चंद्र ध्रुवों से परे वाॅटर आइस | 13 Mar 2025

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

हाल ही में चंद्रयान-3 के ChaSTE (चंद्र सरफेस थर्मो फिज़िकल एक्सपेरिमेंट) डेटा से पता चला है कि चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्रों से परे (विशेष रूप से उच्च अक्षांश वाले क्षेत्रों में) वाॅटर आइस मौजूद हो सकती है।

  • ChaSTE एक प्रकार का थर्मामीटर है जिसके द्वारा चंद्रमा के ध्रुवों के पास सतह एवं उप-सतह के तापमान को मापा जाता है।
  • ChaSTE डेटा के अनुसार छायित चंद्र ढलान ध्रुवीय क्षेत्रों के समान हो सकते हैं, जिससे संभवतः अधस्तल वाॅटर आइस का प्रच्छादन हो सकता है।
  • सूर्य से दूर अपेक्षाकृत अधिक अधिक शीतित ढालों में वाॅटर आइस का प्रग्रहण हो सकता है, जिससे भविष्य के मिशनों में आसान पहुँच के लिये इसकी उपस्थिति ध्रुवीय क्रेटरों से आगे विस्तारित हो सकती है।
  • चंद्रमा का जल पीने योग्य हो सकता है, ऑक्सीजन उत्पादन में सहायक हो सकता है, तथा इसे हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में पृथक करने से गहरे अंतरिक्ष मिशनों के लिये ईंधन उत्पादन में सहायता मिल सकती है।
  • चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में पहुँचा, जिसे बाद में 'शिव शक्ति पॉइंट' नाम दिया गया।

Chandrayaan_3

और पढ़ें: चंद्रयान-3