जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

विशाखापत्तनम के समुद्र तट में पिलबॉक्स

  • 05 Oct 2024
  • 4 min read

स्रोत: द हिंदू 

चर्चा में क्यों?

मानसून के कारण विशाखापत्तनम के समुद्र तटों में रेत में दबे द्वितीय विश्व युद्ध के समय के पिलबॉक्स नजर आ रहे हैं, जिससे शहर के विस्मृत समुद्री इतिहास की झलक मिलती है।

पिलबॉक्स क्या हैं?

  • परिचय:
    • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान निर्मित ये पिलबॉक्स, संभावित दुश्मन आक्रमणों से विशाखापत्तनम के तटों की सुरक्षा के लिये एक रणनीतिक रक्षा नेटवर्क का हिस्सा थे।
    • "पिलबॉक्स" नाम इसकी वजह यह है कि यह 20 वीं सदी के आरंभ में गोलियों के भंडारण के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले मेडिसिन कंटेनरों से मिलता जुलता है।
  • विशाखापत्तनम के पिलबॉक्स:
    • समुद्र तट के कटाव के कारण आर.के. समुद्र तट पर सबसे प्रमुख पिलबॉक्स देखने को मिला है, जबकि जलारिपेटा मछली पकड़ने वाली कॉलोनी में स्थित दूसरा पिलबॉक्स रेत, कचरे और उपेक्षा के नीचे दबा हुआ है।
      • युद्ध के दौरान विशाखापत्तनम एक महत्वपूर्ण केंद्र था, क्योंकि यह एक गहरे प्राकृतिक बंदरगाह वाला भारत का प्रमुख नौसैनिक अड्डा है। 
  • सामरिक महत्त्व:
    • चूँकि पिलबॉक्स को आसपास के वातावरण का हिस्सा जैसा दिखने के लिये बनाया गया था, इसलिये दुश्मन के लिये उन्हें ढूंढना मुश्किल था।
    • वे सामरिक केंद्र के रूप में कार्य करते थे, जिससे सैनिकों को समुद्र तट की रक्षा करने में सहायता मिलती थी, साथ ही दुश्मनों पर गोलीबारी के लिये सुरक्षित कवर भी मिलता था।

प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध

  • प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) मित्र शक्तियों (फ्राँस, रूस, ब्रिटेन, इटली, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका) और केंद्रीय शक्तियों (जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी, ओटोमन साम्राज्य और बुल्गारिया) के मध्य लड़ा गया था, जिसमें मित्र शक्तियाँ विजयी हुईं।
  • द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) धुरी शक्तियों (जर्मनी, इटली और जापान) और मित्र शक्तियों (फ्राँस, ग्रेट ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन) के मध्य लड़ा गया था, जिसमें मित्र शक्तियों ने युद्ध में जीत हासिल की थी।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)  

Q. सर स्टैफर्ड क्रिप्स की योजना में यह परिकल्पना थी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद: (2016) 

(a) भारत को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की जानी चाहिये
(b) स्वतंत्रता प्रदान करने के पहले  भारत को दो भागों में विभाजित कर देना चाहिये
(c) भारत को इस शर्त के साथ गणतंत्र बना देना चाहिये कि वह राष्ट्रमंडल में शामिल होगा
(d) भारत को डोमिनियन स्टेट्स दे देना चाहिये

उत्तर: (d)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2