कुल प्रश्नों की संख्या : 1069
-
पूर्वोत्तर भारत के विकास के संदर्भ में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की समीक्षात्मक व्याख्या कीजिये।
19 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या भारत अपनी क्षेत्रीय भूमिका को फिर से परिभाषित कर रहा है? तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
14 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत-आसियान संबंध उत्तर-पूर्व के विकास में किस प्रकार सार्थक सिद्ध हो सकते हैं? विश्लेषण कीजिये।
13 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘भारत पर भूख से मुक्त होने और पर्याप्त भोजन के अधिकार को सुनिश्चित करने का दायित्व है।’ इस कथन के संदर्भ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की विवेचना कीजिये।
12 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान में भारत-अमेरिका के बीच असहमतियों के अनेक बिंदुओं को देखा जा सकता है, जो कि इन देशों के मध्य संबंधों में अस्थिरता का परिचायक बन रहे हैं। क्या 2 + 2 संवाद इस दिशा में कोई कारगर भूमिका निभा सकता है? विश्लेषण कीजिये।
11 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
संविधान की 9वीं अनुसूची न्यायपालिका पर कार्यपालिका द्वारा नियंत्रण स्थापित करने का माध्यम बन गई है। परीक्षण कीजिये।
09 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में ईरान समझौते से अमेरिका की वापसी के कारण ईरान में भारतीय हितों पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा कीजिये।
08 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
यदि राष्ट्रपति द्वारा मृत्युदंड प्राप्त दोषी की याचिका खारिज कर दी जाती है तब भी उसके पास न्यायिक विकल्प मौजूद रहता है। उपयुक्त वादों के माध्यम से इस कथन की पुष्टि कीजिये।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संचार माध्यमों के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी प्रगति ने महिलाओं के साथ अभद्रता तथा उनकी निजता के हनन के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि की है। इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा कीजिये।
06 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा के संदर्भ में दोनों देशों के मध्य महत्त्वपूर्ण समझौतों की चर्चा करते हुए भारत-इंडोनेशिया संबंधों का विश्लेषण करें।
05 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अनुसूचित जाति उप-योजना एवं जनजातीय उप-योजना दो नीतिगत साधन हैं जो स्पष्ट रूप से अतीत के अनावश्यक पदानुक्रमों को समाप्त करने तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सशक्तीकरण में तेज़ी लाने और न्यायसंगत समाज के दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिये हैं। आलोचनात्मक व्याख्या कीजिये।
01 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
80वें और 88वें संविधान संशोधन ने केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों को परिवर्तित कर दिया तथा कैग ने इसे पुनःपरिभाषित किया है। स्पष्ट कीजिये।
30 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
माना जाता है कि विमुद्रीकरण नकदी-विहीन समाज को प्रेरणा देकर कल्याणकारी कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा। विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की विफलताओं की पृष्ठभूमि में इस कथन पर चर्चा कीजिये।
25 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की धार्मिक तथा भाषायी विविधता भारतीय संघवाद को मज़बूत आधार प्रदान करती है। स्पष्ट कीजिये।
23 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने में लोक लेखा समिति की भूमिका को स्पष्ट कीजिये।
21 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैश्वीकरण एवं उदारीकरण के इस युग में दिनोंदिन परिपक्व होती भारतीय राजनीति में दबाव समूहों की प्रासंगिकता धीरे-धीरे क्षीण हो रही है। आलोचनात्मक व्याख्या कीजिये।
19 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों को एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने से रोकने की पहल की है, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत चली आ रही इस व्यवस्था का चुनाव आयोग द्वारा विरोध किये जाने के क्या कारण हैं? चर्चा करें।
17 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्ष 2011 की जनगणना के आँकड़ों के अनुसार 1000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या घटकर 919 रह गई है, जो भारत जैसे विकासशील देश के लिये अत्यंत चिंता का विषय है।" उपर्युक्त समस्याओं के कारकों की चर्चा करते हुए यह बताएँ कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘सुकन्या समृद्धि खाता योजना’ समाज में लड़कियों की स्थिति को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने में किस हद तक मददगार हैं।
16 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में जेंडर बजटिंग की आवश्यकताओं को समझाते हुए इसकी चुनौतियों को बताइये तथा इस संदर्भ में हाल के बजट में किये गए प्रयासों की चर्चा कीजिये।
12 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में पंचायती राज संस्थाएँ अप्रभावी निष्पादन के कारण अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही हैं। अप्रभावी निष्पादन के कारणों की पड़ताल करते हुए सुधार के तर्कसंगत उपाय सुझाइये।
11 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में जारी की गई वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट के अनुसार ‘राष्ट्रों के मध्य असमानता का स्तर घट रहा है किंतु प्रत्येक देश के भीतर असमानता में तीव्र गति से वृद्धि हो रही है।’ देश में बढ़ती असमानता को कम करने के लिये किसी देश द्वारा किन सुधारों की अपेक्षा की जा सकती है? चर्चा करें।
10 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों की जेलों की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘कैदियों को जेल में जानवरों की तरह नहीं रखा जा सकता’। जेलों की दयनीय स्थिति को स्पष्ट करते हुए जेल-सुधार के व्यावहारिक उपाय सुझाएँ।
09 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या आप ऐसा मानते हैं कि ‘सुगम्य भारत अभियान’ का लक्ष्य एक समावेशी समाज विकसित करना है, जिसमें विकलांग व्यक्तियों को उन्नति तथा विकास के लिये समान अवसर एवं आत्मनिर्भर जीवन प्रदान किया जा सके? तर्कपूर्ण व्याख्या करें।
08 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या आप सोचते हैं कि प्रशासनिक न्यायाधिकरणों में अंधाधुंध बढ़ोतरी न्यायिक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर रही है? चर्चा करें।
07 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लैंगिक स्कोरकार्ड क्या है? कैसे यह भारत की आधी आबादी के कल्याण हेतु एक लाभकारी उपकरण बन सकता है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिये।
30 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हमारी शिक्षा प्रणाली बड़े राजनीतिक समुदाय के रूप में ग्रामीणों को एकीकृत करने में असफल रही है। टिप्पणी कीजिये।
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2015 उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 का स्थान लेगा, इन दोनों की तुलना कीजिये तथा इनमें वैषम्यता दर्शाइये।
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में एकल परिवार का प्रचलन संयुक्त परिवार से अधिक होता जा रहा है क्योंकि भारतीय समाज समूह की अपेक्षा व्यक्तिवाद की ओर अधिक आकर्षित हो रहा है। चर्चा कीजिये।
26 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत सरकार अपने नागरिकों की खाद्य-सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रही है लेकिन किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। खाद्य-सुरक्षा की चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा किसानों की स्थिति में सुधार लाने के उपाय भी सुझाइये।
25 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत जल प्रबंधन में अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहा है। उक्त कथन की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय जल आयोग की आवश्यकता तथा केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड की पुनर्संरचना का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
25 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था