौतियों का भी उल्लेख करें।
16 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सरकार मार्च 2018 में नई दूरसंचार नीति प्रस्तुत करने जा रही है। वर्तमान में दूरसंचार क्षेत्र में विद्यमान विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित नई नीति की सफलता के लिये अपने सुझाव दीजिये।
14 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भूमंडलीकरण के उत्थान ने उपभोक्तावादी संस्कृति को जन्म दिया है, जो कि घातक प्रवृत्ति है। क्या आप सहमत हैं? समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
14 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण का क्या महत्त्व है ? संपदा योजना इस दिशा में किस प्रकार सहयोग कर सकती है?
13 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
शुष्क कृषि से आप क्या समझते हैं? इसकी विशेषताओं और महत्त्व पर चर्चा करें। शुष्क कृषि के समक्ष आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डालें।
12 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में बागवानी फसलों से जुड़ी संभावनाएँ और चुनौतियाँ कौन सी हैं? पर्यावरण सुरक्षा में बागवानी फसलें किस प्रकार सहयोग करती हैं?
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
लघु वित्त बैंकों के गठन के उद्देश्य और उनकी विशेषताओं पर प्रकाश डालें। इनकी क्या सीमाएँ हैं ? ये भुगतान बैंकों से किस प्रकार भिन्न हैं ?
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
1991 के आर्थिक सुधारों के बाद 25 वर्षों का समय बीत चुका है। भारत की आर्थिक नीति में हुए इस परिवर्तन की समीक्षा करें।
08 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वित्तीय सुधार के लिये गठित विभिन्न समितियों ने बैंकों के विलय का सुझाव दिया है। बैंकों के विलय के क्या लाभ हैं ? विलय के दौरान आने वाली चुनौतियों को भी रेखांकित करें।
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नदियों से रेत-खनन के क्या नुकसान हैं? कृत्रिम रूप से तैयार की गई क्रश्ड सैंड (बारीक महीन रेत) , नदी की रेत की तुलना में कैसे एक उत्तम विकल्प है?
04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पिछले 3 वर्षों में भारत में बाघों की मृत्यु दर में अचानक वृद्धि देखी गई है। इसके कारणों का उल्लेख करते हुए इसे नियंत्रित किये जाने के लिये उपाय सुझाएँ।
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में सरकार ने छ: दशकों से चली आ रही पंचवर्षीय योजनाओं को राष्ट्रीय विकास एजेंडा के द्वारा प्रतिस्थापित करने का निर्णय लिया है। नीति आयोग द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय विकास एजेंडा योजना आयोग की पंचवर्षीय योजना से किस प्रकार बेहतर निष्पादन करने में सक्षम है? आलोचनात्मक मूल्यांकन करें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम वित्तीय साक्षरता के अभाव में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। टिप्पणी करें। वित्तीय शिक्षा और जागरूकता के लिये आर्थिक सहयोग और विकास संगठन(OECD) की अनुशंसाओं का भी उल्लेख करें।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
स्वचालित कारें (self-driving cars) किस तकनीक पर आधारित हैं? भारत में इनके संचालन को लेकर क्या चुनौतियाँ हो सकती हैं ? चर्चा करें।
30 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वर्ष के मध्य में जारी की गई आर्थिक समीक्षा का दूसरा भाग भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में क्या संकेत देता है? समालोचनात्मक विश्लेषण करें।
29 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अर्थव्यवस्था के एकीकरण व व्यापार को बढ़ावा देने के लिये छोटे एवं विकेंद्रीकृत बंदरगाह महत्त्वपूर्ण हैं। क्या आप सहमत हैं? तर्कों से पुष्टि करें।
28 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ध्रुवीय हिमखंडों के महत्त्व पर चर्चा करें। ये क्यों पिघल रहे हैं ? इनके पिघलने के क्या प्रभाव हो सकते हैं?
26 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
आधुनिक अर्थव्यवस्था में कुटीर उद्योगों की क्या प्रासंगिकता है? भारत में कुटीर उद्योग किस प्रकार की समस्याओं का सामना करते हैं? उनके समाधान के लिये उपाय सुझाएँ।
25 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में यूरिया उत्पादन की क्या स्थिति है? इसकी कमी से निपटने के लिये भारत सरकार ने क्या कदम उठाए हैं ?
24 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हालिया रेल दुर्घटनाएं भारतीय रेल के प्रबंधन व संचालन पर प्रश्नवाचक चिह्न लगाती हैं । इन दुर्घटनाओं के मूल कारणों का उल्लेख करते हुए भारत में रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने हेतु उपाय सुझाएँ।
23 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था