प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 3 सितंबर से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

विश्व हाथी दिवस

  • 12 Aug 2024
  • 1 min read

स्रोत : मिंट 

वनीय क्षेत्रों  में एशियाई और अफ्रीकी हाथियों की स्थिति के बारे में जागरूकता लाने के लिये प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। 

  • वर्ष 2024 की थीम है "प्रागैतिहासिक सौंदर्य, धार्मिक प्रासंगिकता और पर्यावरणीय महत्त्व को मूर्त रूप देना"। 
  • वर्ष 2017 की जनगणना के अनुसार अनुमानित 27,312 हाथियों और 138 पहचाने गए हाथी गलियारों के साथ, भारत विश्व की लगभग 60% एशियाई हाथियों की आबादी का आवास स्थान है। 
  • हाथियों की गर्भधारण अवधि लगभग 22 महीने होती है, जो किसी भी भूमि जीव की तुलना में सबसे लंबी होती है। 
  • एशियाई हाथियों (भारतीय) को आवास स्थान की क्षति, मानव-हाथी संघर्ष और अवैध शिकार के कारण IUCN रेड लिस्ट में लुप्तप्राय के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

और पढ़ें: विश्व हाथी दिवस, हाथी गलियारे

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2