टेली मानस | 14 Oct 2024

स्रोत: द हिंदू 

जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) ने "टेलीमानस" (राज्यों में टेली मानसिक स्वास्थ्य सहायता एवं नेटवर्किंग) टोल-फ्री हेल्पलाइन आरंभ की है, जो मानसिक संकट का सामना कर रहे व्यक्तियों को परामर्श संबंधी सेवाएँ प्रदान करती है।

  • वर्ष 2023 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मानसिक स्वास्थ्य तक पहुँच में अंतर को पाटने के उद्देश्य से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कवर करते हुए टोल-फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 (टेली-मानस) आरंभ की।
  • यह ऐप भारत के राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का भाग है और मानसिक स्वास्थ्य पर व्यापक जानकारी उपलब्ध कराता है।
  • यह अवसाद, चिंता और भावनात्मक चुनौतियों के शुरुआती लक्षणों के प्रबंधन पर भी मार्गदर्शन प्रदान करता है।
  • राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NTMHP):
    • देश में गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और देखभाल सेवाओं तक पहुँच में सुधार हेतु NTMHP को अक्तूबर 2022 में लॉन्च किया गया था।
    • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS), बंगलूरू राष्ट्रीय शीर्ष केंद्र है, जो संपूर्ण भारत में टेली मानस की गतिविधियों का समन्वय करता है।

और पढ़ें: भारत में आत्महत्या के रोकथाम प्रयासों को मज़बूत करना