अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा LNG आपूर्तिकर्त्ता बना | 01 Aug 2024

स्रोत: बिज़नेस लाइन

वर्ष 2023 में, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के लिये तरलीकृत प्राकृतिक गैस (Liquefied Natural Gas- LNG) का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्त्ता बनकर उभरा, जिसने वर्ष 2023 में 3.09 मिलियन टन (MT) की आपूर्ति करते हुए संयुक्त अरब अमीरात को पीछे छोड़ दिया। कतर 2023 में शिपमेंट के साथ सबसे बड़ा आपूर्तिकर्त्ता बना रहा। यह बदलाव वैश्विक LNG बाज़ार की बदलती परिस्थितियों और विकसित व्यापार गतिशीलता से प्रेरित है।

  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर LNG की कमज़ोर होती कीमतें तथा केप ऑफ गुड होप के माध्यम से भारत की भौगोलिक निकटता ने अमेरिकी एलएनजी को उत्तरी एशिया सहित अन्य आपूर्तिकर्त्ताओं की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्द्धी बना दिया है।
  • वैश्विक स्तर पर चौथे सबसे बड़े LNG आयातक भारत में वर्ष 2022 में बढ़ती कीमतों के कारण LNG आयात में गिरावट देखी गई, लेकिन भारत को अमेरिकी निर्यात वर्ष 2022 में 2.16 मीट्रिक टन से बढ़कर 2023 में 3.09 मीट्रिक टन हो गया।
  • पिछले वर्षों में गिरावट के बाद वर्ष 2023 में भारत को UAE का LNG निर्यात 2.85 मीट्रिक टन तक पहुँच गया।
  • LNG प्राकृतिक गैस है, जिसे लगभग -260°F पर तरल अवस्था में ठंडा किया जाता है, तरल अवस्था में प्राकृतिक गैस की मात्रा गैसीय अवस्था में इसकी मात्रा से लगभग 600 गुना कम होती है। इस प्रक्रिया से प्राकृतिक गैस को उन जगहों पर पहुँचाना संभव हो जाता है जहाँ पाइपलाइन नहीं पहुँच पाती। टर्मिनलों पर LNG को वापस गैस में परिवर्तित किया जाता है और पाइपलाइनों के माध्यम से वितरित किया जाता है।

और पढ़ें: लाल सागर व्यवधान और भारत की तेल आयात गतिशीलता