वोल्खोव नदी | 13 Jun 2024

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में रूस के एक विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे महाराष्ट्र के चार मेडिकल छात्र, सेंट पीटर्सबर्ग के निकट वोल्खोव नदी में डूब गए

  • वोल्खोव नदी उत्तर-पश्चिमी रूस में प्रवाहित होती है।
  • यह इल्मेन झील से निकलती है, नोवगोरोड से होकर गुजरती है, तथा समतल, दलदली क्षेत्र से होकर उत्तर-पूर्व में लाडोगा झील में समाहित हो जाती है।
  • सोवियत संघ का पहला जलविद्युत स्टेशन, वर्ष 1926 में वोल्खोव शहर में निर्मित किया गया था।
  • वोल्खोव, प्रारंभ में महत्त्वपूर्ण बाल्टिक सागर-काला सागर व्यापार मार्ग का हिस्सा था, और साथ ही केवल छोटे जहाज़ों द्वारा ही नौगम्य था।
  • विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा वर्ष 2022 में जारी आँकड़ों के अनुसार, रूस में लगभग 16,500 भारतीय छात्र थे।

और पढ़ें: भारत-रूस