विश्व पर्यावास दिवस 2024 | 12 Oct 2024

स्रोत: पी.आई.बी

भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने 9 अक्तूबर, 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व पर्यावास दिवस 2024 मनाया। 

विश्व पर्यावास दिवस:

  • पृष्ठभूमि: वर्ष 1985 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष अक्तूबर के प्रथम सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस के रूप में घोषित किया।
    • इस दिवस का उद्देश्य विश्व को यह स्मरण कराना भी है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने का अधिकार और उत्तरदायित्व है।
  • विश्व पर्यावास दिवस की उत्पत्ति वर्ष 1986 में नैरोबी, केन्या में हुई थी।
    • वर्ष 1986 में पहली बार मनाए जाने के बाद से यह दिवस शहरी जीवन स्थितियों में सुधार पर केंद्रित रहा है।
  • वर्ष 2024 का विषय: 'बेहतर शहरी भविष्य बनाने के लिए युवाओं को शामिल करना', तीव्र शहरीकरण की चुनौतियों और अवसरों पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • इसका उद्देश्य युवाओं को शहरी नियोजन और निर्णय लेने में शामिल होने के लिये प्रोत्साहित करना है ताकि अधिक समावेशी, लचीले और सतत् शहरी वातावरण को बढ़ावा दिया जा सके।

महत्त्व:

  • यह आश्रय के मौलिक अधिकार के बारे में जागरुकता बढ़ाता है तथा यह स्मरण कराता है कि हर किसी को सुरक्षित और आरामदायक आवास मिलना चाहिये। 
  • यह बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व पर भी प्रकाश डालता है।

और पढ़ें: विश्व पर्यावास दिवस 2023