जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

पर्यावरण पर आगामी वैश्विक शिखर सम्मेलन

  • 21 Sep 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

वर्ष 2024 में,संयुक्त राष्ट्र पृथ्वी के सबसे बड़े खतरों पर चर्चा करने के लिये चार महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित करने जा रहा है।

  • ग्रह के लिये प्रमुख खतरों में ग्लोबल वार्मिंग,लुप्त होती वनस्पति और पशु प्रजातियाँ, उपजाऊ भूमि का रेगिस्तान में बदलना तथा महासागरों,वायु और भूमि में प्लास्टिक प्रदूषण शामिल हैं।
  • आगामी चार प्रमुख सत्र:
    • जैवविविधता पर सम्मेलन (CBD COP16): CBD COP16 कैली, कोलंबिया में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह आकलन करना है कि देश वर्ष 2030 तक ग्रह के 30% भूमि और समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करने के लिये वर्ष 2022 के मॉन्ट्रियल प्रतिबद्धता की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहे हैं।
    • जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC COP 29): UNFCCC COP 29 बाकू,अज़रबैजान में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य जलवायु वित्त पर समझौतों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ वित्तीय सहायता की गुणवत्ता एवं व्यापकतार में सुधार करना है। 
    • मरुस्थलीकरण से निपटने के लिये संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCCD COP16): UNCCD COP16 रियाद,सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा। चर्चा का उद्देश्य वर्ष 2030 तक 1.5 बिलियन हेक्टेयर भूमि को बहाल करना और विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले चल रहे सूखे का प्रबंधन करना होगा।
    • प्लास्टिक प्रदूषण संधि वार्ता: यह दक्षिण कोरिया में आयोजित की जाएगी। वार्ता का अंतिम सत्र प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिये एक वैश्विक संधि के निर्माण पर केंद्रित होगा। इस संधि का उद्देश्य सभी वातावरणों - महासागरों,नदियों, झीलों और स्थलीय क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटना है। 

और पढ़ें: UNFCCC

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2