प्रारंभिक परीक्षा
स्वदेश दर्शन योजना
- 19 Mar 2025
- 6 min read
स्रोत: द हिंदू
केंद्र सरकार ने राज्यों के सहयोग से स्वदेश दर्शन 2.0 (SD 2.0), चुनौती आधारित गंतव्य विकास (Challenge-Based Destination Development- CBDD) और पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता (Special Assistance to States for Capital Investment- SASCI) जैसी योजनाओं के तहत विकास के लिये 116 नए पर्यटन स्थलों को स्वीकृति दी है।
पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना
- कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 में शुरू की गई SASCI योजना का उद्देश्य पूंजी निवेश परियोजनाओं में राज्य सरकारों को सहायता प्रदान करना, पूंजीगत व्यय को बढ़ावा देना और आर्थिक उत्पादकता को बढ़ाना है।
स्वदेश दर्शन योजना (SDS) क्या है?
- स्वदेश दर्शन योजना: यह भारत में सतत् और उत्तरदायित्वपूर्ण पर्यटन को विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई पूर्ण रूप से केंद्र द्वारा वित्त पोषित (केंद्रीय क्षेत्रक योजना) योजना है।
- इसका उद्देश्य संपूर्ण भारत में बौद्ध, तटीय, मरुस्थलीय, पारिस्थितिकी, विरासत, पूर्वोत्तर आदि थीम आधारित पर्यटन सर्किटों का एकीकृत विकास करना है।
- इसके अंतर्गत पर्यटन अवसंरचना विकास के लिये राज्य सरकारों, संघ शासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- स्वीकृत परियोजनाओं का संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों का उत्तरदायित्व है।
- स्वदेश दर्शन 2.0 (SD 2.0): SD 2.0 सतत् और उत्तरदायित्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के विकास के समग्र दृष्टिकोण पर आधारित है, जो 'वोकल फॉर लोकल' और आत्मनिर्भर भारत विज़न के अनुरूप है।
- इसका उद्देश्य पर्यटन, आतिथ्य और परिसंपत्ति प्रबंधन में निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाना है, जो दीर्घकालिक विकास के लिये सर्किट-आधारित पर्यटन से गंतव्य-केंद्रित मॉडल की ओर बदलाव को दर्शाता है।
- चुनौती-आधारित गंतव्य विकास (CBDD): CBDD SD 2.0 के तहत एक उप-योजना है जो स्थिरता, डिजिटलीकरण, कौशल विकास, MSME समर्थन और प्रभावी प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये एक प्रतिस्पर्द्धी दृष्टिकोण अपनाती है।
भारत में पर्यटन क्षेत्र की वर्तमान स्थिति क्या है?
भारत में पर्यटन विकास के लिये प्रमुख पहल क्या हैं?
- राष्ट्रीय पर्यटन नीति, 2022
- देखो अपना देश पहल
- एक भारत श्रेष्ठ भारत
- क्रूज़ पर्यटन
- प्रसाद योजना: इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये तीर्थ स्थलों का विकास और सौंदर्यीकरण करना है।
- हृदय (विरासत शहर विकास और संवर्द्धन योजना): हृदय का उद्देश्य विरासत शहरों को संरक्षित और पुनर्जीवित करना तथा सतत् शहरी विकास सुनिश्चित करना है।
- जनजातीय होमस्टे का विकास: प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA) के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटकों के लिये होमस्टे का विकास किया जा रहा है।
- डिजिटल पहल:
- ई-वीज़ा सुविधा
- स्वच्छ पर्यटन मोबाइल ऐप: यह ऐप पर्यटकों को पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता संबंधी मुद्दों की त्वरित कार्यवाही के लिये रिपोर्ट करने में सक्षम बनाता है।
भारत के लिये पर्यटन क्षेत्र का क्या महत्त्व है?
और पढ़ें: भारत के लिये पर्यटन क्षेत्र का महत्त्व
भारत के पर्यटन क्षेत्र से संबंधित प्रमुख मुद्दे क्या हैं?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्नमेन्स:प्रश्न 1. पर्वत पारिस्थितिकी तंत्र को विकास पहलों और पर्यटन के ऋणात्मक प्रभाव से किस प्रकार पुनःस्थापित किया जा सकता है? (2019) प्रश्न 2. पर्यटन की प्रोन्नति के कारण जम्मू और काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राज्य अपनी पारिस्थितिक वाहन क्षमता की सीमाओं तक पहुँच रहे हैं? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (2015) |