- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1042
-
सोशल मीडिया के आगमन का भारतीय समाज पर पड़ने वाले प्रभाव का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
25 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सूफीवाद से आप क्या समझते हैं? वर्तमान समय में सूफीवाद कैसे प्रासंगिक है? स्पष्ट कीजिये।
18 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सामाजिक परिवर्तन लाने में कानून की अपनी सीमा है। इस संदर्भ में गंभीर रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके आसपास पितृसत्ता की पकड़ को कमज़ोर करने के लिये उठाए गए कदमों की प्रभावकारिता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द )
11 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
हीट वेव्स प्राकृतिक खतरों में सबसे खतरनाक हैं, जिनकी आवृत्ति एवं तीव्रता 21वीं सदी में जलवायु परिवर्तन के कारण और अधिक बढ़ेगी। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)।
06 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
'भारत छोड़ो' आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि इसने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारतीय जनता को एकजुट किया। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)।
01 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्राचीन भारत में गुप्त काल कला, वास्तुकला, विज्ञान, धर्म और दर्शन के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिये जाना जाता है। टिप्पणी कीजिये।
20 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
नैतिक उत्तरदायित्व से आप क्या समझते हैं? सरकारी सेवकों की आमतौर पर मान्य नैतिक ज़िम्मेदारियाँ क्या हैं? (150 शब्द)
16 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
'फ्राँस और संयुक्त राज्य अमेरिका को आधुनिक लोकतंत्र का जन्म स्थान माना जाता है।' फ्राँसीसी और अमेरिकी क्रांति के आलोक में इस कथन की चर्चा कीजिये।
13 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत जनसांख्यिकीय संक्रमण के एक ऐसे चरण में है कि यदि नीति निर्माता इस जनसांख्यिकीय बदलाव के साथ विकासात्मक नीतियों को संरेखित करते हैं तो यह देश के तीव्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
06 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
ब्लैक कार्बन से आप क्या समझते हैं? ग्लेशियर के पिघलने के संबंध में इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के स्वतंत्रता संग्राम ने उस दौर के कला और साहित्य को कैसे प्रभावित किया। विश्लेषण कीजिये (250 शब्द)
23 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
धार्मिक विविधता भारत की ताकत और कमज़ोरी दोनों है। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
20 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
माउंटबेटन के शासनकाल के दौरान घटित घटनाओं के चलते विभाजन की व्यवस्था में विसंगतियाँ उत्पन्न हुईं और वह विभाजन के कारण हुए नरसंहार को रोकने में विफल रहा। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
16 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जनजातीय विद्रोह भले ही समय और स्थान में एक-दूसरे से भिन्न थे लेकिन इनमें कुछ सामान्य विशेषताएँ थीं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
09 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में साल दर साल जल संकट की बढ़ती हुई गंभीरता के चलते सभी हितधारकों द्वारा जल संकट से निपटने के लिये विभिन्न उपाय किये जाने की आवश्यकता है। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
02 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
युवाओं के सशक्तीकरण से यह सुनिश्चित होगा कि जनसांख्यिकीय लाभांश, जो एक समय-सीमित अवसर है, भारत के लिये एक वरदान बन जाए। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
उत्तरी भारतीय राज्यों में हिमालय के क्षेत्र में मंदिर वास्तुकला का एक अनूठा रूप विकसित हुआ। स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
19 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ब्रिटिश साम्राज्यवाद के हितों द्वारा निर्देशित विदेश नीति के अनुसरण के कारण अक्सर भारत को पड़ोसी देशों के साथ संघर्ष का सामना करना पड़ता था। चर्चा कीजिये।
16 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस अपनी अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान रखते थे। टिप्पणी कीजिये(250 शब्द)
12 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या भाषायी राज्यों के गठन ने भारतीय एकता के उद्देश्य को मज़बूती प्रदान की है?
