साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2024 | 14 Oct 2024

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

चर्चा में क्यों? 

ऐतिहासिक आघातों और जीवन की नाज़ुकता का पता लगाने वाले "गहन काव्यात्मक गद्य" के लिये, दक्षिण कोरियाई उपन्यासकार हान कांग को स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा वर्ष 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • हान कांग साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली दक्षिण कोरियाई लेखक हैं,जो दक्षिण कोरिया के साहित्यिक परिदृश्य के लिये एक ऐतिहासिक क्षण है।

हान कांग कौन है?

  • परिचय:  वर्ष 1970 में जन्मी हान कांग एक प्रसिद्ध उपन्यासकार और कवि हैं, उन्हें उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिये जाना जाता है, जिसमें गीतात्मकता एवं कथात्मकता का संयोजन है। उनकी शैली ने शारीरिक और भावनात्मक सहानुभूति को विशिष्ट ढंग से सम्मिश्रित करके समकालीन साहित्य को पुनर्परिभाषित किया है।
  • प्रमुख साहित्यिक योगदान:
    • द वेजिटेरियन (वर्ष 2007): यह उनका सफल उपन्यास था, जिसका अनुवाद वर्ष 2015 में डेबोरा स्मिथ ने किया और इसने वर्ष 2016 का मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
      • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, जिसे वर्ष 2005 में मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में स्थापित किया गया था, अंग्रेज़ी में अनुवादित और साथ ही यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित किसी एकल उपन्यास के लिये दिया जाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक साहित्य को बढ़ावा देना तथा लेखक व अनुवादक दोनों के योगदान को प्रोत्साहित करना शामिल है।
    • ह्यूमन एक्ट्स (वर्ष 2016) : वर्ष 1980 के ग्वांगजू नरसंहार पर केंद्रित है, जहाँ दक्षिण कोरियाई सैन्य बलों ने प्रदर्शनकारी छात्रों एवं नागरिकों को मार डाला था।
      • यह पुस्तक आघात और सामूहिक स्मृति का दूरदर्शी किंतु संक्षिप्त तरीके से अन्वेषण करती है।

नोट: वर्ष 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार रवीन्द्रनाथ टैगोर को "उनकी अत्यधिक मार्मिक और सुंदर कविता” के लिये प्रदान किया गया था, जिसे उन्होंने अपने अंग्रेज़ी शब्दों में व्यक्त किया तथा पश्चिमी साहित्य का हिस्सा बनाया।

  • रवींद्रनाथ टैगोर के उल्लेखनीय साहित्यिक योगदानों में मानसी, गीतांजलि, साधना: जीवन का बोध, तथा चित्रा: एक नाटक शामिल हैं।
  • वर्ष 2023 के लिये साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक और नाटककार जॉन फॉसे को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिये दिया गया, जो अवर्णनीय को आवाज़ देते हैं।"

नोबेल पुरस्कार 2024 की अन्य घोषणाओं का संदर्भ:  भौतिकी, फिजियोलॉजी या चिकित्सा, रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार