- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1038
-
1945 में आजाद हिन्द फौज के युद्धबंदियों के समर्थन में चलाया गया आंदोलन अपने स्वरूप में राष्ट्रव्यापी होने के साथ-साथ भारतीयों के मध्य ‘एकता’ की पुष्टि का प्रतीक भी बना। चर्चा कीजिये।
20 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सम्प्रदायवाद और धर्मनिरपेक्षता पर नेहरू की विचारधारा एवं प्रतिक्रिया ने ही आधुनिक ‘सेक्यूलर’ भारत की नींव को मजबूत किया। विवेचना करें।
19 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पोर्ट्समाउथ की संधि (Treaty of Portsmouth) ने जापान को तो एक बड़ी साम्राज्यवादी ताकत के रूप में पहचान दिलाई ही, चीन की राजनीति में भी नये युग के बीज बोये। चर्चा कीजिये।
18 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ब्रिटिश भारत में शिक्षा को प्रोत्साहन देने के संबंध में हुए ‘आंग्ल-प्राच्य विवाद’ की चर्चा करें एवं बताएँ कि इस विवाद के समाधान के पश्चात् भारतीय शिक्षा के विकास की स्थिति क्या रही?
17 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में प्रचलित पुरानी भू-राजस्व व्यवस्था को बदलकर नए प्रकार के भू-राजस्व बंदोबस्त कायम करने की जरूरत क्यों पड़ी? कंपनी द्वारा अपनायी गई विभिन्न भू-धृति पद्धतियों (Land Tenure System) का संक्षेप में परिचय भी दें।
15 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘‘भारत का विभाजन एक अत्यन्त त्रासदीपूर्ण लेकिन अवश्यंभावी घटना थी जिसका बीजारोपण बहुत पहले हो चुका था। प्रारम्भ से ही कांग्रेस व गांधी द्वारा ऐसे गंभीर कदम नहीं उठाये गये थे जिससे संभावित विभाजन को रोका जा सकता।’’ इस कथन का परीक्षण करें।
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
थम विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में प्रतिक्रियात्मक राजनीति के नये स्वरूप के रूप में शुरू हुआ होमरूल लीग आंदोलन 1919 तक आते-आते कमजोर व धीमा पड़ गया था। उन कारणों का उल्लेख कीजिये जिनके चलते इस आंदोलन का अवसान हुआ। साथ ही, उस आंदोलन की उपलब्धियों पर भी चर्चा कीजिये।
13 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में ब्रिटिश काल की शुरुआत के संदर्भ में इतिहासकारों में प्रायः मतभेद पाया जाता है। तथापि, यह तो तथ्य है कि ब्रिटिश काल की शुरूआत 18वीं शताब्दी में चुकी थी। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना की सफलता में कौन-कौन से कारक उत्तरदायी थे?
12 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मुगल-शक्ति के पराभव के पश्चात् अंग्रेज़ों एवं मराठों के मध्य हुए ‘आंग्ल-मराठा युद्ध’ स्वयं को एक-दूसरे से सर्वश्रेष्ठ साबित करने का संघर्ष थे; जिसमें अंततः अंग्रेज़ों की विजय हुई। इसी पृष्ठभूमि में आंग्ल-मराठा युद्धों में मराठों की पराजय के कारणों का विश्लेषण करें।
11 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
फ्रांसीसी क्रान्ति के उद्देश्य और उपलब्धि में कोई सामञ्जस्य नहीं था। स्पष्ट करें।
10 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
19 वीं शताब्दी की उन घटनाओं/कारकों का उल्लेख करें जो भारत में निम्न जातीय आंदोलनों के उदय का आधार बने। साथ ही, कुछ ऐसे समाज सुधारकों/नेताओं का भी संक्षिप्त परिचय दें, जिन्होंने इन आंदोलनों को सशक्त नेतृत्व दिया।
08 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1907 में कांग्रेस का सूरत विभाजन केवल उदारवादियों और अतिवादियों के मध्य उपस्थित मतभेदों का परिणाम न होकर ब्रिटिश सरकार की रणनीति का प्रतिफल भी था। विवेचना करें।
07 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गुप्तकाल को मूर्तिकला के विकास का उत्कृष्ट काल कहा जाता है। गुप्तकालीन प्रतिमाएँ उत्तरोतर काल में न केवल भारतीय कला का 'मॉडल' रही बल्कि उन्होंने सुदूर-पूर्व तक 'आदर्शों' के रूप में अपनी पहचान भी बनाई। विवेचना करें।
06 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
बौद्ध धर्म में महायान के उदय की परिस्थितियों की विवेचना कीजिये।
04 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
बाल गंगाधर तिलक एक निर्भीक एवं स्वाभिमानी राष्ट्रवादी नेता होने के साथ-साथ एक दूरद्रष्टा भी थे। चर्चा कीजिए।
03 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन्नीसवीं सदी में भारतीय समाज में उपस्थित उन सामाजिक बुराइयों का वर्णन कीजिये जिनके खिलाफ सुधार आंदोलन चलाये गए थे।
01 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
इल्बर्ट बिल विवाद क्या था? इसके प्रति भारतीयों की क्या प्रतिक्रिया थी? आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
31 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भ्रंश घाटी (Rift Valley) से आप क्या समझते हैं? पूर्वी अफ्रीका में इनके अत्यधिक विकसित होने के सुसंगत कारकों की व्याख्या कीजिये।
31 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल