विश्व शेर दिवस | 12 Aug 2024

स्रोत: पी.आई.बी

बिग कैट रेस्क्यू द्वारा स्थापित और वर्ष 2013 से 10 अगस्त को मनाया जाने वाला विश्व शेर दिवस, आवास हानि, मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा अवैध शिकार जैसे खतरों के कारण शेरों के संरक्षण की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।

  • शीर्ष शिकारियों के रूप में, शेर शाकाहारी आबादी को नियंत्रित करते हैं और जंगल में 10-14 वर्ष के जीवनकाल तथा लगभग 2 वर्ष के जन्म अंतराल के साथ पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं।
  • भारत में, राष्ट्रीय प्रतीक में शक्ति का प्रतीक एशियाई शेर की आबादी सफल संरक्षण प्रयासों के कारण वर्ष 2015 में 523 से बढ़कर वर्ष 2020 में लगभग 674 हो गई है।
  • 15 अगस्त 2020 को लॉन्च किये गए 'प्रोजेक्ट लायन' का उद्देश्य आवास सुधार, उन्नत निगरानी और मानव-वन्यजीव संघर्ष को संबोधित करके एशियाई शेरों के भविष्य को सुरक्षित करना है।

और पढ़ें:  विश्व शेर दिवस 2022, एशियाई शेर संरक्षण परियोजना