- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1034
-
भारतीय शास्त्रीय नृत्य और मूर्तिकला में मुद्राओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। ये प्रतीकात्मक हस्त मुद्राएँ विभिन्न कला रूपों को किस प्रकार व्यक्त करती हैं? (150 शब्द)
26 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
महासागरीय थर्मोलाइन परिसंचरण (ओसियन थर्मोहेलिन सर्कुलेशन) की अवधारणा और वैश्विक जलवायु विनियमन में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। इस परिसंचरण के द्वारा हुए बदलाव पृथ्वी पर जलवायु को किस प्रकार प्रभावित कर सकते हैं?(250 शब्द)
26 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा त्रुटिपूर्ण है क्योंकि यह हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के महत्त्व के अनुकूल नही है। आलोचनात्मक रूप से परीक्षण कीजिये (250 शब्द)
19 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
गुप्तकालीन सिक्काशास्त्रीय कला की उत्कृष्टता उत्तरवर्ती कल में देखने को नहीं मिली। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
19 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
पारंपरिक भारतीय मूल्यों और सामाजिक संस्थाओं पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत के बहुलवादी समाज के संदर्भ में अशोक के धम्म की समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भक्ति और सूफी आंदोलनों को अक्सर आध्यात्मिक प्राप्ति के समानांतर मार्ग के रूप में देखा जाता है। इनके मूल सिद्धांतों के बीच तुलना एवं अंतर बताते हुए समाज पर इनके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
05 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOFs) के कारणों पर चर्चा कीजिये। GLOFs से संबंधित जोखिमों को कम करने हेतु क्या उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
05 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय समाज और संस्कृति पर उपभोक्तावाद के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। इसने उपभोग प्रतिरूप, जीवन शैली और सामाजिक आकांक्षाओं को किस प्रकार से नया रूप प्रदान किया? (150 शब्द)
29 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और उसके बाद के ब्रिटिश राज की आर्थिक नीतियों का परीक्षण कीजिये। इन नीतियों ने भारत के कृषि, औद्योगिक और वाणिज्यिक विकास को किस प्रकार आकार दिया? (250 शब्द)
29 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के महानगरों में सामाजिक संरचनाओं और शहरी विकास पर आंतरिक प्रवास के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
22 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जनसंख्या भूगोल के संदर्भ में वहन क्षमता की अवधारणा पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
22 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वेदांत और योग विचारधाराओं के मूल सिद्धांतों की व्याख्या करते हुए बताइए कि इसने भारतीय समाज को किस प्रकार प्रभावित किया है। (150 शब्द)
15 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
वैश्वीकरण ने विभिन्न भौगोलिक प्रक्रियाओं को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। वैश्वीकरण से संबद्ध भौगोलिक चुनौतियाँ और अवसर क्या हैं? (250 शब्द)
15 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
LGBTQ+ समुदाय के समक्ष आने वाली सामाजिक एवं विधिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके अधिकारों तथा समावेशन को बढ़ावा देने हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
08 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
"कला के लिये कला" बनाम "सामाजिक परिवर्तन के लिये कला।" समकालीन भारतीय कला के संदर्भ में इस विमर्श पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
पूर्वी और पश्चिमी घाट भारत की दो प्रमुख पर्वत शृंखलाएँ हैं, जो विभिन्न तरीकों से भारत की जलवायु तथा कृषि को प्रभावित करती हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
01 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
गुप्तोत्तर काल में विखंडित राजनीतिक परिदृश्य के साथ क्षेत्रीय राज्यों का उदय हुआ। इस विखंडन के लिये ज़िम्मेदार कारकों पर चर्चा कीजिये और उपमहाद्वीप के सांस्कृतिक विकास पर पड़ने वाले इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
01 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गांधीवादी चरण के दौरान राष्ट्रवादी आंदोलन को मज़बूत एवं समृद्ध बनाने में अनेक वर्गों ने योगदान दिया था। विस्तार से चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"जाति व्यवस्था को नई पहचान एवं सांगठनिक रूप मिलने के आलोक में इसे भारत में समाप्त नहीं किया जा सकता है।" चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय आहार में स्थानीय भूगोल तथा कृषि से प्रभावित स्वाद एवं व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला है। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
17 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
परिवहन तथा आर्थिक विकास के संदर्भ में अंतर्देशीय जलमार्गों के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। भारत में नदियों के माध्यम से होने वाले नौवहन से संबंधित भौगोलिक चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या वर्ष 1857 का सिपाही विद्रोह महज एक सैन्य विद्रोह था या यह औपनिवेशिक भारत में व्याप्त गहन सामाजिक एवं राजनीतिक चिंताओं का परिचायक था? (150 शब्द)
10 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भूमि क्षरण तथा मरुस्थलीकरण के प्रमुख कारणों एवं परिणामों का परीक्षण कीजिये। इसके साथ ही धारणीय भूमि प्रबंधन प्रथाओं हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
10 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय समाज पर गाँवों से शहरों की ओर होने वाले प्रवासन के प्रभाव पर प्रकाश डालिये। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में प्रवासियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का भी उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
03 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय शासन पर मौर्य साम्राज्य की प्रशासनिक संरचना का व्यापक और स्थायी प्रभाव है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
03 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आत्मनिर्भर भारत पर बल देने का दृष्टिकोण स्वदेशी आंदोलन से साम्यता रखता है। स्वदेशी आंदोलन के आर्थिक लक्ष्यों एवं रणनीतियों तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के समकालीन प्रयासों के बीच तुलना एवं अंतर के बिंदुओं पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में महिला उद्यमियों के समक्ष आने वाली सामाजिक एवं आर्थिक बाधाओं का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने तथा उसे उन्नत बनाने के क्रम में सशक्त बनाने की रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
27 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत के सामाजिक सुधार आंदोलन के संदर्भ में वायकोम सत्याग्रह के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मरीन क्लाउड ब्राइटनिंग (Marine Cloud Brightening) क्या है? जलवायु परिवर्तन के शमन के संदर्भ में इसके संभावित लाभों एवं जोखिमों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल