वल्लभाचार्य जयंती | 07 May 2024

स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया

4 मई 2024 को मनाई जाने वाली वल्लभाचार्य जयंती, प्रसिद्ध हिंद विद्वान और भगवान कृष्ण के भक्त, श्री वल्लभाचार्य (1479-1531 ई.) को समर्पित है।

  • वल्लभाचार्य को वेदों और उपनिषदों का अच्छा ज्ञान था। उन्हें वल्लभ तथा महाप्रभु वल्लभाचार्य की उपाधि दी गई थी।
    • वल्लभाचार्य ने शुद्ध अद्वैत या शुद्ध अद्वैतवाद का दर्शन प्रतिपादित किया। उन्होंने भारत के ब्रज क्षेत्र में कृष्ण-केंद्रित पंथ, वैष्णववाद के पुष्टि संप्रदाय की भी स्थापना की।
  • वल्लभाचार्य का जन्म 1479 ई. में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। लेखन में उनकी काफी रूचि थी और उन्होंने अपने जीवनकाल में कई साहित्यिक कृतियों की रचना की, जिनमें सोलह स्वतंत्र ग्रंथ के रूप में "षोडश ग्रंथ" शामिल है।

और पढ़ें: भारत के नैतिक विचारकों और दार्शनिकों का योगदान