07 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
नए स्वतंत्र भारत के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिये।
01 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
स्वतंत्रता के बाद के भारत में औपनिवेशिक विरासत के तत्त्वों की चर्चा कीजिये।
25 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वैश्वीकरण विचार, पूंजी, वस्तु एवं लोगों की आवाजाही तथा तकनीक द्वारा संचालित एक परिघटना है। चर्चा कीजिये।
21 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भूकंपीय तरंगें क्या हैं? विभिन्न प्रकार की भूकंपीय तरंगों का विस्तृत विवरण दीजिये।
15 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
किसी व्यक्ति के अंदर मूल्यों के विकास में परिवार की क्या भूमिका होती है। विवेचना कीजिये।
14 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘हरित कर’ प्रदूषण नियंत्रण और प्रबंधन के बारे में नागरिकों को संवेदनशील बनाने में एक निवारक भूमिका निभा सकते हैं। चर्चा कीजिये।
11 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
बौद्ध धर्म ने तत्कालीन मानवीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के साथ ही भारतीय कला व स्थापत्य को भी एक नई दिशा प्रदान की। विवेचना कीजिये।
10 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के भूवैज्ञानिक और पुरापाषाणकालीन साक्ष्यों की व्याख्या कीजिये।
09 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
19वीं शताब्दी के लगभग मध्य से लेकर भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तक अंग्रेजी शासन के विरूद्ध हुए अनेक प्रतिरोधों में 'नील विद्रोह' सर्वाधिक संगठित और जुझारू था जिसने न केवल किसानों की ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध की एक मिसाल कायम की बल्कि कुछ अर्थों में सफलता भी प्राप्त की। चर्चा करें।
05 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मारुति उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है। वह विभिन्न प्रयोजनों के लिये सरकारी भूमि के अनुदान का कार्य करती है। चूँकि भूमि बहुत दुर्लभ और बहुत महंगी हो गई है अतः ऐसे अनुदानों को सावधानी से देना होगा। सरकार ने सार्वजनिक उद्देश्यों के लिये अपनी भूमि के अनुदान हेतु एक नीति तैयार की है।
सरकार की नीति रही है कि सरकारी भूमि सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों, अस्पतालों, धर्मार्थ संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और ग्रामीण बुनियादी ढाँचे जैसे उद्देश्यों के लिये दी जा सकती है।
इसके अलावा समाज के कमज़ोर वर्गों के लिये शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल उन्नयन के कार्यक्रम चलाने वाली संस्थाओं हेतु कुछ मामलों में निजी पार्टियों को भूमि दी जा सकती है।
एक दिन एक प्रमुख शहरी स्थान में सांस्कृतिक केंद्र को भूमि देने का प्रस्ताव मारुति के डेस्क पर पहुँचा। इसका प्रस्ताव राज्य संस्कृति विभाग द्वारा नहीं, बल्कि एक निजी समूह द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
जब मारुति फाइल पढ़ रही थी तभी उन्हें राजस्व मंत्री के निजी सचिव का फोन आया। जो व्यक्ति यह केंद्र स्थापित करना चाहता था वह सत्तारूढ़ राजनीतिक प्रतिष्ठान के एक प्रमुख केंद्रीय नेता से निकटता से संबंधित था।
निजी सचिव ने कहा कि प्रस्ताव को विभाग में निचले स्तरों द्वारा मंज़ूरी दी गई थी और मारुति को भी इसका सकारात्मक समर्थन करना चाहिये। मारुति ने देखा कि सरकार की नीति के तहत प्रस्ताव को मंज़ूरी नहीं दी जा सकती है।
निचले स्तर के कर्मचारियों ने प्रस्ताव को सही ठहराया क्योंकि आधिकारिक नीति प्रस्ताव में एक अवशिष्ट वाक्यांश ("अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए सरकार द्वारा तय किया जा सकता है") हेतु अनुदान दिया जा सकता था। मारुति को डर था कि राजनीतिक संबंधों वाले एक निजी व्यक्ति को दिया गया मूल्यवान भूमि का अनुदान विवाद का कारण बन सकता है।
इस स्थिति में कार्रवाई का सही तरीका क्या होना चाहिये और क्यों?
04 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल