रैपिड फायर
विश्व जल दिवस 2025
- 25 Mar 2025
- 2 min read
स्रोत: पी.आई.बी.
जल शक्ति मंत्रालय ने 22 मार्च 2025 (विश्व जल दिवस) को जल शक्ति अभियान: कैच द रेन अभियान 2025 का छठा संस्करण लॉन्च किया है, जिसका विषय है: "जल संचय जन भागीदारी: जन जागरूकता की ओर"।
- सरकार ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण के लिये समग्र भारत के 148 ज़िलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए “हर बूँद अनमोल” के सिद्धांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
- "जल-जंगल-जन" अभियान का शुभारंभ वनों, नदियों और झरनों के पारिस्थितिक संबंधों को बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से किया गया।
विश्व जल दिवस:
- परिचय: इसका उद्देश्य जल संरक्षण और इसके संधारणीय प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
- इसकी संकल्पना वर्ष 1992 के रियो शिखर सम्मेलन में की गई थी और वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा इसे आधिकारिक तौर पर प्रतिवर्ष मनाए जाने हेतु अभिहित किया गया था।
- SDG के अनुरूप: यह दिन संयुक्त राष्ट्र SDG-6 के साथ संरेखित है, जो वर्ष 2030 तक सभी के लिये जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।
- थीम (2025): 'हिमनद परिरक्षण'
जल संरक्षण हेतु सरकारी योजनाएँ: जल शक्ति अभियान (JSA), अमृत 2.0, अटल भूजल योजना।
और पढ़ें: भारत में जल प्रबंधन को प्रभावी बनाना