- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1040
-
“हिमालय प्रदेश में भू-आकृतिकीय परिवर्तन पर्यावरणीय आपदाओं के लिये अधिकांशतः उत्तरदायी हैं।” प्रासंगिक उदाहरणों के साथ टिप्पणी कीजिये।
30 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आधुनिक काल में चित्रकला के विकास पर प्रकाश डालिये।
27 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
‘लुप्तप्राय भाषाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिये योजना’ (SPEL) के बारे में बताइये तथा लुप्तप्राय भाषाओँ की सुरक्षा हेतु कुछ उपाय सुझाइये।
25 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
महिलाओं के समक्ष विद्यमान निराशाजनक आर्थिक असमानता के परिदृश्य में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है क्योंकि वे अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक योगदान दे सकती हैं। तर्क दीजिये।
19 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सिंधुकालीन स्थापत्य कला का वर्णन कीजिये।
17 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
पृथ्वी की आंतरिक संरचना का रेखाचित्र प्रस्तुत करते हुए भूकंपीय तरंगों के आधार पर उसका वर्णन कीजिये।
14 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
“नदी जोड़ो परियोजना एक बड़ी चुनौती तो है, साथ ही यह जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न होने वाले जल संबंधी मुद्दों को हल करने का एक अवसर भी है।” इस संदर्भ में अपने विचार व्यक्त कीजिये।
12 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या वैश्विक स्तर पर उदारवाद का अंत हो रहा है? तर्क दीजिये।
10 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
07 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
फ्राँस की राज्य क्रांति विश्व इतिहास की एक अवश्यंभावी घटना थी तथा क्रांति का स्रोत तत्कालीन सामाजिक जीवन के दोषों एवं सरकार की भूलों में निहित था। विवेचना करें। (250 शब्द)
06 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यह कहना कहाँ तक समीचीन है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बीज हिटलर की विदेश नीति में अंतर्निहित थे? हिटलर की विदेश नीति के सिद्धांतों के आधार पर अपने तर्कों को प्रस्तुत करें। (250 शब्द)
02 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
विश्लेषित कीजिये कि किस प्रकार प्रथम विश्वयुद्ध ‘रूसी क्रांति’ के लिये एक ऐसी घटना सिद्ध हुई जिसने रूसी जनता को राजनीति से जोड़ा तथा एकतंत्रीय सत्ता के विरोध में सभी राजनीतिक ताकतों को एकसूत्र में पिरो दिया। (250 शब्द)
29 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1919 के ‘पेरिस शांति सम्मेलन’ का स्वरूप, 1815 की वियना कॉन्ग्रेस की अपेक्षा अधिक प्रतिनिधि बोधक था तथा इस सम्मेलन की अर्जित सफलता में समय, स्थान, प्रतिनिधि संगठन एवं सम्मेलन की कार्यवाही प्रक्रिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। टिप्पणी करें। (250 शब्द)
26 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गांधी-इरविन समझौता वस्तुत: राष्ट्रीय आंदोलन की पलायनवादी मनोवृत्ति का परिचायक न होकर गांधीवादी रणनीति का एक अहम हिस्सा था, जिसे तत्कालीन राष्ट्रवादी धाराओं के अदूरदर्शी दृष्टिकोण द्वारा पहचाना न जा सका। परीक्षण करें। (250 शब्द)
24 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में श्रमिक आंदोलनों के उदय में औपनिवेशिक तथा पूंजीवादी शोषण के परस्पर विरोधी तत्त्वों ने किस प्रकार अपनी भूमिका निभाई एवं आरंभिक राष्ट्रवादियों की इस पर क्या प्रतिक्रिया हुई? (250 शब्द)
16 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
‘बाँटो और राज करो’ की औपनिवेशक नीति ने ही भारत में सांप्रदायिकता का बीज बोया जो कालांतर में वट वृक्ष बन गया और उसने भारत की सदियों पुरानी समरसता को भंग कर दिया, अंतत: इसी की परिणति देश के विभाजन के रूप में परिलक्षित हुई। चर्चा करें। (250 शब्द)
13 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या आप मानते हैं कि गदर विचारधारा की प्रकृति मूलत: समतावादी एवं जनतंत्रवादी थी और यह अपने दृष्टिकोण में पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष थी? सोदाहरण अपने तर्कों को प्रस्तुत करें। (250 शब्द)
10 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में विकासमान ‘मध्यवर्गीय चेतना’ जहाँ लोकप्रिय असंतोषों को संगठित कर राष्ट्रीय चेतना के विकास की महत्त्वपूर्ण कारक सिद्ध हुई, वहीं वायसराय लिटन की प्रतिक्रियावादी नीतियों ने इसे सशक्त बनाया। विवेचना करें। (250 शब्द)
08 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सुस्पष्ट कीजिये कि उपनिवेशवाद (Colonialism) ने किस प्रकार से औपनिवेशिक समाज (Colonial society) को मौलिक रूप से परिवर्तित कर दिया एवं उसे विश्व पूंजीवादी व्यवस्था का अभिन्न अंग बना दिया? (250 शब्द)
04 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
स्वतंत्रता के पश्चात् भाषाई आधार पर राज्यों के गठन हेतु कई प्रयास हुए। इन प्रयासों ने भारतीय अखंडता और एकता पर भी प्रभाव डाला। स्पष्ट करें। (250 शब्द)
27 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ज्वालामुखी क्रियाओं से निर्मित स्थलाकृतियों के बारे में उदाहरण सहित व्याख्या करें। (250 शब्द)
25 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘राष्ट्रवाद की बिकृत होती परिभाषा ने विश्व के समक्ष नई समस्याएँ पैदा कर दी हैं।’ टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
23 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
चक्रवात क्या होते हैं? अवस्थिति के आधार पर चक्रवात के प्रकार स्पष्ट करें। (250 शब्द)
19 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय कला, सभ्यता-संस्कृति तथा अन्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान करने वाले व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। विवरण दें। (250 शब्द)
14 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
‘‘यूरोपियन प्रतिस्पर्द्धा की दुर्घटनाओं द्वारा अफ्रीका को कृत्रिम रूप से निर्मित छोटे-छोटे राज्यों में काट दिया गया।’’ विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
13 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आरंभिक भारतीय शिलालेखों में अंकित तांडव नृत्य की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
09 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
क्या भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने एक परिसंघीय संविधान निर्धारित कर दिया था? चर्चा कीजिये।
05 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के सूखा प्रवण एंव अर्द्धशुष्क प्रदेशों में लघु जलसंभर विकास परियोजनाएँ किस प्रकार जल संरक्षण में सहायक हैं?
28 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में संपन्न औद्योगिक क्रांति को संभव बनाने में वैज्ञानिक आविष्कारों एवं तकनीकी परिवर्तनों की भूमिका का परीक्षण करें।
27 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'ठुमरी’ अर्द्ध-शास्त्रीय भारतीय संगीत की एक विशिष्ट शैली है जो आज भी अपनी जीवंतता को अक्षुण्ण रखे हुए हैं। इस शैली की मौलिक विशेषताओं की चर्चा करते हुए इससे संबंधित प्रमुख कलाकारों का उल्लेख करें।
25 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति