नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

विश्व की अनोखी नदियाँ

  • 25 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: पीआर

  • कैनो क्रिस्टल्स नदी, कोलंबिया: इसे "पाँच रंगों की नदी" के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि जुलाई और नवंबर के बीच इसका रंग पीला, हरा, काला, लाल और नीला हो जाता है। 
    • इसका कारण है राइनकोलैसिस क्लैविगेरा, एक जलीय पौधा जो सूर्य के प्रकाश और जलीय परिस्थितियों के साथ अपना रंग बदलता रहता है।
  • शनय-तिंपिक्षा नदी, पेरू: इसे ला बोम्बा के नाम से भी जाना जाता है, यह विश्व की सबसे बड़ी तापीय और एकमात्र उबलती (तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 100 डिग्री सेल्सियस) नदी है। 
    • यह इसका जल गहरे भूतापीय परिसंचरण द्वारा गर्म होता है, जहाँ वर्षा का पानी भूमिगत रूप से रिसता है तथा गर्म होकर पुनः सतह पर आ जाता है।
  • हमज़ा एक्वीफर (हमज़ा नदी): लगभग 4 किमी गहरा और 6,000 किमी लंबा, हमज़ा एक्विफर (जिसे हमज़ा नदी के नाम से भी जाना जाता है) अमेज़न नदी के नीचे एक विशाल भूमिगत एक्विफर है, जो छिद्रयुक्त चट्टानी संरचनाओं के माध्यम से अत्यंत धीमी गति से बहता है।
  • कियानतांग नदी, चीन: यह नदी सिल्वर ड्रैगन के लिये प्रसिद्ध है, जो विश्व की सबसे बड़ी ज्वारीय नदियों में से एक है, जहाँ समुद्री ज्वार 40 किमी/घंटा की गति से ऊपर की ओर उठता है, जिससे विशाल लहरें उत्पन्न होती हैं जो सर्फिंग के लिये आदर्श वातावरण प्रदान करती हैं।
  • डाल्डीकन नदी, रूस: निकल और भारी धातुओं के संदूषण के कारण इसका जल रक्त की तरह लाल हो गया है।
  • ओनिक्स नदी, अंटार्कटिका: महाद्वीप की सबसे लंबी नदी (32 किमी), जो राइट वैली ग्लेशियरों से पिघली वर्फ के पानी के साथ केवल गर्मियों में वांडा झील की ओर अंतर्देशीय रूप से प्रवाहित होती है।

और पढ़ें: भारत की सीमा पार नदियाँ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2