- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1121
-
“मुग़ल शक्ति के पराभव के पश्चात् अंग्रेज़ों एवं मराठों के मध्य हुए ‘आंग्ल-मराठा’ युद्ध स्वयं को एक-दूसरे से सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिये किये गए संघर्ष थे; जिसमें अंततः अंग्रेजों की विजय हुई।” इसी पृष्ठभूमि में आंग्ल-मराठा युद्धों में मराठों की पराजय के कारणों का विश्लेषण करें।
24 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
“भौगोलिक अध्ययन में साहित्यिक भाषा की अपेक्षा गणितीय भाषा का उपयोग करना अधिक लाभकारी है परिणामस्वरूप भूगोल में आनुभविक विवरण को त्याग दिया गया और उसका स्थान मात्रात्मक विधियों ने ले लिया।” कथन को स्पष्ट करते हुए भूगोल में मात्रात्मक क्रांति के उद्देश्यों की चर्चा कीजिये।
23 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उन्नीसवीं शताब्दी में यूरोप में वाणिज्यवादी प्रवृत्ति ने एक नया रूप लिया जिसे ब्रिटिशों ने श्वेत जाति के दायित्व के रूप में संबोधित किया। स्पष्ट कीजिये।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
असहयोग आंदोलन की वापसी ने जिस क्रांतिकारी आंदोलन की नींव तैयार की थी, उसे काकोरी कांड ने समाप्त कर दिया था। समीक्षा कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भ्रंश घाटी (Rift Valley) से आप क्या समझते हैं? पूर्वी अफ्रीका में इनके अत्यधिक विकसित होने के सुसंगत कारकों की व्याख्या कीजिये।
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ब्रिटिश सरकार द्वारा लिये गए बंगाल विभाजन के निर्णय के विरोधस्वरूप चलाया गया स्वदेशी व बहिष्कार आंदोलन यद्यपि अपने उद्देश्यों में पूर्णतया सफल नहीं हो सका, किंतु इस आंदोलन की उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता। चर्चा कीजिये।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘अंग्रेज़ों द्वारा समय-पूर्व सत्ता हस्तांतरण करने की शीघ्रता व तात्कालिक नेतृत्व की अदूरदर्शिता आज़ादी के समय हुए नरसंहार व अशांति के लिये उत्तरदायी थी।’ इस कथन की समीक्षा कीजिये।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘इंडो-इस्लामिक कला के विकास-क्रम में फतेहपुर सीकरी एक मील का पत्थर है, यह इस्लामी और हिन्दू स्थापत्य का सुंदर सामंजस्य है।’ कथन की तथ्यात्मक पुष्टि कीजिये।
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
चालुक्यकालीन स्थापत्य कला पर प्रकाश डालिये।
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
मानसून उत्पत्ति की तापीय संकल्पना का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
12 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘स्थलरूप अंतर्जात एवं बहिर्जात कारकों की पारस्परिक क्रिया का प्रतिफल होता है।’ स्पष्ट कीजिये।
11 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वास्तव में ब्रिटिश हुकूमत के प्रति अत्यधिक रोष व असंतोष ही मुस्लिम लीग को कांग्रेस के समीप लाया और दोनों के मध्य ‘लखनऊ समझौता’ संपन्न हुआ। विवेचना कीजिये।
10 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय शासकों ने दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ भागों में अपना साम्राज्य स्थापित किया था लेकिन यह किसी भी स्तर पर राजनीतक उपनिवेशवाद नहीं था। यह सांस्कृतिक उपनिवेशवाद था जहां अधिकृत देशों का सांस्कृतिक इतिहास उनसे प्रभावित हुआ । समीक्षा करें।
09 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ऊष्मा द्वीप से आप क्या समझते हैं? इसके लिये उत्तरदायी कारकों की संक्षेप में चर्चा करें।
07 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उन्नीसवीं सदी के दौरान राष्ट्रवाद का विकास केवल युद्धों और क्षेत्रीय विस्तार की वजह से ही नहीं हुआ था, बल्कि यह लंबे प्रयासों, त्याग और निष्ठा द्वारा उत्पन्न संस्कृति के द्वारा स्थापित हुआ, जिसने यूरोप से लेकर सारे विश्व को एक नए परिवर्तनकारी मंच पर खड़ा कर दिया। चर्चा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
“औद्योगिक क्रांति ने प्राचीन सिसकती संस्कृति में नवीनता का संचार किया है।” इस कथन के संदर्भ में मानव संस्कृति पर औद्योगिक क्रांति के प्रभावों की विवेचना कीजिये ।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
किसान आंदोलन की नींव पर ही स्वतंत्र भारत में कृषि सुधार की इमारत तैयार की जा सकी स्पष्ट कीजिये।
30 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वेगनर के महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत की समीक्षात्मक व्याख्या कीजिये।
23 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
योजनाबद्ध विकास में औद्योगिक प्रकीर्णन की भूमिका का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
22 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
राजस्थानी चित्रकला की विशेषताओं का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
21 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
महाद्वीपीय मग्न तट से आप क्या समझते हैं? इसकी उत्पत्ति की संक्षिप्त व्याख्या कीजिये।
20 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महाद्वीपीय व्यवस्था से आप क्या समझते हैं? इसकी असफलता के कारणों का वर्णन कीजिये।
19 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
गांधार मूर्तिकला का संक्षिप्त परिचय देते हुए इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
14 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
अपवाह प्रतिरूप की संक्षेप में चर्चा करते हुए प्रायद्वीपीय भारत के अपवाह तंत्र को बताइये।
13 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महासागरीय जल की लवणता को नियंत्रित करने वाले कारकों की संक्षेप में चर्चा कीजिये।
12 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में सूती वस्त्र उद्योग का विकास देश के अन्य तटीय राज्यों की अपेक्षा महाराष्ट्र और गुजरात में अधिक हुआ है। परीक्षण कीजिये।
11 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
इंडो-इस्लामिक स्थापत्य कला की विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
09 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
स्थानीय पवनें क्या हैं? सागरीय समीर और स्थलीय समीर पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिये।
08 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय कृषि समस्याओं पर संक्षेप में चर्चा कीजिये।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अनुकूलतम जनसंख्या से आप क्या समझते हैं? इसके मापदंडों की संक्षेप में चर्चा करें।
06 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल